दिल्ली: निजी वाहन छोड़ने वालों के लिए प्रीमियम बस सर्विस

नई दिल्ली: दिल्ली की सड़कों पर प्रीमियम बसें शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इन बसों में सभी यात्रियों के लिए बैठने की सुविधा होंगी। इसमें एप सपोर्ट, सीसीटीवी और पैनिक बटन आदि की सुविधा होगी। सवारी की बुकिंग और डिजिटल पेमेंट करने के लिए यह सर्विस वन दिल्ली एप के साथ एकीकृत होंगी। इस दिल्ली मोटर व्हीकल लाइसेंसिंग ऑफ एग्रीगेटर्स (प्रीमियम बसें) योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में बुधवार को उच्च स्तरीय बैठक की गई। यह योजना कार का उपयोग करने वालों को प्रीमियम सार्वजनिक परिवहन की ओर अग्रसर होने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

प्रीमियम बस सेवाओं को बढ़ावा देने से प्रदूषण और इंट्रा-सिटी ट्रिप को कम करने में भी मदद मिलेगी। बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य ऐसे सभी लोगों को प्रोत्साहित करना है जो कि हर रोज इंट्रासिटी यात्रा करते हैं। एप-आधारित एग्रीगेटर योजना के तहत सभी आधुनिक सुविधा से लैस बसें चलाएंगे। सभी बसें बीएस-6 मानकों का पालन करने वाली वातानुकूलित सीएनजी या इलेक्ट्रिक होंगी। इस योजना के तहत 1 जनवरी, 2024 के बाद शामिल होने वाली सभी बसें केवल इलेक्ट्रिक होंगी।

इस योजना का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन में एक सामान्य बदलाव को प्रोत्साहित करना और प्रीमियम बस सेवाओं को बढ़ावा देकर शहर के अंदर यात्राओं को कम करना है, जिससे दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। ऐसे यात्री जो सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करने की इच्छा रखते हैं और बेहतर सुविधा वाली आरामदायक परिवहन सेवा चाहते है उनके लिए यह काफी फायदेमंद साबित होगी।

इस योजना के उद्देश्यों को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्लीवासियों को उच्च गुणवत्ता वाली एप आधारित प्रीमियम बसें उपलब्ध कराने के लिए एक बड़ी परियोजना शुरू की है। हम ऐसी प्रीमियम बस सेवा प्रदान करना चाहते हैं ताकि लोग अपने निजी वाहनों को छोड़कर सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में प्रीमियम बसों के संचालन के लिए एग्रीगेटर्स के साथ सहयोग करेगी। ये एप-आधारित एग्रीगेटर निजी कारों को चलाने वालों से अपील करने के लिए आधुनिक सुविधा से लैस अगली पीढ़ी की बसें चलाएंगे।

योजना के तहत लाइसेंस प्राप्त प्रत्येक एग्रीगेटर 90 दिनों के अंदर चालू होने वाली न्यूनतम 50 प्रीमियम बसों के बेड़े का संचालन और रखरखाव करेगा।

एग्रीगेटर उन मार्गों को निर्धारित करने में सक्षम होगा जिन पर वाहन चलेंगे। ऐसे मार्गों को मोबाइल या वेब-आधारित एप्लिकेशन पर अधिसूचित किया जाएगा। एग्रीगेटर कोई नया मार्ग शुरू करते समय या किसी मार्ग को संशोधित समाप्त करते समय परिवहन विभाग को सूचित करेगा। मौजूदा मार्गों में कोई भी बदलाव करने से पहले परिवहन विभाग और आम जनता को 7 दिनों की पूर्व सूचना दी जाएगी।

एग्रीगेटर मार्ग गंतव्यों के लिए किराया निर्धारित करने में सक्षम होंगे। किराया मोबाइल और वेब-आधारित एप्लिकेशन पर प्रदर्शित किया जाएगा। यात्री केवल मोबाइल और वेब-आधारित एप्लिकेशन सुविधाओं के माध्यम से टिकट प्राप्त कर सकेंगे और कोई भी फिजिकल टिकट जारी नहीं किया जाएगा।

–आईएएनएस

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

दिल्ली: सीआईएसएफ ने ड्रग्स की तस्करी को किया नाकाम, 4.411 किलो हशीश जब्त

नई दिल्ली । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल डिपार्चर एरिया में संदिग्ध साइकोट्रोपिक पदार्थ (नशीला पदार्थ) जब्त किया है। चेक-इन एरिया में सीआईडब्ल्यू...

दिल्ली: पाक आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया पेश, बड़े शहरों में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस कस्टडी...

दिल्ली में हीट वेव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, राहत उपाय बढ़ाने के निर्देश

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की...

दिल्ली के एलजी ने रिज मैनेजमेंट बोर्ड के पुनर्गठन को दी मंजूरी, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उपराज्यपाल टीएस संधू ने दिल्ली रिज मैनेजमेंट बोर्ड (डीआरएमबी) के पुनर्गठन को मंजूरी...

पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या की जड़ तक पहुंचने के बजाय दिखावटी कदम उठा रही सरकार : केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला...

सभी राज्यों के सीएम नीट देने वाले छात्रों को फ्री बस यात्रा उपलब्ध कराएं : अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा शासित समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि वे...

संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ का दिल्ली में प्रीमियर, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फिल्म को बताया ‘प्रेरणादायक’

नई दिल्ली । संजय दत्त स्टारर फिल्म 'आखिरी सवाल' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के मेकर्स ने रिलीज से पहले बुधवार को दिल्ली में एक भव्य...

‘दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान

नई दिल्ली । ऊर्जा बचत और विदेशी मुद्रा भंडार के रक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-अपील पर दिल्ली सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। इस क्रम में...

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

सीएम रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को एक ट्रेनिंग कैंप में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र-निर्माण के...

पश्चिम बंगाल में जीत के करीब भाजपा, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने की ‘झालमुरी-रसगुल्ला पार्टी’

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकप्रिय बनाए गए बंगाली स्नैक ‘झालमुरी’ सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यालय में जश्न...

admin

Read Previous

ईडी ने चीनी लिंक वाली फिनटेक फर्मों के 105.32 करोड़ रुपये के बैंक बैलेंस कुर्क की

Read Next

दिल्ली में 2 हजार से ज्यादा नये मामले आये सामने, 5 की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com