ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपनी मां की कानूनी फीस का भुगतान करने से मना किया

लॉस एंजेलिस, 7 अप्रैल (आईएएनएस)| पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपनी मां लिन आइरीन ब्रिजेस के उस अनुरोध को ठुकरा दिया है जिसमें उन्होंने ब्रिटनी को कंजरवेटरशिप के लिए 663,202 डॉलर का भुगतान वकील को करने के लिए किया था। ‘वैराइटी’ की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। ब्रिटनी की ओर से यह आपत्ति लंबे समय से चल रही कानूनी लड़ाई में सबसे नया कदम है। ‘वैराइटी’ के अनुसार, गायिका के वकील मैथ्यू रोसेनगार्ट ने बुधवार की सुनवाई से पहले अदालत में नए दस्तावेज दाखिल किए – जहां कोई निर्णय नहीं हुआ।

रोसेनगार्ट ने लॉस एंजिल्स सुपीरियर कोर्ट के समक्ष एक फाइलिंग (‘वैराइटी’ द्वारा एक्सेस की गई) में कहा, “ब्रिटनी स्पीयर्स दशकों से अपने परिवार की एकमात्र कमाने वाली रही हैं और अपने पूरे परिवार को स्पोर्ट करती हैं। लिन स्पीयर्स और उनके वकील ब्रिटनी स्पीयर्स से कानूनी शुल्क और लागत का भुगतान चाहते हैं, जो कि 660,000 डॉलर से अधिक है।”

फाइलिंग में आगे कहा गया है कि इस संबंध में ‘कोई कानूनी अधिकार नहीं है’, क्योंकि लिन संरक्षकता से जुड़ी एक आधिकारिक पार्टी (पक्ष) नहीं हैं। इसमें आगे कहा गया है, “ब्रिटनी स्पीयर्स पूरी तरह से याचिका का विरोध करती है।”

लिन स्पीयर्स के वकीलों ने 1 नवंबर, 2021 को अपनी याचिका दायर की थी, जिसमें स्पीयर्स द्वारा कानूनी शुल्क का भुगतान करने की मांग की गई थी, जबकि ब्रिटनी की संरक्षकता को 12 नवंबर, 2021 को समाप्त कर दिया गया।

पिछले साल नवंबर में, ब्रिटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जब उनकी मां ने उनकी बेटी द्वारा उनकी कानूनी फीस को कवर करने का अनुरोध किया था। ब्रिटनी ने कहा था, “मेरे पिताजी ने भले ही 13 साल पहले कंजरवेटरशिप शुरू की थी, लेकिन लोग यह नहीं जानते कि वह मेरी मां ही थीं, जिन्हेंने उन्हें यह आइडिया दिया था।”

बुधवार की सुनवाई में, लिन स्पीयर्स के वकीलों ने तर्क दिया कि उन्होंने अपनी नवंबर की फाइलिंग में क्या कहा था: अपने वकीलों के साथ उनकी मां के प्रयासों के कारण ही कुछ साल पहले संरक्षकता के तहत पॉप स्टार का जीवन बेहतर तरीके से बदलना शुरू हुआ।

रोसेनगार्ट ने एक स्पष्ट टिप्पणी करते हुए कहा कि स्पीयर्स के माता और पिता का एक समान दोष नहीं हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि गायिका ने पहले ही अपनी मां के घर और संबंधित खचरें को कवर कर लिया है।

फाइलिंग में आगे कहा गया है, “लिन स्पीयर्स ने कम से कम एक दशक तक केंटवुड, ला में ब्रिटनी स्पीयर्स के स्वामित्व वाले एक बड़े और महंगे घर में रहीं हैं, जिसके लिए उनकी बेटी ने भी लगातार उदारता के साथ लिन स्पीयर्स की तमाम जरूरतों- टेलीफोन सेवाओं, बीमा, संपत्ति कर, पूल का काम, पेस्ट कंट्रोल, मरम्मत और रखरखाव का भुगतान किया है। इसमें कुल मिलाकर लगभग 17 लाख डॉलर खर्च हुए हैं।”

–आईएएनएस

गांधीवाला कहकर पुकारे गए थे दिलीप कुमार, जेल में की थी भूख हड़ताल

मुंबई । अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने अपने पांच दशकों से भी लंबे करियर में हिंदी सिनेमा को नई पहचान दी। उनकी हर फिल्म, हर किरदार लोगों...

