आदिवासी बच्चों के ‘मेंटर’ बनेंगे मेडिकल छात्र

भोपाल, 20 मार्च (आईएएनएस)| बेहतर मार्गदर्शन के अभाव में प्रतिभाएं सफलता से वंचित रह जाती हैं, अब ऐसा आदिवासी बच्चों के साथ न हो इसके लिए मध्यप्रदेश के शहडोल संभाग में नवाचार किया जा रहा है।

यहां के बच्चों को मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्र मार्गदर्शक यानी मेंटर की भूमिका निभाने वाले हैं।

राज्य का बड़ा हिस्सा ऐसा है जहां बच्चों को अपने घर में रहकर बेहतर मार्गदर्शन नहीं मिल पाता है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में बच्चे दूसरे स्थानों को पलायन करते हैं, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। बच्चे घर में रहे और उन्हें बेहतर मार्गदर्शन मिले, इसके प्रयास शहडोल संभाग में संभाग आयुक्त राजीव शर्मा ने शुरू किए हैं।

यहां पहला कदम चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रवेश की नीट परीक्षा की तैयारी को लेकर आयोजित किया जाने वाला है। इसके लिए शहडोल के चिकित्सा महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र विज्ञान के 12वीं कक्षा के छात्रों को मार्गदर्शन देने वाले हैं, यह सफल छात्र नीट की तैयारी करने वाले बच्चों को बताएंगे कि वे कैसे पढ़ाई करें और कैसे सफलता अर्जित करें।

संभागायुक्त शर्मा ने आईएएनएस को बताया है कि उन्होंने हायर सेकेंडरी 12वीं में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन मिले, इसके लिए एक योजना तैयार की है। इसके तहत उन्होंने पहले मेडिकल कॉलेज के डीन और प्राध्यापकों से चर्चा की, उसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग से संवाद किया। चिकित्सा महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र स्कूली बच्चों को मार्गदर्शन देने के लिए तैयार हैं।

शर्मा कहते हैं कि मध्यप्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है मगर मार्गदर्शन के अभाव में वे रास्ते से भटक जाते हैं और उस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाते जिसके वे हकदार होते हैं। इसी को ध्यान में रखकर उन्होंने नीट की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन मुहैया कराने की योजना बनाई है, आने वाले समय में आठवीं और दसवीं में पढ़ने वाले बच्चों को भी मार्गदर्शन समय पर मिले इसके प्रयास किए जाएंगे।

बच्चों को मार्गदर्शन देने की योजना का ब्यौरा देते हुए शर्मा ने बताया कि 23 मार्च को शहडोल के सभागार में 12वीं के विज्ञान विषय के छात्रों और चिकित्सा महाविद्यालय के छात्रों के बीच संवाद होगा, उसके बाद यह चिकित्सा महाविद्यालय के छात्र विभिन्न स्कूलों में जाकर मार्गदर्शन देंगे। इससे क्षमतावान बच्चों में लक्ष्य को भेदने के गुर हासिल होंगे।

प्रशासनिक स्तर पर इसे शुरूआत माना जा रहा है। आगामी समय में आठवीं और 10वीं के बच्चों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा, ताकि जिन बच्चों में बड़ा लक्ष्य हासिल करने की ललक है और क्षमतावान है, वे अभी से अपने लक्ष्य को प्रति और ²ढ़ हो जाएं।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

editors

Read Previous

बिहार: दंपति ने शौक से शुरू किया गार्डनिंग, आज बन गया फलता-फूलता व्यवसाय

Read Next

‘स्कूल ऑफ राम’ वाराणसी में भगवान राम के आदर्शो को फैलाएगा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com