महाराष्ट्र की मदर टेरेसा: 12 सौ बच्चों की पद्मश्री ‘मां’ सिंधुताई सपकाल का निधन

महाराष्ट्र की मदर टेरेसा के रूप में फेमस पद्मश्री सिंधुताई सपकाल का मंगलवार रात पुणे में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 73 वर्षीय सिंधुताई सेप्टीसीमिया से पीड़ित थीं और पिछले डेढ़ महीने उनका इलाज पुणे के गैलेक्सी हॉस्पिटल में जारी था। पिछले साल उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने रात्री 8:30 बजे अंतिम सांस ली है।

बेघर बच्चों की देखरेख करने वाली सिंधुताई के लिए कहा जाता है कि इनके 1200 बच्चे, 150 से ज्यादा बहुएं और 300 से ज्यादा दामाद हैं। सिंधु ताई ने अपनी जिंदगी अनाथ बच्चों की सेवा में गुजारी दी, उनका पेट भरने के लिए कभी ट्रेनों में भीख तक मांगी।

जानकारी के मुताबिक, एक महीने पहले सिंधुताई सपकाल का हार्निया का ऑप्रेशन हुआ था। उनका इलाज पुणे के गैलेक्सी केयर अस्पताल में चल रहा था। जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली। यह जानकारी पुणे के गैलेक्सी केयर अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ शैलेश पुंतंबेकर ने दी है।

———–अनाथ बच्चों का पेट भरने के लिए सड़कों पर मांगी भीख————

अनाथ बच्चों का पेट भरने के लिए उन्होंने सड़कों पर भीख तक मांगी। पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर सिंधुताई ने कहा कि यह पुरस्कार मेरे सहयोगियों और मेरे बच्चों का है। उन्होंने लोगों से अनाथ बच्चों को अपनाने की अपील की है।

सिंधुताई सपकाल को ‘माई’ कहा जाता था। उन्होंने ने पुणे में सनमती बाल निकेतन संस्था नाम का एक अनाथालय चलाया है। उन्होंने अपने जीवन में 1,200 से ज्यादा अनाथ बच्चों को गोद लिया। इसके साथ ही उनको पढ़ा-लिखाकर काबिल बनाया। इनमें से कई लोग आज खुद अनाथालय चलाते हैं। सिंधुताई को अपनी सामाजिक सेवा के लिए कई पुरस्कार मिले हैं।

की थी, वह आगे भी पढ़ना चाहती थीं लेकिन शादी के बाद ससुराल वालों ने उनके इस सपने को पूरा नहीं होने दिया।

—————–सिंधु ताई को ससुराल और मायके में नहीं मिली जगह——-
पढ़ाई से लेकर ऐसे कई छोटे बड़े मामले आए, जिसमें सिंधु ताई को हमेशा अन्याय का सामना करना पड़ा। उन्होंने इसके खिलाफ आवाज भी उठाई लेकिन अंजाम ये हुआ कि जब वह प्रेग्नेंट थीं तो ससुराल वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं ससुराल वालों ने घर से निकाला लेकिन उनके मायके वालों ने भी अपने यहा रखने से मना कर दिया।

———————-सिंधु ताई को मिला सम्मान————————
उनके इस नेक काम के लिए सिंधु ताई को अब तक 700 से ज्यादा सम्मान मिला है। उन्हें अब तक मिले सम्मान से प्राप्त हुई रकम को सिंधु ताई ने अपने बच्चों के लालन पोषण में खर्च कर दिया। उन्हें डी वाई इंस्टिटूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च पुणे की तरफ से डॉक्टरेट की उपाधि भी मिल चुकी है। उनके जीवन पर मराठी फिल्म मी सिंधुताई सपकल बनी है जो साल 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को 54वें लंदन फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया जा चुका है।

—————-ऐसे मिली बेघर बच्चों को घर देने की प्रेरणा————————–
ट्रेन में भीख मांगने के बाद वे स्टेशन पर ही रहती थीं। एक दिन रेलवे स्टेशन पर सिंधुताई को एक बच्चा मिला। यहीं से उन्हें बेसहारा बच्चों की सहायता करने की प्रेरणा मिली। इसके बाद शुरू हुआ एक अंतहीन सिलसिला, जो आज महाराष्ट्र की 6 बड़ी समाजसेवी संस्थाओं में तब्दील हो चुका है। इन संस्थाओं में 1500 से ज्यादा बेसहारा बच्चे एक परिवार की तरह रहते हैं। सिंधुताई की संस्था में ‘अनाथ’ शब्द का इस्तेमाल वर्जित है। बच्चे उन्हें ताई (मां) कहकर बुलाते हैं। इन आश्रमों में विधवा महिलाओं को भी आसरा मिलता है। वे खाना बनाने से लेकर बच्चों की देखरेख का काम करती हैं।

—————-सिंधुताई को 700 से ज्यादा पुरस्कार मिले——————————–
पद्मश्री सिंधुताई को अब तक 700 से ज्यादा सम्मान से नवाजा जा चुका है। उन्हें अब तक मिले सम्मान से जो भी रकम मिली, वह भी उन्होंने बच्चों के पालन-पोषण में खर्च कर दी। सिंधुताई को पाटिल इंस्टिट्यूट की तरफ से डॉक्टरेट की उपाधि भी दी गई है। सिंधुताई के जीवन पर बनी एक मराठी फिल्म ‘मॉ सिंधुताई सपकाल’ साल 2010 में रिलीज हुई थी और इसे 54वें लंदन फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था।

