मोदी के एक तिहाई मंत्रियों के हैं दो से ज्यादा बच्चे, जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बना तो नहीं लड़ पाएंगे अगला चुनाव

सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरू हो चुका है। इसमें 6 अगस्त को राज्यसभा में बीजेपी के सांसदों की तरफ से पेश किए गए जनसंख्या नियंत्रण कानून के प्राइवेट मेंबर बिल पर चर्चा प्रस्तावित है। यूपी में हाल ही में जनसंख्या नियंत्रण कानून का मसौदा पेश किया गया है। असम में भी 2 साल पहले बने जनसंख्या नियंत्रण कानून पर अब अमल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके बाद से देश भर में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर केंद्रीय कानून बनाने की मांग जोर पकड़ रही है। बीजेपी के कुछ सांसदों ने लोकसभा में भी प्राइवेट मेंबर बिल पेश करने का ऐलान किया है। इन सभी में दो से ज्यादा बच्चे वालों के चुनाव लड़ने पर रोक के साथ साथ सरकारी नौकरियों नौकरी देने में पाबंदी लगाने की बात कही जा रही है। अगर यह कानून बनता है तो मोदी मंत्री परिषद के एक तिहाई मंत्री अगला चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

एक तिहाई मंत्रियों के दो से ज़्यादा बच्चे

आपको जानकर हैरानी होगी कि हाल ही में फेरबदल और विस्तार के बाद बनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई मंत्रिपरिषद के लगभग एक तिहाई मंत्रियों के दो से ज्यादा बच्चे हैं। एक मंत्री के तो पांच बेटे हैं। कई मंत्रियों के चार और कईयों के तीन बच्चे हैं। ज़ाहिर है कि अगर जनसंख्या नियंत्रण पर केंद्रीय क़ानून बनता है तो मोदी सरकार के एक तिहाई मंत्री अगला चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। न लोकसभा का और न ही राज्यसभा का। हालांकि सुप्रीम कोर्ट में जनसंख्या नियंत्रण पर केंद्रीय क़ानून बनाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के जवाब में केंद्र की तरफ़ से हलफ़नामा दाख़िल करके कहा गया है कि यह राज्य का विषय है। इस पर केंद्रीय क़ानून बनाने का सरकार का कोई इरादा नहीं है।

कितने मंत्रियों के कितने बच्चे

पीएम मोदी के मंत्री परिषद में उन्हें मिलाकर कुल 78 मंत्री हैं। इनमें से 26 के 2 से ज्यादा बच्चे हैं. लोकसभा और राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक़ 30 कैबिनेट मंत्रियों में से 8 और 45 राज्य मंत्रियों मेंं से 18 के दो से ज्यादा बच्चे हैं. स्वतंत्र प्रभार वाले दोनों राज्य मंत्रियों के दो-दो बच्चे हैं. एक कैबिनेट मंत्री के चार बच्चे हैं जबकि 7 के तीन-तीन बच्चे हैं. वहीं एक राज्यमंत्री के 5 बच्चे हैं, 4 राज्यमंत्रियों के चार-चार बच्चे और 13 के तीन-तीन बच्चे हैं. वहीं 4 कैबिनेट और 6 राज्यमंत्रियों के सिर्फ एक ही बच्चा है. इनमें से तीन कैबिनेट और एक राज्य मंत्री के सिर्फ़ एक बेटी है. जबकि 3 कैबिनेट मंत्री और दो राज्य मंत्रियों के सिर्फ़ 2 बेटियां ही हैं. एक कैबिनेट और एक राज्यमंत्री के तीन-तीन बेटियां हैं. पांच मंत्रियों ने शादी नहीं की है. एक के कोई बच्चा नहीं है. जबकि एक मंत्री के बच्चों के बारे में तस्वीर साफ़ नहीं है क्योंकि उन्होंने अपनेेे प्रोफाइल मेंं बच्चों की जानकारी नहींं दी है. मोदी मंत्री परिषद के एकमात्र मुस्लिम मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी केे सिर्फ़ एक ही बेटा है.

किन मंत्रियों के हैं दो से ज्यादा बच्चे?

