दिल्ली विधानसभा में दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय विधेयक 2022 हुआ पास

दिल्ली विधानसभा ने मंगलवार को दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय विधेयक पास कर दिया। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी से निकले टीचर भारत को विश्वगुरु बनाएंगे। किसी भी देश को विश्वगुरु वहां के नेता नहीं बना सकते बल्कि वहां के टीचर उस देश को विश्वगुरु बनाते हैं। दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी विधेयक इस विधानसभा से पास हो कर जा रहा है। इस यूनिवर्सिटी से देश में टीचर की क्वालिटी इतनी बढ़िया हो जायेगी कि उसकी चर्चा दुनिया भर में होगी। और मैं ये जरूर कहना चाहता हूं कि अपना देश विश्वगुरु जरूर बनेगा। दिल्ली की टीचर्स यूनिवर्सिटी ऐसे शानदार टीचर, ऐसे शानदार गुरु बनाएगी जो इस देश को विश्व गुरु बनाएंगे। साथ ही ये यूनिवर्सिटी देश में टीचर्स ट्रेनिंग का एक नया मानदंड खड़ा करेगी। देश में जब तक्षशिला और नालंदा जैसे विश्विद्यालयों में चाणक्य जैसे शिक्षक थे तब पूरी दुनिया में अपने देश की धाक थी। यहां के शिक्षा की चर्चा होती थी। एक बार फिर से वो दिन वापस लौटेगा और हमारा देश विश्व गुरु कहलाएगा। और इस कार्य में दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी अहम भूमिका निभायेगी। यहां से निकले शिक्षक देश भर में एक ऐसी पीढ़ी खड़ा करेंगे जो अपने ज्ञान विज्ञान की बदौलत देश को दुनिया में सबसे आगे खड़ा कर देंगे।

सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल सरकार की नीतियों की चर्चा आज देश ही नहीं विदेशों में भी हो रही है। देश की दूसरी सरकारें तो केजरीवाल मॉडल की नकल करने में लगी हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी ने मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया। हमने भी दिल्ली में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई है। मुझे लगा कि देखा जाए कि मेरठ में बन रहा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी कैसा है। और मुझे ये देख कर अच्छा लगा कि मेरठ में जिस स्पोर्टस यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया गया है, वहां हूबहू दिल्ली की खेल यूनिवर्सिटी का मॉडल लागू किया गया है। क्योंकि आज तक गुजरात या किसी भी बीजेपी के राज्य ने ऐसा कोई मॉडल ही नहीं खड़ा किया जहां से वो नकल कर पाते। लिहाजा केजरीवाल मॉडल का नकल कर रही है यूपी सरकार और प्रधानमंत्री जी। हमने दिल्ली की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में ऐसी व्यवस्था है कि बच्चों के मेडल को ही उनकी डिग्री मानी जाएगा। और इसी दिल्ली मॉडल को मेरठ में लागू किया गया।

विधानसभा में चर्चा का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी शिक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। आज देश में केंद्र सरकार ने आईआईटी की फीस 90 हजार रुपए से बढ़ाकर 3 लाख रुपए कर दी। आईआईएम की फीस बढाकर 23 लाख कर दी। ये दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे आम आदमी के बच्चों को इन संस्थानों में दाखिला ले पाना मुश्किल हो जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वे विधानसभा में हर सवाल का और हर चर्चा का जवाब देने के लिए तैयार हैं लेकिन बीजेपी के पास जवाब सुनने का साहस नहीं है। जब हम जवाब देते हैं तो बीजेपी कायरों की तरह उठकर भाग जाती है। इनको सच सुनने का साहस नहीं है।

दिल्ली आबकारी नीति मामले में हाईकोर्ट ने स्वीकार की अरविंद केजरीवाल की अर्जी, तुषार मेहता ने जताई आपत्ति

नई दिल्ली । दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले के मामले में सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग...

’30 सालों से अटके विधेयक को पारित करा दिया,’ पीएम मोदी की तारीफ कर कंगना रनौत ने साधा विपक्ष पर निशाना

नई दिल्ली । बीते गुरुवार को लोकसभा में जोरदार हंगामे के बाद ही महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस बिल को लेकर पक्ष-विपक्ष के...

ट्रंप ने दिल्ली के एलजी तरनजीत संधू को दी बधाई, भारत-यूएस संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को सराहा

वाशिंगटन । पूर्व आईएफएस अधिकारी तरनजीत सिंह संधू दिल्ली के नए उपराज्यपाल होंगे। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक पोस्ट शेयर किया,...

दिल्ली कोचिंग सेंटर में भीषण आग, स्थानीय लोगों ने बच्चों को बचाया

नई दिल्ली । उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र स्थित जनता मजदूर कॉलोनी में शनिवार को एक छोटे से कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। महज 20-25 गज के...

दिल्ली में एलपीजी संकट की अफवाहें खारिज, सरकार बोली- आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एलपीजी आपूर्ति को लेकर संकट की खबरों के बीच सरकार ने स्थिति को पूरी तरह से सामान्य बताते हुए दावा किया कि स्थिति...

दिल्ली पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त, बाइक स्टंट करने वालों को जारी किया चालान

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में लगी हुई है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो शो बाजी और रील बनाने...

दिल्ली में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम और पुरातत्व विभाग के चार कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के चार कर्मचारियों को...

आम आदमी पार्टी अब ‘आम लोगों की पार्टी’ नहीं रह गई : प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) और उसके नेतृत्व पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने निशाना साधा। भाजपा सांसद प्रवीण ने राज्यसभा में उपनेता पद से राघव चड्ढा को...

रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा और व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण वार्ता के लिए पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली । रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और अन्य कई द्विपक्षीय मुद्दों पर उच्च स्तरीय चर्चा के लिए गुरुवार तड़के नई दिल्ली पहुंचे। पालम...

केजरीवाल से जुड़े चार्टर्ड प्लेन विवाद पर अवध ओझा का तंज, तो क्या नेता बैलगाड़ी पर चलें

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के टिकट से दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ चुके शिक्षाविद अवध ओझा ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के चार्टर्ड प्लेन में सफर को...

सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में कथित जालसाजी मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी

नई दिल्ली । राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के मामले में सुनवाई अब 18 अप्रैल को होगी। सोनिया...

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस: जांच के लिए एनआईए को मिला 45 दिन का और समय

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 45...

editors

Read Previous

जेल से रिहा होकर घर पहुंचे आर्यन खान

Read Next

मोदी ने रोम में प्रवासी भारतीयों से की मुलाकात

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com