दिल्ली में निगम चुनाव करीब, वेतन, पेंशन व डीए ना मिलने पर कर्मचारी करेंगे निगम के खिलाफ हड़ताल

नई दिल्ली, 11 दिसंबर (आईएएनएस)| दिल्ली में नगर निगम चुनाव करीब है ऐसे में भाजपा के लिए निगम के कर्मचारी चुनाव के दौरान परेशानी खड़ी कर सकते हैं। चुनाव से पहले निगम कर्मचारी वेतन, पेंशन व डीए भत्ता लागू करने की मांगों को लेकर हड़ताल करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि कर्मचारियों की निगम के महापौरों से मुलाकात भी हुई, लेकिन कर्मचारियों को कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल सका है। दरअसल उत्तरी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से वेतन और पेंशन नहीं मिला है। वहीं केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाए गए डीए भत्ता को भी लागू नहीं किया गया। निगम कर्मचारियों की संयुक्त संगठन कन्फेडरेशनऑफ एमसीडी इम्पलाइज यूनियन ने निगमों के महापौरों व अन्य अधिकारियों से मुलाकात के बाद घोषणा की है कि 13 दिसंबर से कर्मचारी काम बंद हड़ताल करेंगे।

यूनियन के तरफ से जानकारी दी गई कि, शुक्रवार को कंफेडरेशन के सभी घटक दलों की मेयर और निगम प्रशासन के साथ दो घंटे चली चर्चा बेनतीजा रही, क्योंकि निगम प्रशासन सिवाय आश्वासन के कोई भी ठोस कार्रवाई करने के तैयार नहीं है। वहीं आज की स्थिति में बिना आदेश और सैलरी ,पेंशन और डीए के कर्मचारी ठगा सा महसूस कर रहे हैं। हम 13 दिसंबर सोमवार को प्रदर्शन करेंगे, यह प्रदर्शन निगम हेडक्वार्टर सिविक सेंटर पर किया जाएगा।

कन्फेडरेशन के कन्वीनर अस्लम परवेज ने बताया कि, निगम की ओर से सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। करीब एक लाख कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होंगे। जिनमें सभी डिपार्टमेंट के कर्मचारी होंगे। वर्तमान व पूर्व कर्मचारियों को वेतन और पेंशन नहीं मिलने से उनके घर के खर्चे पूरे नहीं हो रहे हैं। कई कर्मचारी 60 साल से अधिक की उम्र के हैं, उनको पेंशन नहीं मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि, “तीनों निगमों को फिर से एक कर दी जाए। वहीं या तीनों निगमों का फाइनेंस एक कर दिया जाए। साथ ही केंद्र सरकार एक बार ढाई हजार करोड़ देकर निगमों की दिक्कतों को खत्म कर दें। निगम और दिल्ली सरकार सिर्फ एक दूसरे के ऊपर आरोप ही लगाती है।”

–आईएएनएस

लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

नई दिल्ली/लंदन । भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब लंदन स्थित हाईकोर्ट की किंग्स बेंच डिवीजन ने भारत में उनके प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ...

पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल ने पार किया 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा

नई दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल जगत में एक और अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 3 करोड़ (30 मिलियन) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर...

पश्चिम बंगाल: पार्क स्ट्रीट स्थित रेस्तरां ने यूट्यूबर को बीफ परोसने पर माफी मांगी

कोलकाता । पार्क स्ट्रीट स्थित लोकप्रिय बार-कम-रेस्तरां ओलीपब ने यूट्यूबर सायक चक्रवर्ती को गलती से मटन के बजाय बीफ परोसने के बाद औपचारिक माफी जारी की है। इस घटना के...

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और ग्रुप कैप्टन प्रशांत कीर्ति चक्र से सम्मानित

नई दिल्ली । गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर को कीर्ति चक्र से सम्मानित करने...

पिछले साल की तुलना में इस साल बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये,अगले वर्ष भी मेला फ्री रहेगा।

नयी दिल्ली इस बार विश्व पुस्तक मेले में प्रवेश निःशुल्क होने से बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने आज 9 दिवसीय मेले के समापन पर...

नई दिल्ली: ली मेरिडियन होटल की बारहवीं मंजिल से कूदकर शख्स ने की खुदकुशी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके में स्थित पांच सितारा होटल ली मेरिडियन में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। लाजपत नगर निवासी 50...

बेटे तारिक रहमान ने खालिदा जिया को दी श्रद्धांजलि, बोले, ‘वो थीं प्यार करने वाली मां, जिन्होंने पूरी जिंदगी की बांग्लादेश के नाम ‘

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने मंगलवार को अपनी मां, बीएनपी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को भावुक श्रद्धांजलि दी और उन्हें एक...

पायलट नमन स्याल के सर्वोच्च बलिदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा : भारतीय वायुसेना

नई दिल्ली । दुबई एयर शो 2025 में तेजस विमान हादसे में शहीद हुए फाइटर पायलट नमन स्याल के पार्थिव शरीर को रविवार को स्वदेश लाया गया। भारतीय वायुसेना के...

अब गूगल मैप पर दिखेगी सड़कों की स्पीड लिमिट, हादसों में आएगी कमी

नोएडा । उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर एक नई तकनीकी पहल की शुरुआत की गई है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने गूगल इंडिया और लेप्टिन सॉफ्टवेयर के सहयोग...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ आधुनिक युद्ध का उत्कृष्ट उदाहरण: सीडीएस जनरल अनिल चौहान

नई दिल्ली । 'ऑपरेशन सिंदूर' आधुनिक युद्ध का एक प्रेरक उदाहरण है। इसमें प्रिसिशन स्ट्राइक कैपेबिलिटी, नेटवर्क-सेंट्रिक ऑपरेशन्स, डिजिटाइज्ड इंटेलिजेंस और मल्टी-डोमेन टैक्टिक्स को सीमित समयावधि में प्रभावी रूप से...

अनंतनाग: सीएम उमर अब्दुल्ला ने राहत कार्यों का लिया जायजा, तेजी से पुनर्वास के निर्देश

अनंतनाग । जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को अनंतनाग में बाढ़ के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिला...

बाढ़ में फंसे पंजाब की उम्मीद बनी भारतीय सेना, युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी

चंडीगढ़ । पंजाब में जलप्रलय के बीच भारतीय सेना एक उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है। जख्मी लोगों को सुरक्षित निकालना हो, जरूरी सामान पहुंचाना हो या मुश्किल हालात...

editors

Read Previous

आप सांसद संजय सिंह गिरफ्तार

Read Next

वकीलों की सीजेआई से अपील : लखीमपुर खीरी हिंसा की शीर्ष अदालत की निगरानी में हो सीबीआई जांच

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com