ट्विटर को लगता है, मस्क का 44 अरब डॉलर का सौदा अभी भी खत्म नहीं हुआ

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)| टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के 44 अरब डॉलर का ट्विटर सौदा रद्द करने का ऐलान करने के बावजूद माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का मानना है कि ‘समझौता अभी खत्म नहीं हुआ है’। अधिग्रहण सौदे से बाहर निकलने के लिए मस्क के यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) के साथ कागजी कार्रवाई करने के बाद ट्विटर के वकील एक लंबी अदालती लड़ाई की तैयारी कर रहे हैं।

द वर्ज ने सोमवार देर रात रिपोर्ट में बताया कि ट्विटर ने अब एसईसी को एक पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि मस्क का सौदा खत्म करने का प्रयास अमान्य है, क्योंकि ‘मिस्टर मस्क और उनके अन्य सहयोगियों ने जानबूझकर समझौते का उल्लंघन किया है।”

खबरों के मुताबिक, अगर डील नहीं होती है तो ट्विटर स्टॉक 11 डॉलर प्रति शेयर तक गिर सकता है।

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ने पिछले हफ्ते यह कहते हुए सौदे को खत्म कर दिया कि कंपनी ने समझौते का ‘भौतिक उल्लंघन’ किया और बातचीत के दौरान ‘झूठे और भ्रामक’ बयान दिए।

ट्विटर ने बाद में घोषणा की कि वह टेस्ला के सीईओ पर मुकदमा करने जा रहा है।

ट्विटर के अध्यक्ष ब्रेट टेलर ने एक ट्वीट में कहा, “बोर्ड मस्क के साथ सहमत कीमत और शर्तो पर लेनदेन को बंद करने के लिए प्रतिबद्ध है और विलय समझौते को लागू करने के लिए कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहा है।”

उन्होंने कहा, “हमें विश्वास है कि हम डेलावेयर कोर्ट ऑफ चांसरी में जीत हासिल करेंगे।”

जवाब में मस्क ने ट्विटर पर ही ट्विटर का मजाक उड़ाया और एक मीम साझा किया।

मस्क ने मीम के साथ लिखा : “उन्होंने कहा कि मैं ट्विटर नहीं खरीद सकता। फिर वे बॉट के बारे में जानकारी का खुलासा नहीं करेंगे। अब वे मुझे अदालत में ट्विटर खरीदने के लिए मजबूर करना चाहते हैं। अब उन्हें अदालत में बॉट के बारे में जानकारी का खुलासा करना होगा।”

यूएस एसईसी के साथ पहले की फाइलिंग के अनुसार, मस्क को माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म को टर्मिनेशन फीस के तौर पर 1 अरब डॉलर का भुगतान करना होगा।

मस्क ने प्लेटफॉर्म पर स्पैम/फर्जी खातों और बॉट्स की वास्तविक संख्या पर सौदे को रोक दिया था और ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल से जवाब मांगा था।

–आईएएनएस

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है। वॉशिंगटन...

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या में वृद्धि, प्राथमिक शिक्षा में भी बढ़े छात्र: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति...

editors

Read Previous

व्हाट्सएप अपने उपयोगकर्ताओं को और इमोजी की सुविधा देगा

Read Next

पीएम मोदी ने देवघर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और एम्स राष्ट्र को समर्पित किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com