झारखंड : फंदे से लटकता पाया गया निलंबित थानेदार का शव, विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम की

रांची: पलामू जिले के नावा बाजार के निलंबित थाना प्रभारी लालजी यादव का शव मंगलवार को थाना परिसर में उनके आवास में फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। इसे प्रथम ²ष्टया आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। लालजी यादव को तीन दिन पहले ही पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सस्पेंड कर दिया था।

बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी लालजी यादव की जिले के परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन से किसी बात पर बहस हुई थी। इसी घटना को लेकर अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड किया गया था।

बताया जाता है कि लालजी यादव सुबह में उठ जाया करते थे, लेकिन मंगलवार की सुबह जब देर तक वह अपनी क्वार्टर से बाहर नहीं आए तो साथी पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। उन्हें क्वार्टर में फंदे पर लटकता पाया गया।

इधर इस घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके के लोग बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए और एनएच 98 डालटनगंज- औरंगाबाद मुख्य पथ को थाना के समीप जाम कर दिया। ग्रामीण पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। वे पूरे मामले की जांच करने की मांग कर रहे थे। लगभग 2 घंटे के बाद पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर जाम हटाया जा सका।

सूचना मिलने पर पुलिस के कई वरीय अधिकारी नावा बाजार पहुंच गए हैं। मामले में छानबीन की जा रही है। पुलिस अधिकारी का शव पोस्टमार्टम के लिए पलामू भेजा गया है।

–आईएएनएस

ट्रंप ने स्टील, एल्युमीनियम और तांबे पर लगाया 50 प्रतिशत टैरिफ

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा आदेश जारी किया है, जिसके तहत स्टील, एल्युमिनियम और कॉपर के आयात पर भारी टैक्स (टैरिफ) लगाया गया है। सरकार...

अमेरिका ने पेटेंट वाली दवाओं पर लगाया 100 प्रतिशत टैरिफ

वॉशिंगटन । संयुक्त राज्य अमेरिका आयातित पेटेंट दवाओं पर 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिमों और विदेशी आपूर्ति शृंखलाओं पर भारी निर्भरता...

ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका को लिखा खुला पत्र, कहा-अमेरिकी जनता से कोई दुश्मनी नहीं

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने कहा कि ईरानी जनता अमेरिकी लोगों के प्रति कोई दुश्मनी नहीं रखती है। वहीं, उन्होंने अमेरिकी प्रशासन पर ईरान के खिलाफ “इज़रायल...

ईरान के सर्वोच्च नेता ने लोगों से युद्ध पीड़ितों के सम्मान में पौधे लगाने का किया आग्रह

तेहरान । ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने ईरानी लोगों से अपील की है कि वे अमेरिका-इज़राइल हमलों में मारे गए लोगों की स्मृति में पौधे लगाएं और इसे...

ट्रंप बोले, ईरान के खिलाफ कार्रवाई बच्चों के भविष्य में निवेश जैसी, हमले तेज करने की दी चेतावनी

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आने वाले हफ्तों में ईरान के खिलाफ हमले और तेज करने की बात कही और चेतावनी दी है कि ये हमले अभी...

ईरान में अमेरिका के सैनिक तैनात होंगे या नहीं, ट्रंप की चुप्पी से मीडिया परेशान

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को लेकर लगातार अपने पुराने दावों को दोहरा रहे हैं। इसे लेकर अब अमेरिकी मीडिया में भी असंतोष देखने को मिल रहा...

पीएम अल्बानीज ने नाटो देशों को ट्रंप की धमकी पर टिप्पणी से किया इनकार, तनाव खत्म करने की अपील

कैनबरा । ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के बाद तनाव कम करने की अपील की है। दरअसल, ट्रंप ने देश के नाम...

ईरान संघर्ष खत्म होने के बाद अमेरिका ‘नाटो’ पर फिर से कर सकता है विचार

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाटो से हटने पर विचार कर रहे हैं। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यूरोपीय...

पाकिस्तान : नौकरी में आरक्षण लागू न होने से बढ़ी बेरोजगारी और भेदभाव से ट्रांसजेंडर समुदाय परेशान

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के फैसलाबाद में ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने भेदभाव और 'ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स) अधिनियम 2018' के सही ढंग से लागू नहीं होने पर चिंता व्यक्त...

खार्ग ईरान-अमेरिका दोनों के लिए जरूरी, कब्जा आसान नहीं: पूर्व राजनयिक वीणा सिकरी

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा कि वह "ईरान का तेल अपने कब्जे में लेना" चाहते हैं और खार्ग द्वीप पर भी नियंत्रण...

होर्मुज ‘टैक्स’! ईरान ने ट्रंप की रणनीति को क्या ‘अर्थ’ के जाल में फंसाया?

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरान को लेकर असली खेल उनके हालिया बयानों में साफ झलकता है—एक तरफ कड़ी चेतावनी और दूसरी तरफ सीमित युद्ध का...

राष्ट्रीय पीएनजी अभियान 2.0 की समय सीमा बढ़ाई गई: पेट्रोलियम मंत्रालय

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के मद्देनजर भारत सरकार ने देश में ऊर्जा आपूर्ति, समुद्री संचालन और विदेशों में रह रहे...

editors

Read Previous

तमिलनाडु में 13 से 18 जनवरी तक पूजा स्थल बंद, 16 जनवरी को पूर्ण लॉकडाउन

Read Next

संघ पर दिग्विजय और भाजपा में बढ़ी तकरार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com