—————–अनाथ बच्चों का पेट भरने के लिए सड़कों पर मांगी भीख———————-

अनाथ बच्चों का पेट भरने के लिए उन्होंने सड़कों पर भीख तक मांगी। पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर सिंधुताई ने कहा कि यह पुरस्कार मेरे सहयोगियों और मेरे बच्चों का है। उन्होंने लोगों से अनाथ बच्चों को अपनाने की अपील की है।

——————ट्रेन में भीख मांगी, श्मशान घाट से चिता की रोटी खाई—————————-
महाराष्ट्र के वर्धा जिले के एक सामान्य गोपालक परिवार में सिंधुताई सपकाल का जन्म 14 नवंबर, 1948 को हुआ था। रूढ़िवादी परिवार होने के कारण सिंधुताई को चौथी क्लास में स्कूल छोड़ना पड़ा। 10 साल की उम्र में 20 साल के व्यक्ति से शादी हुई। कुछ साल बाद वह गर्भवती हो गई। पति ने 9वें महीने में पेट में लात मारी और उन्हें घर से निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने बेहोशी की हालत में गायों के बीच एक बेटी को जन्म दिया फिर अपने हाथ से नाल भी काटी। बेघर होने के चलते उन्होंने बेटी को स्टेशन पर छोड़ दिया। इन सब बातों ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। उन्होंने आत्महत्या करने की भी सोची। बाद में अपना पेट भरने के लिए ट्रेन में भीख भी मांगी। कभी-कभी श्मशान घाट में चिता की रोटी भी खाई।

————–राष्ट्रपति कोविंद बोले- सिंधुताई का जीवन सेवा की प्रेरक गाथा————

डॉ. सिंधुताई सपकाल के निधन के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख जताते हुए कहा कि सिंधुताई का जीवन साहस, समर्पण और सेवा की प्रेरक गाथा था। वह अनाथों, आदिवासियों और हाशिए के लोगों से प्यार करती थीं और उनकी सेवा करती थीं। उनके परिवार और अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

————-पीएम मोदी ने कहा- सिंधुताई के निधन से आहत हूं——————–
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. सिंधुताई सपकाल के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंधुताई सपकाल को समाज के लिए उनकी नेक सेवा के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने हाशिए के समुदायों के बीच भी बहुत काम किया। उनके निधन से आहत हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।

————-इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

केजरीवाल की अंतरिम रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनाएगा फैसला

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट शराब घोटाले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को फैसला सुना सकता है। बुधवार को जस्टिस...

भाजपा की पूरी मशीनरी राहुल के बारे में झूठ फैलाने में जुटी : प्रियंका गांधी

बछरावां । कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को रायबरेली के बछरावां में राहुल गांधी के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि...

सैम पित्रोदा के बयान पर विवाद बढ़ता देख कांग्रेस ने किया किनारा

नई दिल्ली । इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के देश के विभिन्न हिस्सों के लोगों की तुलना विदेशी नस्लों के लोगों से करने पर विवाद बढ़ने के बाद...

‘पीएसयू को कांग्रेस ने बिगाड़ा, हमने संवारा’, वित्त मंत्री का आंकड़ों के साथ राहुल गांधी को करारा जवाब

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के दावों का खुलकर जवाब दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कांग्रेस...

नगरपालिकाओं के चयनित सदस्यों को लोक सेवक या उनके राजनीतिक आका मनमाने तरीके से नहीं हटा सकते : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि नगरपालिकाओं के चयनित सदस्यों को लोक सेवकों या उनके राजनीतिक आकाओं की मर्जी से सिर्फ इसलिए नहीं हटाया जा सकता कि...

हिजबुल्ला के हमले में इजराइल के दो रिजर्व सैनिकों की मौत

तेल अवीव/बेरूत । इजराइली सेना ने मंगलवार को कहा कि लेबनानी शिया मिलिशिया हिजबुल्ला के ड्रोन हमले में दो इजराइल के दो रिजर्व सैनिक मारे गए। सेना ने कहा कि...

पाकिस्तान का दावा, देश में टारगेटेट हत्याओं के पीछे भारत का हाथ

इस्लामाबाद । इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक (डीजी) मेजर जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने मंगलवार को कहा कि हाल में देश में हुई टारगेटेड हत्याओं में पाकिस्तान के पास...

लोकसभा चुनाव : तीसरे चरण में रात आठ बजे तक 61.45 प्रतिशत मतदान

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को एक बार फिर 60 फीसदी से ज्यादा मतदान की सूचना है। चुनाव आयोग ने बताया कि रात आठ बजे...

लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस का विभाजन, कर्नाटक में उपचुनाव संभव : सीसी पाटिल

गडग । कर्नाटक के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता सीसी पाटिल ने कांग्रेस को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी...

यौन उत्पीड़न की शिकायत : राज्यपाल ने राजभवन के कर्मियों को पुलिस के साथ संपर्क से बचने को कहा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने रविवार को कोलकाता में राजभवन के स्टाफ सदस्यों को एक अस्थायी महिला कर्मचारी द्वारा उनके खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई...

कांग्रेस को भरूच से चुनाव लड़ना चाहिए था, आप के साथ गठबंधन पार्टी के लिए खतरनाक : रोहन गुप्ता

सूरत । हाल में ही कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले रोहन गुप्ता ने अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल के उस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी...

पीएम मोदी के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना दुखद, राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का पलटवार

नई दिल्ली । भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा समुद्र के नीचे जाकर द्वारका का दर्शन करने को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान की...

editors

Read Previous

गोवा में कांग्रेस-टीएमसी आमने सामने

Read Next

सऊदी का राजदूत वापस बुलाने का फैसला दुखद: लेबनान के पीएम

Leave a Reply

Your email address will not be published.

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com