दिन के समय बिना रूकावट बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें डिस्कॉम- ओडिशा सरकार

भुवनेश्वर, 25 अप्रैल (आईएएनएस)| भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए ओडिशा सरकार ने सोमवार को सभी बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) से पूरे राज्य में दिन के समय बिना रूकावट बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है। ओडिशा के मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्रा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक की। इस बैठक में राज्य के कई स्थानों पर लगातार बिजली कटौती की समस्या के बारे में बताया गया। जिसके बाद यह निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने कहा कि चूंकि गर्मी की स्थिति बढ़ रही थी और दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों की बोर्ड परीक्षा जल्द शुरु होने वाली है, ऐसे में डिस्कॉम को प्राथमिकता के आधार पर बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

ऊर्जा विभाग ने बताया कि गर्म मौसम के कारण बिजली की मांग में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सुंदरगढ़ जिले के एनटीपीसी दरलीपाली संयंत्र में 800 मेगावाट क्षमता की इकाई में अचानक बिजली गुल होने से ओडिशा में बिजली संकट पैदा हो गया है क्योंकि इसे इकाई से 400 मेगावाट मिलता था।

ओडिशा हाइड्रो पावर कॉरपोरेशन (ओएचपीसी) को दिन के समय उत्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) से राज्य में सभी बिजली उत्पादन इकाइयों को कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया।

अब, ओडिशा की पीक ऑवर बिजली की मांग (शाम 7 बजे से 11 बजे तक) 5,200 से 5,400 मेगावाट होने का अनुमान लगाया गया है, जबकि राज्य हाइड्रो, थर्मल, स्वतंत्र बिजली उत्पादकों, केंद्रीय क्षेत्र, बिजली बैंकिंग और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे विभिन्न स्रोतों से 4,800 मेगावाट बिजली उत्पन्न करता है।

अधिकारियों ने दावा किया है कि यह एक अस्थायी स्थिति है और इसे मई के पहले सप्ताह तक सुलझा लिया जाएगा।

–आईएएनएस

देश में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

नई दिल्ली । देशभर में शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए गए। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 97.77 रुपये कर...

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है। वॉशिंगटन...

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

editors

Read Previous

ऋषिकेश से यमुनोत्री धाम की दूरी 26 किमी होगी कम, डबल लेन सुरंग का किया जा रहा निर्माण

Read Next

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के शीर्ष क्रम के खराब प्रदर्शन से हेसन चिंतित

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com