नफरती धर्म संसद के जवाब में 30 जनवरी को गाँधीवादी सर्व धर्म संसद

नई दिल्ली। कट्टर हिंदुत्ववादियों के नफरत भरे धर्म संसद के जवाब में धर्मनिरपेक्ष नागरिकों ने आगामी 30 जनवरी को गांधी जी की पुण्यस्मृति में सर्व धर्म संसद आयोजित किए जाने की लोगों से अपील की है।

गौरतलब है कि गोड़सेवादियों द्वारा धर्म संसद का आयोजन कर देश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे समय में गांधीजी का सर्वधर्म समभाव का विचार देश में एकजुटता कायम रखने के लिए आवश्यक बन गया है।

किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ सुनीलम के अनुसार संघ परिवार की विभाजनकारी ,संंकीर्णतावादी एवं हिंसक विचारों के विरोध में यह अपील की जारी की गई है। राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सद्भाव, अहिंसा और शांति के लिए 30 जनवरी को महात्मा गांधी के 74 वें शहादत दिवस पर “सर्वधर्म संसद” और “राष्ट्रीय एकता मार्च” का आयोजन होगा।

गांधी के खिलाफ अपमानजनक और घृणित भाषण और अल्पसंख्यकों के खिलाफ नरसंहार की खुली धमकी दी जा रही है। यह उन सभी भारतीयों के लिए बड़ी चिंता का कारण है जो एक लोकतांत्रिक संवैधानिक गणराज्य के लिए प्रतिबद्ध हैं।

दक्षिणपंथी साम्प्रदायिक ताकतों द्वारा साम्प्रदायिक नफरत फैलायी जा रही है, जिसका उद्देश्य अल्पसंख्यकों, दलितों, आदिवासियों, महिलाओं और हमारे समाज के सभी उत्पीड़ित और शोषित वर्गों को अलग-थलग और आतंकित करते हुए समाज का ध्रुवीकरण और विभाजन करना है।

विज्ञप्ति में राष्ट्रीय कार्यक्रम की अपील की गई जो इस प्रकार है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 11 बजे और शाम 5.17 बजे दो मिनट का मौन हो।यह कन्याकुमारी से कश्मीर तक और कच्छ से कोहिमा तक हमारे देश भर में आयोजित किया जाना चाहिए। 11.00 बजे का कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर आयोजित किया जाना चाहिए,। हम हर राज्य सरकार से अपील करते हैं कि वह सुबह 11.00 बजे सायरन बजाएँ, जैसा कि शुरुवाती समय मे होता आया है। फिर शाम 5.17 बजे, जिस समय गांधीजी की हत्या हुई थी, देश भर के हर शहर, कस्बे और गांव में केंद्रीय रूप से कार्यक्रम आयोजित किया जाना चाहिये।

देश भर के हर शहर, कस्बे और गाँव में राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव मार्चऔर सर्व धर्म संसद का आयोजन किया जाए।

सद्भाव और शांति के लिए सर्व धर्म प्रार्थना हो। गांधीजी ने इस कार्यक्रम की पहल की थी जिसके तहत विभिन्न धर्मों के लोग एक साथ आ सकते थे और विभिन्न धर्मों के प्रार्थना और गीत गा सकते थे। इस प्रकार गांधीजी ने लोगों के लिए परमात्मा की विविधता को समझने, उसकी सराहना करने और अपने अनुभव कथन के लिए एक सामान्य सामाजिक स्थान बनाया था।

30 जनवरी को इस कार्यक्रम में सुबह 11 बजे, अपने स्कूलों और कॉलेजों में, अपने घरों और कार्यालयों में, अपने कारखानों और खेतों में, बसों और ट्रेनों में, अपने पूजा स्थलों में, या जहाँ भी हम हों, मौन में खड़े हों जाएँ। ठीक 5.17 बजे, जब बापू की हत्या हुई थी, हम मौन में खड़े हो जाएँ। राष्ट्र को एक साथ, एक समय पर मौन में खड़े होने का आव्हान करें।

बिहार : एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन सख्त, जमुई में 27 सिलेंडर जब्त, एक गिरफ्तार

जमुई । बिहार में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। इसी कड़ी में जमुई जिले में शुक्रवार को जिला प्रशासन...

राजस्थान में मस्जिद के अंदर जलाए गए युवक की मौत, आरोपी फरार

जयपुर । अधिकारियों ने शुक्रवार को पुष्टि की कि एक मजदूर के तौर पर काम करने वाले युवक की, जिसे एक झगड़े के बाद मस्जिद के टॉयलेट में बंद करके...

ईरान की 13 बैलिस्टिक मिसाइलों और 27 यूएवी को क‍िया निष्क्रिय: यूएई

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश की वायु रक्षा प्रणाली ने बुधवार को ईरान से दागी गई 13 बैलिस्टिक मिसाइलों और 27...

मध्य पूर्व तनावों के बीच कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट, सोना करीब 800 रुपए सस्ता तो चांदी 2,400 रुपए से ज्यादा फिसली

मुंबई । मध्य पूर्व में बढ़ते तनावों के बीच बुधवार के कारोबारी सत्र में कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों...

मध्य प्रदेश में जनसेवा मित्रों को हटाना युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय: जीतू पटवारी

भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य की मोहन सरकार द्वारा जनसेवा मित्रों को हटाने के निर्णय की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह...

पालम अग्निकांड: सीएम रेखा गुप्ता ने जताया शोक, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

नई दिल्ली । पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग की घटना पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने...

