जल संकट से जूझ रहे बुांदेलखंड केा इजराइल की मदद से पानीदार बनाया जाएगा

भोपाल: बुंदेलखंड वह इलाका है जिसकी पहचान जल संकट, सूखा, पलायन और बेरोजगारी के कारण है। पानी का बेहतर प्रबंधन यहां की तस्वीर बदल सकता है। यही कारण है कि जल संरक्षण के मामले में खास पहचान रखने वाले इजराइल की इस मामले में मदद ली जाने वाली है।

बुांदेलखंड मध्य प्रदेश के सात और उत्तर प्रदेश के सात, कुल मिलकार 14 जिलों केा मिलाकर बनता है। इनमें से बड़े भूभाग की समस्या पानी है। ऐसा नहीं है कि यहां बारिश बहुत कम होती हो, जल संग्रहण क्षेत्रों की कमी हो, मगर व्यवस्थाओं केा तहस-नहस कर दिया गया है। इसका नतीजा है कि यहां पानी के लिए बड़ी जददोजहद करना होती है। पानी रोकने के इंतजाम नहीं है, जो जल संरचनाएं थी, वे जमींदोज हो चुकी है। इसका नतीजा यह हुआ कि कभी पानी के मामले में सपन्न माना जाने वाला यह इलाका विपन्न हो गया।

इस क्षेत्र केा पानीदार बनाने की कई बार योजनाएं बनीं, हर साल करोड़ों रुपये खर्च भी हेाता है। सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर प्रयास भी खूब किए जाने के दावे होते है, मगर जमीन पर कुछ भी नजर नहीं आता। अब इजराइल की मदद पानी प्रबंधन के लिए लिए जाने की तैयारी है।

पिछले दिनों इजराइली जल प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ लयोर असफ का इस इलाके में आना हुआ। इस दौरान उन्होंने इस इलाके की जल की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित कराने और कृषि क्षेत्र एवं इससे संबंधित विकास कार्यों को समृद्धशील बनाने के संबंध में इजराइल में अपनाई गई व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रयोग की जानकारी दी । इस दल ने छतरपुर, पन्ना व कटनी के जल संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की।

बताया गया है कि डॉ लयोर असफ को इजराइल विदेश मंत्रालय द्वारा भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की ओर से जल प्रबंधन एवं अध्ययन एवं कार्ययोजना के लिए इस क्षेत्र में भेजा गया। उम्मीद की जा रही है कि जल विशेषज्ञ के अध्ययन से बुंदेलखंड के कई जिलों केा जल संकट की स्थिति को दूर करने में मदद मिलेगी और कृषि को नया आयाम भी मिलेगा साथ ही जल की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी।

यहां बता दें कि इजराइल वह देश है जहां औसत वर्षा काफी कम है, मगर बेहतर जल प्रबंधन के कारण वहां की स्थिति संकट ग्रस्त इलाके के तौर पर नहीं है । वहां अच्छी फसल होती है और जीवन खुशहाल है।

बताया गया है कि क्षेत्रीय सांसद विष्णु दत्त शर्मा लगातार इस इलाके को जल संकट से मुक्ति दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। साथ ही केंद्र सरकार से यहां के लिए खास योजना बनाने का आग्रह भी कर रहे हैं। उसी क्रम में यह पहल हुई है। पिछले दिनों सांसद शर्मा ने इजराइल के विषेषज्ञों से भी यहां की जल संबंधी समस्या के निदान के मसले पर चर्चा की थी।

खजुराहो के सांसद शर्मा का कहना है कि, केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा बुंदेलखंड क्षेत्र की पानी की समस्या के निराकरण के लिए कई प्रयास किये जा रहे हैं। इसके साथ ही हम इजराइली विशेषज्ञों के साथ मिलकर आधुनिक तकनीक का उपयोग कर खजराहेा लोकसभा क्षेत्र में इस समस्या के निदान के लिए कार्य कर रहे हैं।

खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा के विशेष आमंत्रण पर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में जल संवर्धन एवं संरक्षण को लेकर इजराइल से एक विशेष दल खजुराहो पहुंचा। यहां पर उन्होंने जिले के कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रूपरेखा तैयार की ।

–आईएएनएस

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है। वॉशिंगटन...

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या में वृद्धि, प्राथमिक शिक्षा में भी बढ़े छात्र: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति...

editors

Read Previous

बिहार: राजग ने विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

Read Next

मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को राजीव हत्याकांड के दोषी नलिनी की याचिका पर जवाब देने का दिया निर्देश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com