यूपी: एक ट्वीट से मिली गोरखपुर मंदिर उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 7 फरवरी (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मंदिर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक साथ उड़ाने की धमकी देने वाले एक ट्वीट के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलिस ने ट्वीट के बाद मंदिर परिसर में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कुछ नहीं मिला जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

‘लेडी डॉन’ नाम के ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट में कहा गया कि लखनऊ, रेलवे और बस स्टेशनों पर विधानसभा को उड़ाने के लिए बम लगाए गए हैं और मुख्यमंत्री को भी भीम सेना की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह मानव बम बनकर मारेंगी। राशिद ने बम लगा दिया हैं।

अगले ट्वीट में कहा गया कि सुलेमान भाई ने गोरखनाथ मठ में बम लगाया है। एक घंटे के बाद, उसी हैंडल से एक ट्वीट ने मेरठ सीडीए आर्मी कैंट में एक विस्फोट के बारे में चेतावनी दी, जिसमें कहा गया कि फुरकान भाई ने मेरठ में 10 स्थानों पर बम लगाए हैं।

गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विपिन टाडा ने कहा कि ट्वीट के बाद गोरखनाथ मंदिर और अन्य स्थानों पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई विस्फोटक या डेटोनेटर नहीं मिला।

एसएसपी ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि यह किसी तरह की शरारत है।’

–आईएएनएस

फॉर्म-7 के जरिये वोट कटवाने का महाघोटाला, न्यायालय संज्ञान ले: अखिलेश यादव

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय से संज्ञान लेने की मांग की...

बजट सत्र : विपक्ष ने भाजपा पर कसा तंज, राजद और सपा ने उठाए सवाल

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर जनता की समस्याओं को अनदेखा करने का आरोप लगा रहा है। राजद सासंद मीसा भारती ने निशाना साधते हुए...

बजट पर कानपुर के उद्यमियों की राय: एमएसएमई पर फोकस सराहनीय, कुछ राहत की कमी भी खली

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में उद्यमियों ने केंद्र सरकार की तरफ से पेश बजट की तारीफ की। उन्होंने इसे एक अच्छा और दीर्घकालिक बजट बताया। उद्यमियों ने समाचार...

‘वादे कितने पूरे हुए?’ बजट पेश होने से पहले डिंपल यादव ने उठाए सावल

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र और आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार से आम जनता के हितों पर ध्यान देने की मांग की है।...

यूपी में दंगाइयों और उनके हितैषियों के सामने आजीविका का संकट : सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश को दंगा मुक्त बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दंगाइयों और उनके हितैषियों पर...

मायावती ने भारतीयों को 77वें गणतंत्र दिवस पर दी बधाई, एसआईआर, धर्म परिवर्तन, महंगाई का भी किया जिक्र

लखनऊ । बसपा सुप्रीमो मायावती ने देश और दुनिया में रहने वाले भारतीयों को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से यह आंकलन करने...

सत्ता से बाहर रहते हुए लगातार गलत बयान देते रहेंगे राहुल गांधी : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उप मुख्यमंत्री...

अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा सांसदों की बुलाई गई बैठक, छोटेलाल खरवार बोले- यूपी से भाजपा को हटाना हमारा लक्ष्य

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ में पार्टी के सभी सांसदों की एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक का मकसद आने वाले...

विवादित पोस्ट मामले में नेहा सिंह राठौर लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंचीं, बोलीं-जांच में सहयोग दूंगी

मुंबई । लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में सोमवार को लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर के सिलसिले में पुलिस के सामने पेश हुईं। सुप्रीम कोर्ट ने...

राहुल गांधी का लक बिल्कुल ठीक चल रहा है : अजय राय

मऊ (उत्तर प्रदेश) । उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के उस बयान पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस...

सेकुलरिज्म का ठेका चलाने वालों के मुंह पर चिपक गया फेविकोल: सीएम योगी

प्रयागराज । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को माघ मेले में आयोजित जगद्गुरु रामानंदाचार्य जी के 726वें प्राकट्य महोत्सव में शिरकत की और अपने विचार रखे। गोरक्षपीठाधीश्वर और सीएम योगी...

एसआईआर के जरिए वोट से ज्यादा नागरिकता के मामलों में छेड़छाड़ की कोशिश: सपा प्रवक्ता

लखनऊ । समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता सुमैया राणा ने महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा नेताओं की तरफ से 'वोट जिहाद'...

editors

Read Previous

यूपी में छह वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या

Read Next

तांत्रिक बताकर महिला को ठगने वाला दिल्ली का व्यक्ति गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com