लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो गैंगस्टर गिरफ्तार, गोल्डी बरार के इशारे पर करते थे काम

चंडीगढ़, 14 जून (आईएएनएस)| पंजाब पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन गैंगस्टरों का संबंध लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से है। मोहाली के एसएसपी विवेक शील सोनी ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ गागी और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई है, जो हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली इलाके के रहने वाले हैं।

सोनी ने कहा कि दोनों को मोहाली के पास से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 32 कैलिबर की 2 पिस्तौल, 8 कारतूस और एक स्कॉर्पियो कार बरामद हुई है।

एसएसपी विवेक शील सोनी का कहना है कि दोनों गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के लगातार संपर्क में थे। इन्होंने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए हमलावरों को टोयोटा और कोरोला गाड़ी मुहैया कराई थी।

हाल ही में मनप्रीत सिंह को मूसेवाला की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी बराड़ के निर्देश पर काम कर रहे थे। ये पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती इलाके से अवैध हथियारों की तस्करी में संलिप्त थे। इनका काम हथियारों को शूटरों तक पहुंचाना था।

सोनी ने कहा कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मोहाली पुलिस ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की एक टीम के साथ ऑपरेशन शुरू किया था। गगनदीप और गुरप्रीत को हथियारों और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच जारी है।

–आईएएनएस

इजरायल-लेबनान सीजफायर का वैश्विक स्तर पर स्वागत, खाड़ी देशों ने उल्लंघन से बचने पर दिया जोर

नई दिल्ली । इजरायल और लेबनान के बीच दस दिनों का सीजफायर हुआ है। सीजफायर की खबर से लेबनान के लोगों में खुशी और जश्न का माहौल है। लोग खुशी...

सीजफायर के दौरान इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किमी का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा : नेतन्याहू

यरूशलम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम लागू होने के बाद भी इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किलोमीटर का सुरक्षा क्षेत्र बनाए रखेगा।...

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इजरायल-लेबनान सीजफायर का किया स्वागत

बेरूत । इजरायल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आखिरकार राहत की खबर सामने आई है। शुक्रवार को दोनों देशों के बीच 10 दिनों का युद्धविराम लागू हो...

होर्मुज स्ट्रेट खुलवाने के लिए मैक्रों और स्टार्मर करेंगे ग्लोबल मीटिंग की मेजबानी, लगभग 40 देशों के नेता होंगे शामिल

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की वजह से होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों के ट्रांजिट को लेकर काफी मुश्किलें आ रही है। एक तरफ ईरान होर्मुज पर...

होर्मुज स्ट्रेट खुला, ईरान पर अमेरिकी नाकेबंदी जारी: डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । मिडिल ईस्ट में युद्धविराम के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को वाणिज्यिक जहाजों के लिए “पूरी तरह खुला” घोषित किया गया है। हालांकि, अमेरिका ने संकेत दिया है कि...

अमेरिका ने ईरान वार्ता में प्रगति के दिए संकेत, कहा-समझौते की संभावनाओं को लेकर हैं आश्वस्त

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत “सार्थक और जारी” है। हालांकि होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर जारी तनाव अब भी वार्ता की गति और परिणाम...

ईरान की कमर तोड़ने के लिए अमेरिका ने तेल व्यापार से जुड़े देशों को दी सेकेंडरी बैन की चेतावनी

वॉशिंगटन । पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान की वार्ता विफल होने के बाद अमेरिकी सरकार अब तेहरान को घेरने के लिए दूसरा तरीका अपना रही है। अमेरिका का कहना है कि ईरान...

ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच 34 साल बाद हो रही वार्ता का किया स्वागत

वॉशिंगटन । अमेरिका ने एक बार फिर से साफ किया है कि इजरायल और लेबनान के बीच संभावित सीजफायर ईरान के साथ उसकी बातचीत का हिस्सा नहीं है। अमेरिका के...

ईरान ने यूरेनियम संवर्धन के अधिकारों पर समझौते से किया इनकार, यूएस पर युद्ध भड़काने का लगाया आरोप

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने कहा कि ईरान अपने न्यूक्लियर संवर्धन अधिकारों से कोई समझौता नहीं करेगा। सरकारी मीडिया ने गुरुवार को बताया कि...

ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर पहुंचे भारत, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा

नई दिल्ली । ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर बुधवार को अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचे। क्रिश्चियन स्टॉकर इस दौरे पर व्यापार, निवेश और नई तकनीक जैसे खास...

अमेरिका के बिना होर्मुज मिशन की योजना बना रहा है यूरोप : रिपोर्ट

वाशिंगटन । यूरोपीय देश अमेरिका और ईरान के बीच एक महीने से ज्यादा समय तक चले संघर्ष के बाद होर्मुज स्ट्रेट को लेकर एक योजना तैयार कर रहे हैं। यूरोपीय...

मध्य-पूर्व का संघर्ष वैश्विक विकास के लिए खतरा, मुद्रास्फीति की आशंकाएं बढ़ीं

वाशिंगटन । मध्य पूर्व में जारी युद्ध का असर अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने चेतावनी दी है कि यह संघर्ष...

editors

Read Previous

गुरुवार को बंद हो जाएगी त्वरित मैसेजिंग सर्विस गूगल टॉक

Read Next

यशस्वी लेखक अज्ञेय की जीवनी अंग्रेजी में

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com