ओलंपिक (टेटे) : मनिका बत्रा की शानदार जीत, एकल के तीसरे दौर में पहुंची

टोक्यो: भारत की अग्रणी महिला टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा ने रविवार को टोक्यो ओलंपिक में महिला एकल टेबल टेनिस स्पर्धा के दूसरे दौर में यूक्रेन की मार्गरीटा पेसोत्स्का पर सनसनीखेज जीत हासिल कर तीसरे दौर में पहुंच गई हैं। मनिका टेबल टेनिस एकल मुकाबलों मे तीसरे दौर में जाने वाली पहली भारतीय हैं।

मनिका ने विवार को मेट्रोपॉलिटन जिमनैजियम में 0-2 से पिछड़ने के बाद टोक्यो में 57 मिनट तक चले मैच में मार्गरीटा पर 4-11, 4-11, 11-7, 12-10, 8-11, 11-5, 11-7 से जीत हासिल की।

विश्व रैंकिंग में 32वें स्थान पर काबिज मार्गरीटा ने शुरूआती बढ़त हासिल की क्योंकि मनिका पहले दो गेम्स में सिर्फ आठ अंक हासिल करने में सफल रही। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने तीसरे गेम में लंबी रैलियां कीं और तीसरा गेम 11-7 से जीता और उसके बाद चौथे में भी रोमांचक जीत हासिल की।

मार्गरीटा ने पांचवां गेम 11-8 से जीतकर बढ़त बना ली। लेकिन मनिका ने वापसी करते हुए छठा गेम जीत लिया और अंतिम गेम को निर्णायक बना दिया। मनिका ने यह गेम 11-7 से जीतते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

मनिका का सामना अब ऑस्ट्रिया की 10वीं वरीयता प्राप्त सोफिया पोल्कानोवा से होगा।

–आईएएनएस

नाइट क्लब विवाद: स्टोक्स और एटकिंसन को बड़ी राहत, अब नहीं होगी और कार्रवाई

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ अब कोई और कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्रिकेट रेगुलेटर ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते...

दूसरी बार ‘आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुने गए मुशफिकुर रहीम

दुबई । बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को मई 2026 के लिए 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। मुशफिकुर ने अपने ही देश के साथी खिलाड़ी...

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

editors

Read Previous

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए नहीं होगा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट

Read Next

एसजीपीजीआईएमएस ने किया पहला रोबोटिक रेनल ट्रांसप्लांट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com