दिशा मामला : सुप्रीम कोर्ट के पैनल ने हैदराबाद के पास मुठभेड़ स्थल का दौरा किया

हैदराबाद: एक महिला पशु चिकित्सक की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के चार संदिग्धों के कथित मुठभेड़ में मारे जाने की जांच कर रहे उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित जांच आयोग ने रविवार को चटनपल्ली का निरीक्षण किया, जहां दो साल पहले पुलिस ने आरोपियों को मार गिराया था। तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग की जांच अंतिम चरण में बताई जाती है। आयोग के सदस्यों ने हैदराबाद से लगभग 50 किलोमीटर दूर शादनगर शहर के पास चटनपल्ली का दौरा किया।

आयोग की अध्यक्ष वी.एस. सिरपुरकर और सदस्य न्यायमूर्ति रेखा पी. सोंदूर बलदोटा व डॉ. डी.आर. कार्तिकेयन ने खुले मैदानों का निरीक्षण किया, जहां 6 दिसंबर, 2019 को एक कथित मुठभेड़ में चारों आरोपी मारे गए थे। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अंडरपास का भी दौरा किया, जहां 27 नवंबर, 2019 को पीड़िता का अधजला शव मिला था।

आयोग के शादनगर थाने के दौरे के दौरान कुछ स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जांच का विरोध करने और संदिग्धों की हत्या को सही ठहराते हुए नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारी थाने के सामने सड़क पर बैठ गए और ‘सिरपुरकर आयोग वापस जाओ’ के नारे लगाने लगे। बाद में पुलिस ने लाठियां भांजकर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया।

आयोग के दौरे के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

आयोग हैदराबाद के बाहरी इलाके में टोंडुपल्ली टोल प्लाजा के पास खुले भूखंड का भी निरीक्षण कर सकता है, जहां कथित तौर पर महिला पशु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म किया गया था और बाद में हत्या कर दी गई थी।

आयोग ने अगस्त में कार्यवाही शुरू की और पिछले महीने इसे समाप्त कर दिया। अयोग की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को 2 फरवरी, 2022 को सौंपे जाने की संभावना है।

आयोग ने कई गवाहों, पुलिस अधिकारियों और मारे गए चार लोगों के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों में तत्कालीन साइबराबाद पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनर, जांच अधिकारी सुरेंद्र रेड्डी, विशेष जांच दल (एसआईटी) के प्रमुख और रचकोंडा आयुक्त महेश बागवत और पुलिस उपायुक्त प्रकाश रेड्डी शामिल थे।

आयोग का गठन 12 दिसंबर, 2019 को चार आरोपियों की हत्या की परिस्थितियों की जांच करने के लिए किया गया था।

चारों आरोपियों की हैदराबाद के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के किनारे चटनपल्ली में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह वही जगह है, जहां 27 वर्षीय दिशा (जैसा कि जांचकर्ताओं ने नाम बताया है) का अधजला शरीर मिला था।

पुलिस के अनुसार, दिशा का 27 नवंबर, 2019 की रात हैदराबाद के बाहरी इलाके में आउटर रिंग रोड (ओआरआर) के पास अपहरण और यौन उत्पीड़न किया गया था। यौन उत्पीड़न के बाद आरोपी ने उसकी हत्या कर दी थी और शव को चटनपल्ली ले जाकर आग लगा दी थी।

सुप्रीम कोर्ट ने उन याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए आयोग का गठन किया, जिसमें संदेह जताया गया था कि पुलिस ने आरोपियों को उनकी हिरासत में मार दिया और इसे एक मुठभेड़ के रूप में पेश किया।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

editors

Read Previous

अपहरण मामले में बरी हुए अमन मणि त्रिपाठी

Read Next

बालाघाट के चिन्नौर चावल को मिला जीआई टैग, शिवराज ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com