डायरेक्टर एटली की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री, अल्लू अर्जुन संग आएंगी नजर

चेन्नई । तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की अनटाइटल्ड फिल्म 'एए22एक्सए6' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।...

मेरे खिलाफ दर्ज मामला गलत और फर्जी, मैंने मारपीट नहीं की: मनीष गुप्ता

मुंबई । ड्राइवर पर चाकू से हमला करने के आरोप में मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को लेकर फिल्म निर्देशक और लेखक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को...

सोशल मीडिया से कोसो दूर हैं ये सितारे, लिस्ट में आमिर खान भी

मुंबई । इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स हो या दूसरे अन्य प्लेटफॉर्म, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारे इसी मंच पर अपने प्रशंसकों के साथ रूबरू होते हैं। श्रद्धा कपूर, कार्तिक आर्यन...

वेव्स 2025 में शामिल होंगे फिल्म निर्माता-एक्टर्स, अमिताभ बच्चन ने पूछा- आप आ रहे हैं न?

मुंबई । भारत सरकार द्वारा आयोजित 'वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट' के मंच पर फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता-फिल्म निर्माता एक साथ नजर आएंगे। 1 से 4 मई तक मुंबई...

अभिषेक के जन्मदिन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, पुरानी तस्वीर साझा कर लिखा – समय कितनी तेजी से बीत गया

मुंबई । अभिनेता अभिषेक बच्चन को 49वें जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता और मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने खास तस्वीर के साथ शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर नवजात अभिषेक (1976)...

20 वेव्स अवार्ड की घोषणा

नई दिल्ली 27 जनवरी।सरकार ने मीडिया और मनोरंजन उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए 20 "वेव्स "अवॉर्ड देने की आज घोषणा की। सूचना एवम प्रसारण मंत्री अश्विनी...

सनी देओल ने छोटे भाई बॉबी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

मुंबई । अभिनेता बॉबी देओल का आज जन्मदिन है। अभिनेता के 56वें जन्मदिन पर उनके बड़े भाई और अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर साझा की,...

गणतंत्र दिवस: आमिर खान ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया नमन

केवड़िया । अभिनेता आमिर खान गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुजरात पहुंचे, जहां उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन किया। अभिनेता...

हिना ने रॉकी को बताया ‘ईश्वर का आशीर्वाद’, बोलीं- ‘हर महिला के जीवन में हो ऐसा पुरुष’

मुंबई । ब्रेस्ट कैंसर (स्टेज 3) से जंग लड़ रहीं हिना खान ने हर कदम पर साथ देने वाले अपने खास दोस्त रॉकी के लिए खूबसूरत नोट लिखा है। सोशल...

छावा से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आउट, महारानी येसूबाई बनी हैं अभिनेत्री

मुंबई । विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ से अभिनेत्री का फर्स्ट लुक निर्माताओं ने रिलीज कर दिया है। पोस्टर में अभिनेत्री मराठा साम्राज्य की महारानी येसूबाई...

तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल बाद रिलीज, विशाल ने भगवान और फैंस का जताया आभार

चेन्नई । अभिनेता विशाल की तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल के लंबे अंतराल के बाद रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है,...

editors

Read Previous

दीपक तिजोरी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘टिप्पी’ में नजर आएंगे हरजिंदर सिंह

Read Next

कोका कोला तेलंगाना में स्थापित करेगा संयंत्र

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com