4 दिसंबर की घटना अफ्सपा का दुरुपयोग था : नागालैंड के मुख्यमंत्री

कोहिमा, 10 दिसंबर (आईएएनएस)| नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफिउ रियो ने गुरुवार को कहा कि चार दिसंबर को सुरक्षा बलों की गोलीबारी में 14 नागरिक मारे गए और 30 अन्य घायल हो गए, यह सशस्त्र बल (विशेष शक्ति) अधिनियम, 1958 (अफ्सपा) का दुरुपयोग था और यह ‘मानवाधिकारों का हनन है’ और दशकों से नागा लोग इसका विरोध कर रहे हैं। नागालैंड सरकार ने गुरुवार को अफस्पा को खत्म करने के लिए प्रस्ताव पर चर्चा करने और उसे पारित करने के लिए 20 दिसंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है।

मारे गए नागरिकों की याद में कोहिमा में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रियो ने लोगों से दुखद घटना के संबंध में किसी के खिलाफ जवाबी कार्रवाई नहीं करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यह अहिंसक तरीके से हिंसा को हराने का समय है और लोगों से हिंसा से दूर रहने और देश को यह दिखाने के लिए कहा कि अफस्पा की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा, “समाज कड़ी मेहनत से हासिल की गई शांति प्रक्रिया को पटरी से उतारने की इजाजत किसी भी ताकत को नहीं दे सकता।” उन्होंने उम्मीद जताई कि देश और बाकी दुनिया नागाओं की कहानी को समझेगी, क्योंकि नागा भी स्थायी शांति चाहते हैं।”

पूर्व मुख्यमंत्री टी.आर. जेलियांग ने अफ्सपा को खत्म करने की जोरदार मांग करते हुए कहा कि यह अधिनियम केवल दर्द और पीड़ा लेकर आया है। उन्होंने कहा कि कोई भी कारण निर्दोष नागरिकों की हत्या को सही नहीं ठहरा सकता और सरकार से अपराधियों को न्याय दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ने का आग्रह किया।

जेलियांग ने कहा कि जब नागा राजनीतिक मुद्दों पर चल रही शांति वार्ता में अंतिम सफलता की उम्मीद कर रहे थे, तो 4 दिसंबर की घटना एक कठोर सदमे के रूप में आई।

कोन्याक यूनियन की कोहिमा इकाई के अध्यक्ष एच. अंगनेई कोन्याक ने ओटिंग में 4 दिसंबर की घटना का विवरण देते हुए अफस्पा को रद्द करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, “देश एक और ओटिंग (मोन जिले में) घटना नहीं देखना चाहता।” उन्होंने दावा किया कि मीडिया द्वारा गलत सूचना फैलाई जा रही थी।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में केविरा स्ट्रिंग्स क्वार्टेट, नागालैंड कंजर्वेटरी ऑफ म्यूजि़क चोइर, सैंक्च ुअरी चोइर, यूनियन बैपटिस्ट चर्च, चुबाटोला इमसोंग, ताली अंग और दोस्तों, कोन्याक यूथ्स (ईस्ट स्टोरी), बोजि़यो निएनु और अमेउ उसो जाओ चोइर द्वारा संगीत प्रस्तुत किया गया।

-आईएएनएस

केरल और पश्चिम बंगाल में भाजपा को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है: मजीद मेमन

मुंबई । वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व राज्यसभा सदस्य मजीद मेमन ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में महत्वपूर्ण राजनीतिक चुनौतियों...

सीएम नीतीश कुमार ने पश्चिम चम्पारण में विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही कई विकास कार्यों का निरीक्षण किया और...

यूसीसी मुसलमानों के खिलाफ, मेरा एआईएमपीएलबी को समर्थन: मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी

बरेली । उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड का ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) विरोध कर रहा है। इस पर मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने शनिवार को अपनी प्रतिक्रिया देते...

उर्जा के भंडारण की व्यवस्था पर हमें और सोचना पड़ेगा: बाबा रामदेव

नई दिल्ली । योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध से उर्जा संकट पैदा हो गया है। पहले अकाल पड़ने की आशंका में...

अमेरिकी बजट प्रस्ताव में आया बड़ा बदलाव, घरेलू खर्च में की कटौती और रक्षा खर्च में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित वित्तीय वर्ष 2027 के बजट में घरेलू कार्यक्रमों में बड़ी कटौती देखने को मिल रहा है। प्रस्तावित बजट में फेडरल एजेंसियों...

पश्चिम बंगाल चुनाव : 4,660 नए सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को लंबी लाइन से मिलेगा छुटकारा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने राज्य...

पश्चिम बंगाल का मालदा बांग्लादेशी घुसपैठ का गढ़ : दिलीप जायसवाल

अररिया । बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने पश्चिम बंगाल के मालदा की घटना को लेकर टीएमसी सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मालदा बांग्लादेशी घुसपैठ का...

अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर देश के लिए बना मॉडल: उमर अहमद इलियासी

श्रीनगर । ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी ने शुक्रवार को कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में इतने बदलाव आए हैं कि यह...

‘बिहार की दुर्गति में सभी की भूमिका’, तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर पप्पू यादव का जवाब

पटना । पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव के 'बिहार सबसे गरीब राज्य' वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्गति में सभी की...

दिल्ली में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम और पुरातत्व विभाग के चार कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के चार कर्मचारियों को...

वैश्विक तनावों के बीच अगले सप्ताह रेपो रेट या आरबीआई एमपीसी के रुख में बदलाव की संभावना नहीं: विशेषज्ञ

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों ने शुक्रवार को कहा कि भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अगले हफ्ते होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में इस...

रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा और व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण वार्ता के लिए पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली । रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और अन्य कई द्विपक्षीय मुद्दों पर उच्च स्तरीय चर्चा के लिए गुरुवार तड़के नई दिल्ली पहुंचे। पालम...

editors

Read Previous

स्वास्थ्य मंत्रालय की ई-संजीवनी ने 1.3 करोड़ परामर्श पूरे किए

Read Next

ममता की जीत के बाद भाजपा को अपने कई विधायकों के तृणमूल में जाने का अंदेशा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com