दिल्ली में बांटे जाएंगे 25 लाख तिरंगे, हाथ में तिरंगा लेकर एक साथ राष्ट्रगान गाने की अपील

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार लोगों में 25 लाख तिरंगे बांटेगी। सरकारी स्कूलों में हर बच्चे को तिरंगा दिया जाएगा। 14 अगस्त को दिल्ली में तरह-तरह के करीब 100 जगहों पर कार्यक्रम होंगे। सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्लीवासियों से अपील की है कि सभी दिल्लीवासी 14 अगस्त की शाम पांच बजे अपने हाथ में तिरंगा लेकर एक साथ राष्ट्रगान गाएं। सीएम ने कहा कि जब हम तिरंगा हाथ में लेकर राष्ट्रगान गाएंगे, तब हमें प्रण करना है कि हमें भारत को दुनिया का नंबर वन राष्ट्र बनाना है। हमें यह भी याद रखना है कि जब तक हर बच्चे को अच्छी शिक्षा, हर भारतवासी को अच्छा इलाज, हर घर को बिजली, गांव-गांव तक सड़क, हर बेरोजगार को रोजगार और हर महिला को सुरक्षा नहीं मिलेगी, तब तक भारत दुनिया का नंबर वन देश नहीं बन सकता।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मैं दिल्ली के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि 14 अगस्त को हमारे स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शाम पांच बजे हर भारतवासी अपने हाथ में तिरंगा लेकर पूरी देशभक्ति के साथ राष्ट्रगान गाए। हम सब मिलकर तिरंगा फहराएंगे, हम सब मिलकर राष्ट्रगान गाएंगे और हर हाथ में तिरंगा होगा। दिल्ली में हम इसके आयोजन के लिए बहुत बड़े स्तर पर लोगों को तिरंगे बांटने वाले हैं। जो लोग अपने से तिरंगा ले सकते हैं, वो अपने से तिरंगा का इंतजाम कर लें। बच्चे पेंटिंग करके तिरंगा बना लें। जो लोग तिरंगा खरीद सकते हैं, वो खरीद लें। दिल्ली सरकार दिल्ली में 25 लाख तिरंगे लोगों में बांटेगी। सरकारी स्कूलों में हर बच्चे को तिरंगा दिया जाएगा, ताकि वो अपने घर ले जाकर अपने परिवार के साथ हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान गा सके और अपने घर पर तिरंगा लगा सके। इसके अलावा, दिल्ली के गली, मोहल्ले, चौक पर तिरंगे बांटे जाएंगे।

सीएम ने सभी दिल्लीवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को शाम पांच बजे अपने हाथ में तिरंगा लेकर एक साथ राष्ट्रगान गाएं। सीएम ने कहा कि जब तक हर बच्चे को अच्छी शिक्षा नहीं मिलेगी, तब भारत दुनिया का नंबर वन राष्ट्र नहीं बन सकता। हमें इंतजाम करना पड़ेगा कि देश के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले। हमें यह भी याद रखना है कि जब तक हर भारतवासी को अच्छा इलाज नहीं मिलेगा, उसके लिए अच्छी मेडिकल सुविधाएं नहीं होंगी, तब तक भारत नंबर वन राष्ट्र नहीं बन सकता है। मेडिकल सुविधाएं हमें गांव-गांव तक पहुंचानी है।

हमें याद रखना है कि हमें गांव-गांव तक सड़क पहुंचानी है, हर घर के लिए बिजली का इंतजाम करना है। हर भारतवासी के लिए पानी का इंतजाम करना है। हर बेरोजगार के लिए इज्जत वाली रोजगार का इंतजाम करना है।

–आईएएनएस

दिल्ली पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त, बाइक स्टंट करने वालों को जारी किया चालान

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में लगी हुई है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो शो बाजी और रील बनाने...

दिल्ली में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम और पुरातत्व विभाग के चार कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के चार कर्मचारियों को...

आम आदमी पार्टी अब ‘आम लोगों की पार्टी’ नहीं रह गई : प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) और उसके नेतृत्व पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने निशाना साधा। भाजपा सांसद प्रवीण ने राज्यसभा में उपनेता पद से राघव चड्ढा को...

रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा और व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण वार्ता के लिए पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली । रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और अन्य कई द्विपक्षीय मुद्दों पर उच्च स्तरीय चर्चा के लिए गुरुवार तड़के नई दिल्ली पहुंचे। पालम...

केजरीवाल से जुड़े चार्टर्ड प्लेन विवाद पर अवध ओझा का तंज, तो क्या नेता बैलगाड़ी पर चलें

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के टिकट से दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ चुके शिक्षाविद अवध ओझा ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के चार्टर्ड प्लेन में सफर को...

सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में कथित जालसाजी मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी

नई दिल्ली । राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के मामले में सुनवाई अब 18 अप्रैल को होगी। सोनिया...

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस: जांच के लिए एनआईए को मिला 45 दिन का और समय

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 45...

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, अभिनेता ने जताया आभार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कार्यक्रम का आगाज हो चुका है और गुरुवार को समारोह का दूसरा दिन रहा। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में...

किसी भी सरकार को दामों में वृद्धि नहीं करनी चाहिए : प्रियंका चतुर्वेदी

नई दिल्ली । शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध रोकने की बात कहने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि युद्ध जल्दी...

दिल्ली सरकार ने पेश किया ऐतिहासिक बजट, सीएम रेखा गुप्ता का आभार: मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए राजधानी के विकास के लिए कई बड़े ऐलान किए।...

दिल्ली: 1.05 लाख रुपए की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार, टेलीग्राम पर देते थे निवेश का झांसा

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहदरा जिले में साइबर पुलिस ने एक बड़े टेलीग्राम आधारित निवेश घोटाले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में...

दिल्ली ब्लास्ट: एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किले के इलाके में हुए बम धमाके के मामले में चल रही जांच के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के...

editors

Read Previous

बिहार में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 9 पहुंची, 17 लोगों की गई आंखों की रोशनी

Read Next

कोई पार्टी बदले तो चुनाव लड़ने पर लगे 6 साल का प्रतिबंध, ‘आप’ सांसद का प्राइवेट मेंबर बिल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com