संयुक्त अरब अमीरात के मंदिर में भी होगा गंगा-यमुना-सरस्वती का संगम

अबू धाबी / नई दिल्ली, 24 फरवरी ( आईएएनएस )। संयुक्त अरब अमीरात में बन रहे स्वामीनारायण मंदिर में श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम का पुण्यलाभ पा सकेंगे। मंदिर के भीतर तीन जलधाराएं बनाई जा रही हैं जिसमें भारत से ले जाकर गंगा, यमुना और सरस्वती का पवित्र जल प्रवाहित किया जाएगा। इन धाराओं को राजस्थान के कारीगर ही आकार दे रहे हैं। यूएई के दौरे पर अबू धाबी गए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को मंदिर पहुंचकर इन कारीगरों के साथ मुलाकात भी की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इन दिनों भारतीय संसदीय दल के साथ संयुक्त अरब अमीरात की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। बुधवार को यूएई में बन रहे स्वामीनारायण मंदिर का दर्शन करने पहुंचे बिरला इसकी भव्यता देखकर मंत्रमुग्ध हो गए और जब उन्हें मंदिर में काम कर रहे कारीगरों के बारे में बताया गया तो उसके बाद वो काफी देर तक इन कारीगरों के साथ ही बात करते नजर आए।

आपको बता दें कि , यूएई में इस मंदिर के निर्माण का फैसला 2015 में किया गया, 2018 में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ और 2024 में इसके पूरा होने की संभावना है। मंदिर को विशेष बनाने के लिए वहां अलग-अलग धाराएं बनाई जा रही हैं जो कुछ आगे जाकर आपस में समाहित होंगी। इन धाराओं में भारत से लाकर गंगा, यमुना और सरस्वती का जल प्रवाहित करने की योजना है। बुधवार को बिरला ने मंदिर पहुंच कर निर्माण कार्य में अपनी सेवाएं दी और वहां काम कर रहे कारीगरों एवं श्रमिकों से मुलाकात भी की।

वहां कार्य कर रहे कई कारीगर और श्रमिक राजस्थान के भरतपुर तथा अलवर क्षेत्र के भी थे। बिरला ने उनसे कुशलक्षेम, उनके कार्य, उन्हें मिलने वाली सुविधाओं सहित अनेक विषयों पर चर्चा की।

बिरला के नेतृत्व में यूएई के दौरे पर गए भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को अबू धाबी के लोए म्यूजियम का भी दौरा किया। वहां भी बूंदी, जोधपुर और अलवर का नाम उकेरा गया देखकर बिरला चौंक गए। जानकारी लेने पर उन्हें बताया गया कि म्यूजियम के निर्माण के लिए विश्व के जिस भी जगह से सामग्री आई है, उसको यहां अंकित किया गया है। बूंदी, जोधपुर और अलवर से पत्थर लाकर इस म्यूजियम में लगाए गए हैं। इस पर बिरला ने बताया कि बूंदी उनके ही संसदीय क्षेत्र का भाग है।

इससे पहले लोक सभा अध्यक्ष ने भारतीय सांसदों के साथ अबू धाबी के शहजादे एवं संयुक्त अरब अमीरात की सेनाओं के सुप्रीम कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी मुलाकात कर कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। बिरला ने उन्हें दुबई एक्सपो की सफलता पर भी बधाई देते हुए दोनों देशों के संबंध मजबूत करने में व्यक्तिगत रुचि लेने के लिए आभार भी जताया।

–आईएएनएस

पाकिस्तानी कोर्ट ने इमरान खान की बहन के खिलाफ फिर से जारी किया गैर-जमानती वारंट

इस्लामाबाद । रावलपिंडी की एक एंटी-टेररिज्म कोर्ट (एटीसी) ने मंगलवार को एक बार फिर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान और उनके दो जमानतदारों के खिलाफ...

अमेरिका की टेक्सटाइल निर्यात में हिस्सेदारी 30 प्रतिशत, ट्रेड डील से उद्योग को होगा बड़ा फायदा : इंडस्ट्री

तिरुपुर/अहमदाबाद । अमेरिका की टेक्सटाइल निर्यात में 30 प्रतिशत की हिस्सेदारी है और ट्रेड डील से उद्योग को काफी फायदा होगा। यह बयान मंगलवार को इंडस्ट्री की ओर से दिया...

म्यांमार में 6.0 तीव्रता का भूकंप, कोलकाता समेत पूर्वी भारत में तेज झटके महसूस, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

नई दिल्ली । पूर्वी भारत में मंगलवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र म्यांमार में था, जहां रात 9.4 बजे आईएसटी एक शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप...

भारत के हाई कमिश्नर और फिजी संसद के अध्यक्ष ने आपसी सहयोग को मजबूत करने पर की चर्चा

सुवा । फिजी में भारत के हाई कमिश्नर सुनीत मेहता ने सोमवार को फिजी संसद के अध्यक्ष फिलिमोन जिटोको के साथ मीटिंग की। दोनों नेताओं ने इस दौरान आपसी सहयोग...

अमेरिकी विशेषज्ञों ने भारत के बजट का किया समर्थन, बोले- ‘मैन्युफैक्चरिंग बढ़ने से करोड़ों नई नौकरियों के अवसर’

वॉशिंगटन । भारत के आम बजट की अमेरिका के अर्थशास्त्री और बिजनेस लीडर्स ने खूब सराहना की। इन लोगों ने कहा कि नया यूनियन बजट भारत की विकास की रफ्तार...

एस जयशंकर का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा, महत्वपूर्ण खनिज को लेकर मंत्रियों की बैठक में लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार विदेश मंत्री (ईएएम) डॉ. एस. जयशंकर सोमवार को अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे। ईएएम...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

कमर्शियल संबंधों को मजबूती और नए मौके की तलाश में कनाडा से ट्रेड मिशन आ रहा भारत

नई दिल्ली । कनाडा के न्यू ब्रंसविक प्रांत से एक ट्रेड मिशन 2 से 6 फरवरी, 2026 तक भारत आएगा। इसका मकसद दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते मार्केट में...

बांग्लादेश: पुर्बाचल प्लॉट स्कैम मामले में शेख हसीना को 10 साल की सजा का ऐलान

ढाका । बांग्लादेश की एक अदालत ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को पुर्बाचल प्लॉट स्कैम से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में 10 साल जेल की सजा सुनाई। साथ...

अफगानिस्तान के हेरात में 170 किलोग्राम अवैध ड्रग्स बरामद, हिरासत में दो संदिग्ध

काबुल । अफगानिस्तान में ड्रग्स के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में एक गाड़ी से 170 किलोग्राम गैर-कानूनी...

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में हालात तनावपूर्ण, क्वेटा के लिए परिवहन सेवाएं ठप, इंटरनेट भी बंद

क्वेटा । बलूचिस्तान में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के चलते पाकिस्तान के विभिन्न प्रमुख शहरों से क्वेटा के लिए बस सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। स्थानीय मीडिया ने परिवहन सूत्रों...

बढ़ते तनाव के बीच ईरान बोला- अमेरिका से बातचीत की तैयारी आगे बढ़ रही है

काहिरा । ईरान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि अमेरिका के साथ संभावित बातचीत के लिए एक ढांचा तैयार किया जा रहा है। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा...

editors

Read Previous

कमल नाथ ने सिंधिया के गढ़ में भरी हुंकार

Read Next

स्कूल बैंड बनेंगे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की तीसरी वर्षगांठ का हिस्सा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com