अनुसूचित जाति वर्ग के बच्चे को उसकी माता के प्रमाण पत्र के आधार पर उसका एससी प्रमाण पत्र मिला

पहला जाति प्रमाण पत्र देते दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सिंगल मदर के एससी/एसटी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर बनाया गया पहला जाति प्रमाण पत्र दिया। दिल्ली में पहली बार बच्चों को उनकी माता के प्रमाण पत्र के आधार पर अनूसूचित जाति/जनजाति के प्रमाण पत्र दिए गए। करोल बाग से आम आदमी पार्टी के विधायक विशेष रवि के प्रयासों के बाद यह सम्भव हुआ है। लम्बे संघर्ष के बाद अनुसूचित जाति वर्ग के बच्चे को उसकी माता के प्रमाण पत्र के आधार पर उसका एससी प्रमाण पत्र मिला है। एससी/एसटी वर्ग के प्रमाण पत्र दिए जाने की प्रक्रिया‌ में विशेष रवि के प्रयासों से संशोधन किया गया है। दिल्ली में अब एससी/एसटी वर्ग की सिंगल मदर्स के बच्चों को जाति प्रमाण पत्र मिल सकेगा।

तक़रीबन 8 वर्ष के लम्बे संघर्ष के बाद एससी वर्ग की ‘सिंगल मदर’ के पुत्र को उसकी माता के एससी वर्ग प्रमाण पत्र के आधार पर एससी वर्ग का प्रमाण पत्र मिला है। ऐसा आम आदमी पार्टी के विधायक विशेष रवि के अथक प्रयासों से सम्भव हो पाया है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज विधायक विशेष रवि की मौजूदगी में गीता देवी को उनके बेटे का जाति प्रमाण पत्र दिया है।

‘सिंगल मदर’ वो महिलायें होती है, जिन्हें उनके पति द्वारा निष्कासित कर दिया जाता है या फिर जिन्हें पति ने तलाक़ दे दिया हो या फिर उनके पति ने किसी दूसरी महिला से शादी कर ली हो। ऐसी महिलाओं के बच्चों को अब अपनी माता के एससी/एसटी वर्ग प्रमाण पत्र के आधार पर एससी/एसटी वर्ग का प्रमाण पत्र मिल सकेगा ।

अभी तक एससी/एसटी वर्ग का प्रमाण पत्र केवल पिता के एससी/एसटी वर्ग के प्रमाण पत्र के आधार पर ही मिला करता था। जिसकी वजह से ‘सिंगल मदर्स ‘ अपने बच्चों को यह अधिकार नहीं दिलवा पाती थी। अगर वह ऐसा करने की पहल भी करती थीं तो उनको अपने ससुराल वालों के द्वारा उत्पीड़न सहनी पड़ती थी। इस सब की वजह ऐसे बच्चे अपने संवैधानिक अधिकारों से वंचित रह जाते थे।

इससे पहले कोर्ट ने भी माना की अगर बच्चे ने समाज का दुर्व्यवहार सहा है तो वह अपनी माता की जाति पर जाति प्रमाण पत्र बनवा सकता है।

गीता देवी एससी वर्ग की एक ऐसी महिला है जो की सिंगल मदर है। जिन्होंने अपने बच्चे को एससी वर्ग का प्रमाण पत्र दिलवाने के लिए 8 वर्षों तक संघर्ष किया है। उनकी ऐप्लिकेशन को कई बार यह कहते हुए रिजेक्ट कर दिया जाता था कि बच्चे के पिता का एससी वर्ग का प्रमाण पत्र संलग्न नहीं है। लगभग एक साल पहले गीता देवी अपनी इस समस्या का निवारण पाने हेतु विधायक विशेष रवि के दफ़्तर आयी। उनसे इस समस्या को सुलझाने की गुहार लगायी।

तब से विधायक विशेष रवि ने कई चिट्ठियां लिख कर इस मामले को दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग और एससी/एसटी वेलफेयर विभाग के सामने रखा। फॉलोअप के तौर पर उन्होंने इन विभागों के अधिकारियों के साथ इस मसले पर कई बार मुलाक़ात भी की

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस: जांच के लिए एनआईए को मिला 45 दिन का और समय

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 45...

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, अभिनेता ने जताया आभार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कार्यक्रम का आगाज हो चुका है और गुरुवार को समारोह का दूसरा दिन रहा। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में...

किसी भी सरकार को दामों में वृद्धि नहीं करनी चाहिए : प्रियंका चतुर्वेदी

नई दिल्ली । शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध रोकने की बात कहने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि युद्ध जल्दी...

दिल्ली सरकार ने पेश किया ऐतिहासिक बजट, सीएम रेखा गुप्ता का आभार: मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए राजधानी के विकास के लिए कई बड़े ऐलान किए।...

दिल्ली: 1.05 लाख रुपए की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार, टेलीग्राम पर देते थे निवेश का झांसा

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहदरा जिले में साइबर पुलिस ने एक बड़े टेलीग्राम आधारित निवेश घोटाले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में...

दिल्ली ब्लास्ट: एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किले के इलाके में हुए बम धमाके के मामले में चल रही जांच के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के...

पालम अग्निकांड: सीएम रेखा गुप्ता ने जताया शोक, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

नई दिल्ली । पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग की घटना पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने...

एलपीजी गैस संकट को लेकर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने केंद्र पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने 18 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स के लिए पीएम मोदी का आभार जताया

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली के लोगों को 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के ऐतिहासिक प्रोजेक्ट समर्पित करने...

महिलाओं के संघर्ष और बलिदान को नमन; सीएम रेखा गुप्ता ने नारी शक्ति की ऊर्जा को सराहा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला बुद्धिजीवियों के राष्ट्रीय सम्मेलन 'भारती-नारी से नारायणी' समारोह में शामिल हुई। इस कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं के योगदान, साहस और...

editors

Read Previous

जी-20 की बैठक से पहले यूरोपीय संघ के शीर्ष नेताओं से मिले पीएम मोदी

Read Next

जेएनयू में रद्द हुआ कश्मीर को ‘भारतीय कब्जे वाला कश्मीर’ कहने वाला आपत्तिजनक वेबिनार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com