बिहार में भी होंगे सेब के बगान, कश्मीर नहीं गोपालगंज में लहलहाएंगे सेब के बागान

गोपालगंज (बिहार), 19 दिसंबर (आईएएनएस)| बिहार के लोगों को सेब के लिए कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से सेब आने का इंतजार नहीं करना पडेगा। बिहार के गोपालगंज में कृषि विभाग की योजना सफल रही तो वहां की खेतों में भी अब सेब से लदे बगान आपको देखने को मिलेंगे।

गोपालगंज के सभी प्रखंडों में चार-चार प्रगतिशील किसानों को सेब की खेती के लिए चुना गया है। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के तहत विभाग की नवाचार गतिविधि में इसे शामिल किया गया है।

कृषि विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इसके तहत जिले के सभी 14 प्रखंडों से चार-चार किसानों का चयन किया गया है। इन किसानों के लिए विभाग से शत प्रतिशत अनुदान पर सेब के पौधे उपलब्ध कराये गये हैं। प्रत्येक किसान विभाग से 25-25 पौधे लेकर विभागीय टीम की देख रेख में लगभग 4 . 25 कट्ठा जमीन में सेब की खेती कर रहे हैं।

गोपालगंज के नोडल कृषि समन्वयक बजरंग कुमार सिंह बताते हैं कि सभी प्रखंडों में सेब के पौधे लगा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए किसानों को बजाब्ता प्रशिक्षण दिया गया है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में उन्नत किस्म की हरमन-99 प्रजाति से तैयार सेब के पौधों को फिलहाल लगाया गया है। उनका मानना है कि सभी किसान सेब के उपलब्ध कराए गए पौधे की देखभाल अच्छी तरीके से करें तो फरवरी और मार्च महीने तक इन पौधों में पत्ते आने शुरू हो जाएंगे। इतना ही नहीं, 2 वर्षो के अंदर इसमें फूल भी देने शुरू हो जाएंगे।

किसान 3 से 5 वर्षों के अंदर सेब की अच्छी फसल प्राप्त कर पैदावार के साथ-साथ अपनी आमदनी भी बढ़ा सकेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल इसका ट्रायल किया जा रहा है।

सिंह कहते हैं कि ट्रायल के बाद यदि स्थिति अनुकूल रही, तो विभाग विस्तृत पैमाने पर सेब की खेती शुरू करायेगा। अन्य किसानों को इसकी खेती के लिए प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि सेब की खेती को व्यापक रूप देने के लिए विभाग पूरी तैयारी में है।

अधिकारी मानते हैं कि गोपालगंज जिले की मिट्टी सेब की खेती के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। किसान बस परंपरागत खेती से कुछ अलग हटकर सेब की खेती के लिए आगे बढ़ें, इससे किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी।

गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी बताते हैं कि बिहार में पहली बार गोपालगंज में सेब की खेती का प्रयोग किया जा रहा है। इसकी सफलता किसानों के लिए बड़ा परिवर्तन होगा। उन्होंने कहा कि चयनित किसानों को ट्रायल के रूप में सेब के खेती कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिले में फिलहाल कुल 56 किसानों को चिहिन्त कर पहले आत्मा की ओर से प्रशिक्षण दिया गया और फिर कृषि वैज्ञानिकों की देखरेख में सेब के पौधा का प्लांटेंशन कराया गया है।

ग्रामीण क्षेत्र में विभाग द्वारा सेब की खेती शुरू कराने से किसान भी खुश दिख रहे हैं।

इधर, अहमदाबाद के नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान के प्रशिक्षक डा. पार्थ कुमार दवे ने बताया कि गोपालगंज जिले की मिट्टी सेब की खेती के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। यहां कृषक मेहनती भी हैं।

उल्लेखनीय है कि डॉ. दवे की देखरेख में भी यहां सेब की खेती की जा रही है।

–आईएएनएस

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है। वॉशिंगटन...

मुझे जान से मारने की कोशिश की गई, केंद्रीय सुरक्षा के कारण बच गया: हुमायूं कबीर

मुर्शिदाबाद । आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने अपने काफिले पर हमले को लेकर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मुझे जान से मारने...

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने ट्रंप की टैरिफ नीति का बचाव किया

वाशिंगटन । अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर ने ट्रंप प्रशासन की व्यापार नीति का जोरदार बचाव किया। उन्होंने प्रतिनिधियों से कहा कि टैरिफ (आयात शुल्क) और सख्त बातचीत की...

‘नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती’, गोरखपुर ईको पार्क के उद्घाटन पर बोले सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती है। करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो और नीयत...

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सुलझाया 40 साल पुराना कोल्ड मर्डर केस, आरोपी पति गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने करीब 40 साल पुराने एक कोल्ड मर्डर केस को सुलझा लिया है। आरोपी का नाम चंद्रशेखर प्रसाद बताया गया है, जो मूल...

दिल्ली की अदालत ने आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल की जमानत याचिका पर ईडी को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली । दिल्ली की अदालत ने कथित कोयला चोरी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पीएसी) के सह-संस्थापक विनेश कुमार चंदेल द्वारा...

मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की मांग तुष्टीकरण की राजनीति : डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महिला सशक्तीकरण और आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों का बचाव करते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला...

ईरान वार्ता में पाकिस्तान की भूमिका पर पूर्व यूएस एनएसए ने उठाए सवाल, ‘चीन का क्लाइंट’ बताया

वाशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एचआर मैकमास्टर ने ईरान से जुड़ी कूटनीतिक कोशिशों में पाकिस्तान की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पाकिस्तान को चीन का...

ईरानी शिक्षा मंत्री का दावा, ‘1,300 में से आधे से अधिक स्कूलों की मरम्मत पूरी’

तेहरान । अमेरिका-इजरायल एयर स्ट्राइक के बाद 40 दिन तक चले संघर्ष में ईरान की कई इमारतों और बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा। कई शैक्षिक संस्थान तबाह हो गए। इस...

मल्लिकार्जुन खड़गे को अब चारधाम यात्रा पर जाने की जरूरत: टीआर श्रीनिवास

हैदराबाद । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता टीआर श्रीनिवास ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी को लेकर दिए बयान को बेहद आपत्तिजनक और गलत बताया। उन्होंने कहा कि...

पिता के नक्शे कदम पर चल रहे निशांत कुमार: अनंत सिंह

पटना । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जदयू नेता निशांत कुमार तीन मई से बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं। उनकी यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू...

यासीन मलिक को मौत की सजा की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टली

नई दिल्ली । कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को मौत की सजा देने की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई...

editors

Read Previous

सीबीआई ने नरेंद्र गिरि मौत मामले में सभी आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की मांग की

Read Next

गृह मंत्रालय ने गोरखा प्रतिनिधियों से की बातचीत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com