दो से ज्यादा बच्चे वाले कैबिनेट मंत्रियों मैं सबसे ऊपर सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार का नाम आता है। उनके चार बच्चे हैं तीन बेटे एक बेटी
– रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के तीन बच्चे हैं। दो बेटे एक बेटी।
– विदेश मंत्री एस जयशंकर के डी तीन बच्चे हैं। दो बेटे और एक बेटी
– सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के भी तीन बच्चे हैं। दो बेटे और एक बेटी।
– कानून मंत्री किरण रिजिजू के तीन बच्चे हैं। दो बेटे और एक बेटियां।
– कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बी तीन बच्चे हैं एक बेटा और दो बेटियां।
– जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के भी तीन बच्चे हैं। एक बेटा और दो बेटी।
– अनुसूचित जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा के तीन बच्चे हैं। तीनों बेटियां हैं।

चार-पांच बच्चों वाले राज्य मंत्री

मोदी की मंत्री परिषद में एक मंत्री के 5 और 6 के चार-चार बच्चे हैं। आइए मंत्रियों और उनके बच्चों पर नज़र डालते हैं:
– लघु और मध्यम उद्योग मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा के 5 बेटे हैं।
– स्टील राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के 4 बच्चे हैं। एक बेटा और तीन बेटियां।
– संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल के भी 4 बच्चे हैं। दो बेटे और दो बेटियां।
– रेल राज्य मंत्री डीएस डडराव के 4 बच्चे हैं। एक बेटा और तीन बेटियां।
– रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के चार बच्चे हैं। एक बेटा और तीन बेटियां।
– अनुसूचित जनजाति मामलों की राज्यमंत्री रेणुका सिंह सरुता के चार बच्चे हैं। दो बेटे और दो बेटियां।
– शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर के चार बच्चे हैं. चारों बेटे हैं।

तीन-तीन बच्चों वाले 11 राज्य मंत्री

– शिपिंग राज्यमंत्री श्रीपद येसो नायक और वित्त राज्य मंत्री भगवंत किशन राव कराड के तीन बच्चे हैं. तीनों बेटे हैं।
– सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री ए. नारायणसामी के तीन बच्चे हैं तीनों बेटियां हैं।
– जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद, पटेल पूर्वोत्तर राज्यों के विकास मंत्री बीएल वर्मा, न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी मंत्री भगवंत खुबा, अनुसूचित जनजाति राज्यमंत्री बिश्वेश्वर टुडो और फिशरी मंत्री एल मुरुगन के 3 बच्चों में दो बेटियां और एक बेटा है।
– शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और गृह राज्य मंत्री अजय सिंह के तीन बच्चों में दो बेटे और एक बेटी है।

पुरानी मंत्री परिषद का हाल

2019 में दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर मोदी ने 56 मंत्रियों के साथ शपथ ली थी। तब उनकी मंत्रिपरिषद के 57 में से 19 यानी पूरे एक तिहाई मंत्रियों के 2 से ज्यादा बच्चे थे। इनमें से कुछ का देहांत हो चुका है और कुछ मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे चुके है। दिवंगत हो चुके पूर्व खाद्य मंत्री रामविलास पासवान के चार बच्चे हैं। एक बेटा और तीन बेटियां। मंत्रीपरिषद के फेरबदल में हटाए गए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन के भी तीन बच्चे हैं। दो बेटे और एक बेटी। वहीं पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के तीन बेटियां हैं। मोदी सरकार में खाद्य प्रसंस्करण मंत्री रहीं अकाली दल की हरसिमरत कौर के भी तीन बच्चे हैं।

इस विशेषण से साफ़ हो जाता है कि अगर मोदी सरकार दो बच्चों का क़ानून लाती है तो उसके एक तिहाई मंत्री अगला चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। संघ परिवार मोदी सरकार पर पिछले कई साल से जनसंख्याया नियंत्रण के लिए क़ानून बनाने का दबाव डाल रहा है। इसके लिए कई सांसदोंं से इसके लिए कई सांसदों से लोकसभा और राज्यसभा मेंं प्राइवेट मेंबर बिल भी पेश कराए गए हैंं। कई लोगोंं से सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका भी दाख़िल दाखिल कराई गई है। सरकार सुप्रीम कोर्ट केंद्रीय कानून लाने से साफ इनकार कर चुकी है। लिहाजा फिलहाल इसकी दूर-दूर तक कोई संभावना नहींं दिखती। फिर भी अगर संसद और संसद के बाहर जनसंख्या नियंत्रण क़ानून के नाम पर ध्रुवीकरण का माहौल बनाया जा रहा है। इस पर यही कहा जा सकता है कि ‘दिल को ख़ुश रखने को ग़ालिब ये ख्याल अच्छा है।’

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

editors

Read Previous

जहरीली शराब से मौत मामले में नीतीश हुए सख्त, कहा, ‘छठ बाद फिर से शराबबंदी की समीक्षा की जाएगी’

Read Next

दीपावली पर समाजवादी पार्टी का अनोखा तोहफा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com