भारतीय समकक्ष को चीनी राष्ट्रपति के संदेश के बाद पिघलेगी रिश्ते की बर्फ


बीजिंग : भारत की पंद्रहवीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शपथ ग्रहण के अवसर पर दुनियाभर के राजनेताओं से बधाई और शुभकामना संदेश मिलना कूटनीतिक शिष्टाचार है। जिस वनवासी समुदाय को दुनिया के कई देशों में अब भी अपनी पहचान और जातीय अधिकारों के लिए जूझना पड़ रहा है, उसी समुदाय की महिला को सर्वोच्च पद पर पहुंचाकर भारत ने ना सिर्फ अपनी मजबूत लोकतांत्रिक परंपरा को प्रदर्शित किया है, बल्कि दुनिया को बड़ा संदेश दिया है। इस अवसर पर दुनिया भर के महत्वपूर्ण राजनेताओं का शुभकामना संदेश आना स्वाभाविक है। लेकिन इनमें विशेष है चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का संदेश। यह दोहराने की जरूरत नहीं है कि भारत और चीन एक- दूसरे के पड़ोसी हैं। यह छिपी हुई बात भी नहीं है कि दोनों देशों के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एक्च ुअल कंट्रोल लाइन पर सीमाओं को लेकर खींचतान जारी है। ऐसे मौके पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने भारतीय समकक्ष को खत लिखकर दोनों देशों के बीच आपसी रिश्ते बेहतर करने पर जोर दिया है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे अपने संदेश में भारत और चीन के बीच जारी तनाव और मतभेदों को सुलझाने के अलावा द्विपक्षीय संबंधों को सही रास्ते पर आगे बढ़ाने पर जोर दिया है। राष्ट्रपति जिनपिंग ने लिखा है, ‘चीन-भारत दोनों ही महत्वपूर्ण पड़ोसी हैं। ऐसे में इनके बीच स्थिर संबंध आपसी हितों के लिए जरूरी हैं।’

अपने पत्र में राष्ट्रपति जिनपिंग ने कहा है कि वे भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मिलकर काम करने में इच्छुक हैं, जिससे आपसी राजनीतिक विश्वास को बढ़ाने के साथ ही आपसी सहयोग को और मजबूत किया जा सके। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने यह भी कहा है कि वे चीन-भारत संबंधों को विशेष महत्व देते हैं, और आपसी राजनीतिक विश्वास बढ़ाने, व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने, मतभेदों को ठीक से सुलझाने के साथ ही द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।

चीनी राष्ट्रपति के इस पत्र और शुभकामना संदेश को लेकर भारत की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। चूंकि ऐसे मौकों पर आए संदेशों को लेकर कोई प्रतिक्रिया देने का कोई कूटनीतिक रिवाज भी नहीं है। लेकिन भारत और चीन के बीच हाल के बरसों में बढ़े तनाव को लेकर भारत का एक वर्ग इस संदर्भ में जहां संजीदगी दिखाने से बच रहा है, वहीं एक वर्ग को उम्मीद है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बयान को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। भारत के एक वर्ग को उम्मीद है कि चीनी राष्ट्रपति के बयान का संदेश स्पष्ट है कि सब कुछ बदला जा सकता है,लेकिन पड़ोसी नहीं। इसलिए दोनों देशों को आपसी संबंधों को सुलझाने के लिए आगे बढ़ना होगा और द्विपक्षीय मसलों को संजीदगी से संभालना होगा। तभी आर्थिक मोर्चे पर भी दोनों देश मजबूती से आगे बढ़ सकेंगे और अपनी विशाल जनसंख्या को जीवन की मूलभूत जरूरतों के साथ ही बेहतर जीवन स्तर पर मुहैया करा पाएंगे।



–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

ईरान: खामेनेई के तदफीन की तैयारियां पूरी, पेजेश्कियन ने जनता से कहा- ‘मतभेद भूल हों जनाजे में शामिल’

तेहरान । ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के तदफीन यानी अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 4 जुलाई से 9 जुलाई के बीच रस्म अदायगी होगी।...

एमओयू की शर्तें पूरी न होने तक अमेरिका के साथ अंतिम समझौता नहीं करेगा ईरान: स्पीकर कालीबाफ

तेहरान । ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर कालीबाफ ने अमेरिका के साथ हुए शांति समझौते पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक दोनों पक्षों के...

राष्ट्रीय हितों से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं करेगा ईरान: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

तेहरान । राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने एक बार फिर कहा है कि ईरान अपने लोगों के अधिकारों और राष्ट्रीय हितों से किसी भी परिस्थिति में "पीछे नहीं हटेगा।" उन्होंने स्पष्ट...

ईरान के राष्ट्रपति का दावा, ‘कतर में फंसे 6 अरब डॉलर मिलेंगे जल्द’

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया। दावा किया कि कतर में फंसी ईरान की 12 अरब डॉलर की राशि में से 6 अरब...

दक्षिण कोरिया ने वायु रक्षा क्षेत्र में चीनी और रूसी सैन्य विमानों की घुसपैठ पर जताया कड़ा विरोध

सोल । दक्षिण कोरिया ने उसके वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (केएडीआईजेड) में चीनी और रूसी सैन्य विमानों के अनधिकृत प्रवेश पर रविवार को चीन और रूस के समक्ष कड़ा विरोध...

नेतन्याहू का बड़ा बयान, दक्षिणी लेबनान में आईडीएफ को कार्रवाई की पूरी छूट

यरूशलेम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि दक्षिणी लेबनान में तैनात इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) के सैनिकों को अपने खिलाफ या उत्तरी इजरायल के निवासियों...

रूस के भीषण हमलों से दहला यूक्रेन, कीव की ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च में आग, 11 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली । रूस ने रविवार की रात 70 मिसाइलों और 611 ड्रोन की मदद से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले क‍िए। इन हमलों में 60 से अधिक मिसाइलें तो राजधानी...

ट्रंप ने कहा ‘ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर’, आखिर क्या थी वो डील?

नई दिल्ली । अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए जेसीपीओए समझौते से बेहतर डील करने का ऐलान किया। 2015 में ईरान...

बाहरी जोखिमों में कमी आने से भारत वैश्विक झटकों का सामना करने के लिए बेहतर स्थिति में है: सीईए नागेश्वरन

नई दिल्ली । भारत का बाहरी क्षेत्र (एक्सटर्नल सेक्टर) पहले की तुलना में काफी अधिक मजबूत हो गया है और देश की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) बुनियाद अब वैश्विक झटकों का...

ट्रंप का दावा: ईरान ने परमाणु समझौते के ढांचे को दी मंजूरी, अमेर‍िका ने रद्द किए हमले

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान पर होने वाले अमेरिकी हमलों को रद्द कर दिया है। उनका कहना है कि तेहरान के साथ बातचीत...

admin

Read Previous

15 साल के बच्चे की सातवीं मंजिल से गिरकर मौत

Read Next

कॉमेडी ड्रामा ‘ब्यूटीफुल बिल्लो’ में गर्भवती महिला की भूमिका निभाएंगी नीरू बाजवा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com