दिल्ली की दीवार गिरने से 5 की मौत, 8 घायल

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार दोपहर एक निमार्णाधीन गोदाम की दीवार गिरने से कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने आईएएनएस को बताया कि उन्हें दोपहर 12.40 बजे के आसपास चौहान धर्मकांता के पास बकोली गांव में घटना के बारे में एक कॉल आया, जिसके बाद चार दमकल गाड़ियों को तुरंत सेवा में लगाया गया।

दिल्ली पुलिस को भी उसी समय अलीपुर पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल मिली, जिसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और देखा कि एक निमार्णाधीन गोदाम की लगभग 100 फीट लंबी और 15 फीट ऊंची दीवार गिर गई है।

अधिकारी ने कहा, “शुरूआत में करीब 20 मजदूर, जो दीवार के पास नींव खोद रहे थे, मलबे के नीचे दब गए।”

इस बीच, एंबुलेंस और दमकलकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस और दमकलकर्मियों ने मिलकर 13 मजदूरों को दुर्घटनास्थल से निकाला गया।

अधिकारी ने कहा, “उन सभी को तुरंत राजा हरीश चंद अस्पताल ले जाया गया, हालांकि उनमें से पांच ने दम तोड़ दिया।”

बचाव कार्य अभी भी जारी है।

पुलिस ने लोगों को घटना स्थल से दूर रखने के लिए एक परिधि निर्धारित की है, क्योंकि किसी भी व्यक्ति को बचाने के लिए एक गहन बचाव अभियान चल रहा है।

इस बीच, दो जेसीबी और 5 हाइड्रा को मलबा हटाने के लिए तैनात किया गया है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने जमीन के मालिक और उस ठेकेदार की पहचान कर ली है, जिसके तहत सभी मजदूर काम कर रहे थे।

अधिकारी ने कहा, “कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।”

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुखद घटना पर दुख व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “दिल्ली के अलीपुर में हुई दुर्घटना से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं, जिन्होंने अपनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।”

केजरीवाल ने कहा कि अलीपुर में हुआ हादसा वास्तव में दुखद है और उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, “जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ है। मैं व्यक्तिगत रूप से इसकी निगरानी कर रहा हूं।”

–आईएएनएस

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

गाजियाबाद के राजनगर में दो मंजिला मकान में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

गाजियाबाद । गाजियाबाद के राजनगर इलाके में बुधवार को एक दो मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग मकान के ग्राउंड फ्लोर और...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

दिल्ली: सीआईएसएफ ने ड्रग्स की तस्करी को किया नाकाम, 4.411 किलो हशीश जब्त

नई दिल्ली । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल डिपार्चर एरिया में संदिग्ध साइकोट्रोपिक पदार्थ (नशीला पदार्थ) जब्त किया है। चेक-इन एरिया में सीआईडब्ल्यू...

दिल्ली: पाक आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया पेश, बड़े शहरों में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस कस्टडी...

दिल्ली में हीट वेव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, राहत उपाय बढ़ाने के निर्देश

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की...

दिल्ली के एलजी ने रिज मैनेजमेंट बोर्ड के पुनर्गठन को दी मंजूरी, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उपराज्यपाल टीएस संधू ने दिल्ली रिज मैनेजमेंट बोर्ड (डीआरएमबी) के पुनर्गठन को मंजूरी...

पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या की जड़ तक पहुंचने के बजाय दिखावटी कदम उठा रही सरकार : केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला...

सभी राज्यों के सीएम नीट देने वाले छात्रों को फ्री बस यात्रा उपलब्ध कराएं : अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा शासित समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि वे...

संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ का दिल्ली में प्रीमियर, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फिल्म को बताया ‘प्रेरणादायक’

नई दिल्ली । संजय दत्त स्टारर फिल्म 'आखिरी सवाल' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के मेकर्स ने रिलीज से पहले बुधवार को दिल्ली में एक भव्य...

editors

Read Previous

ईडी ने पूजा सिंघल पीएमएलए मामले में 11.88 करोड़ रुपये नकद, 5 स्टोन क्रशर जब्त किए

Read Next

ज्ञानवापी सर्वे में मिले ‘शिवलिंग’ के समक्ष अनुष्ठान के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com