फिल्मी दुनिया के लोगों को धर्म के दायरे में बांधकर नहीं देखना चाहिए : मौलाना साजिद रशीदी

नई दिल्ली । फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान अगर केदारनाथ-बद्रीनाथ मंदिर का दर्शन करना चाहती हैं तो उन्हें अपनी आस्था का शपथ पत्र देना होगा। मंदिर कमेटी ने फैसला लिया...

उत्तर प्रदेश को कैबिनेट की बड़ी सौगात; 6,969 करोड़ रुपए की लागत से बाराबंकी-बहराइच 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में बाराबंकी से बहराइच तक 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड नेशनल हाईवे बनाने की परियोजना को मंजूरी दे दी। इस परियोजना पर लगभग 6,969.04 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह 101.515 किलोमीटर लंबे एनएच-927 को हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएएम) के तहत विकसित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में एनएच-927 के बाराबंकी-बहराइच सेक्शन को अपग्रेड करने से इस इलाके में मौजूद सड़क की कई तकनीकी समस्याएं दूर होंगी। अभी यहां तेज मोड़, खराब ज्यामितीय डिजाइन और आबादी वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। नई 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड सड़क और लगातार सर्विस रोड बनने से इन समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह हाईवे बड़े कस्बों और गांवों के बीच से गुजरने के बजाय उन्हें बाईपास करेगा। इससे वाहनों की औसत गति बढ़ेगी और यात्रा का समय घटकर करीब एक घंटे रह जाएगा। इसके अलावा सड़क सुरक्षा बेहतर होगी, ईंधन की बचत होगी और वाहनों के संचालन की लागत भी कम होगी। साथ ही इससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना राज्य के कई महत्वपूर्ण आर्थिक, सामाजिक और लॉजिस्टिक्स केंद्रों को बेहतर कनेक्टिविटी देगी। अपग्रेड होने के बाद यह कॉरिडोर तीन आर्थिक केंद्रों, दो सामाजिक केंद्रों और 12 लॉजिस्टिक्स केंद्रों से जुड़ जाएगा, जिससे रुपईडीहा लैंड पोर्ट और हवाई अड्डों से बेहतर मल्टीमोडल कनेक्टिविटी होगी और इस प्रकार पूरे क्षेत्र में माल और यात्रियों की आवाजाही तेज हो सकेगी। परियोजना पूरी होने के बाद यह सड़क भारत और नेपाल के बीच व्यापार और आवागमन के लिए एक अहम कॉरिडोर बनकर उभरेगी। खासतौर पर नेपालगंज सीमा के जरिए दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और रुपईडीहा लैंड पोर्ट तक पहुंच आसान होगी। इससे बहराइच और श्रावस्ती जैसे दूरदराज जिलों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। यह परियोजना पीएम गतिशक्ति के तहत आर्थिक और लॉजिस्टिक्स नोड्स को मजबूत करेगी और कृषि व्यापार, पर्यटन, सीमा पार व्यापार तथा क्षेत्रीय निवेश को बढ़ावा देगी। सरकार ने इस परियोजना को हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएएम) के तहत मंजूरी दी है। यह सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) का एक मॉडल है, जिसमें 40 प्रतिशत लागत सरकार और 60 प्रतिशत निजी क्षेत्र वहन करता है। इससे डेवलपर्स पर वित्तीय दबाव कम होता है और उन्हें स्थिर रिटर्न मिलता है, जबकि राजस्व से जुड़ा जोखिम सरकार अपने पास रखती है। इस महीने आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति द्वारा मंजूर की गई यह दूसरी बड़ी हाईवे परियोजना है। इससे पहले 10 मार्च को 3,630.77 करोड़ रुपए की लागत से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक नई सड़क कनेक्टिविटी बनाने को मंजूरी दी गई थी। करीब 31.42 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर से दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक सीधी और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आर्थिक गतिविधियों और लॉजिस्टिक्स को बड़ा फायदा होगा। –आईएएनएस डीबीपी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में बाराबंकी से बहराइच तक 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड नेशनल हाईवे बनाने...

मिडिल ईस्ट संकट का असर: पाकिस्तान में बोझ सरकार उठाएगी या आम जनता?

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट तनाव का सीधा असर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। ईंधन की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बाद सरकार ने दो महीने के लिए...

किसानों की आय बढ़ाना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों की आय और सुरक्षा बढ़ाने को सबसे ज्यादा...

उत्तराखंड का यूसीसी अन्य राज्यों के लिए एक नींव के रूप में काम करेगा: मनु गौड़

देहरादून । उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) पर यूसीसी ड्राफ्ट कमेटी के सदस्य मनु गौड़ ने कहा कि उत्तराखंड का यूसीसी अन्य राज्यों के लिए एक नींव के रूप...

सीएम ममता लगातार हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान दे रहीं : भाजपा प्रवक्ता भारती घोष

कोलकाता । भाजपा पश्चिम बंगाल मुख्यालय, 6 मुरलीधर सेन लेन से पूर्व आईपीएस अधिकारी और पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता भारती घोष ने राज्य के मौजूदा गंभीर मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस...

editors

Read Previous

तानाजी मूवी फेम इलाक्षी गुप्ता अपने बड़े कदम के लिए है तैयार साझा किया अपने काम की यह झलक

Read Next

45 मिलियन सेलिब्रेशन और क्रिकेट पर फैन के ट्रोल करने पर उर्वशी रौतेला ने दिया यह सरकास्टिक जवाब, देखिये क्या कहा अभिनेत्री ने

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com