इंटेलीजेंस ब्यूरो ने दिल्ली पुलिस और बीएसएफ को आतंकी हमले का भेजा अलर्ट

नई दिल्ली : 15 अगस्त को लेकर इंटेलिजेंस ब्यूरो ने दिल्ली पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को आतंकी हमले का अलर्ट भेजा है। आईबी ने दिल्ली पुलिस और अन्य को 10 पन्नों की एक रिपोर्ट भेजी है, जिसमें कहा गया है कि लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद समेत कुछ आतंकी संगठन देश में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। देश इस साल आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है। इसको लेकर आईबी ने दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों को 15 अगस्त के मौके पर सुरक्षा चाक चौबंद करने को कहा है। 10 पन्नों के अपने अलर्ट में आईबी ने जानकारी दी है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई आतंकियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया करवाकर कोई बड़ी वारदात करने की फिराक में है। इसके लिए दिल्ली पुलिस को लाल किले के सभी एंट्री पॉइंट पर सुरक्षा कड़ी करने को कहा गया है। सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ को भी बॉर्डर इलाके में चौकन्ना रहने को कहा गया है।

सूत्रों के मुताबिक, आईबी ने अपनी रिपोर्ट में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले का भी जिक्र किया है और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट में उदयपुर और अमरावती की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा गया है कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर रेडिकल समूहों पर कड़ी नजर रखी जाए। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि आतंकी कई बड़े नेता और संस्थानों को भी निशाना बना सकते हैं।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकी पैरा ग्लाइडर्स और यूएवी का इस्तेमाल अपनी नापाक घटनाओं को अंजाम देने के लिए कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस को दिल्ली के आसपास के ऐसे इलाके जहां रोहिंग्या और अफगानी नागरिक रहते हैं, वहां पर विशेष नजर रखने की हिदायत दी गई है। इस अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा जांच बढ़ाना शुरू कर दिया है।

–आईएएनएस

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

‘दिल्ली में जनता को बिजली देने में नाकाम सरकार’, आतिशी का बयान

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बिजली वितरण कंपनियों के सीएजी ऑडिट और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद के आरोपों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। आतिशी...

बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में तेज की जांच, डीआइजी कर रहे निगरानी

पटना । बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की जांच तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक और...

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

admin

Read Previous

यूपी : जेलों में विचाराधीन कैदियों की संख्या दोषियों की तुलना में तीन गुना अधिक

Read Next

लोक सभा में कांग्रेस सांसदों का हंगामा, सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com