दिल्ली में कोविड पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 25 फीसदी हुई, 24 घंटे में 17 मरीजों की मौत

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)| दिल्ली में सोमवार को पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 19,166 नए मामले दर्ज किए गए हैं। अब यहां पॉजिटिविटी रेट 25 फीसदी तक पहुंच चुकी है।

नए मामलों के बाद राजधानी में कुल कोरोना केस 15,68,896 हो गए हैं और संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 25,177 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सक्रिय (एक्टिव) कोविड मामलों की संख्या 15 मई के बाद से सबसे अधिक 65,806 हो गई है। इससे पहले 15 मई को 66,295 सक्रिय कोविड मामले थे।

94.20 प्रतिशत कोविड की रिकवरी रेट के साथ, दिल्ली में सक्रिय कोविड मामलों की दर 4.19 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.60 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 14,076 मरीजों के ठीक होने के साथ, स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 14,77,913 हो गई है। वर्तमान में कुल 44,028 कोविड रोगियों का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।

कोविड कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 14,200 हो गई है।

इस बीच, कुल 76,670 नए परीक्षण – 66,327 आरटी-पीसीआर और 10,343 रैपिड एंटीजन – पिछले 24 घंटों में किए गए हैं और कुल मिलाकर अभी तक 3,35,60,422 टेस्ट किए जा चुके हैं।

पिछले 24 घंटों में लगाए गए 25,030 टीकों में से 16,901 पहली खुराक और 8,129 दूसरी खुराक थी। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, अब तक टीकाकृत कुल लाभार्थियों की संख्या 2,75,22,072 हो चुकी है।

–आईएएनएस

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस: जांच के लिए एनआईए को मिला 45 दिन का और समय

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 45...

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, अभिनेता ने जताया आभार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कार्यक्रम का आगाज हो चुका है और गुरुवार को समारोह का दूसरा दिन रहा। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में...

किसी भी सरकार को दामों में वृद्धि नहीं करनी चाहिए : प्रियंका चतुर्वेदी

नई दिल्ली । शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध रोकने की बात कहने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि युद्ध जल्दी...

दिल्ली सरकार ने पेश किया ऐतिहासिक बजट, सीएम रेखा गुप्ता का आभार: मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए राजधानी के विकास के लिए कई बड़े ऐलान किए।...

दिल्ली: 1.05 लाख रुपए की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार, टेलीग्राम पर देते थे निवेश का झांसा

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहदरा जिले में साइबर पुलिस ने एक बड़े टेलीग्राम आधारित निवेश घोटाले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में...

दिल्ली ब्लास्ट: एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किले के इलाके में हुए बम धमाके के मामले में चल रही जांच के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के...

पालम अग्निकांड: सीएम रेखा गुप्ता ने जताया शोक, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

नई दिल्ली । पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग की घटना पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने...

एलपीजी गैस संकट को लेकर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने केंद्र पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने 18 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स के लिए पीएम मोदी का आभार जताया

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली के लोगों को 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के ऐतिहासिक प्रोजेक्ट समर्पित करने...

महिलाओं के संघर्ष और बलिदान को नमन; सीएम रेखा गुप्ता ने नारी शक्ति की ऊर्जा को सराहा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला बुद्धिजीवियों के राष्ट्रीय सम्मेलन 'भारती-नारी से नारायणी' समारोह में शामिल हुई। इस कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं के योगदान, साहस और...

editors

Read Previous

कोरोना महामारी के बावजूद, रेलटेल को हुई 21 फीसदी की अधिक आमदनी

Read Next

भारत, ब्रिटेन ने व्यापार, निवेश, सुरक्षा पर चर्चा की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com