जैक डोर्सी ने ट्विटर के सीईओ पद से दिया इस्तीफा, पराग अग्रवाल बने नए सीईओ

न्यूयॉर्क, 30 नवंबर (आईएएनएस)| ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैक डोर्सी ने अपना पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है। डोर्सी के बाद अब पराग अग्रवाल को ट्विटर को नया सीईओ नियुक्त किया गया है।

लंबे समय से चली आ रही अटकलों की पुष्टि करते हुए

डोर्सी ने घोषणा की, भारतीय-अमेरिकी पराग अग्रवाल, तत्काल प्रभाव से नए सीईओ होंगे।

अग्रवाल ने केंद्रीय विद्यालय (सेंट्रल स्कूल) और आईआईटी मुंबई में पढ़ाई की और इसके बाद स्टैनफोर्ड से पीएचडी और फिर ट्विटर में दस साल तक काम किया।

45 वर्षीय डोर्सी, ट्विटर और स्क्वायर दोनों के सीईओ के रूप में कार्यरत थे। स्टॉकहोल्डर्स की 2022 की बैठक में उनका कार्यकाल समाप्त होने तक वह बोर्ड के सदस्य बने रहेंगे।

सेल्सफोर्स बॉस ब्रेट टेलर, गूगल के पूर्व कार्यकारी पैट्रिक पिचेट की जगह ट्विटर के चेयरमैन बनेंगे, जो ऑडिट कमेटी के अध्यक्ष के रूप में बोर्ड में बने रहेंगे।

डोर्सी ने कहा, “मैंने ट्विटर छोड़ने का फैसला किया है क्योंकि मेरा मानना है कि कंपनी अपने संस्थापकों से आगे बढ़ने के लिए तैयार है।”

स्टैनफोर्ड में अध्ययन के दौरान, अग्रवाल ने माइक्रोसॉफ्ट, याहू और एटी एंड टी लैब्स के लिए एक शोध प्रशिक्षु के रूप में काम किया।

स्टैनफोर्ड से स्नातक होने के बाद, उन्होंने एक विज्ञापन इंजीनियर के रूप में ट्विटर ज्वाइन किया। उन्होंने अक्टूबर 2011 से अक्टूबर 2017 तक उस पद पर कार्य किया।

उनका प्रारंभिक कार्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग के माध्यम से ट्विटर टाइमलाइन में ट्वीट्स की प्रासंगिकता बढ़ाने के लिए समर्पित था।

–आईएएनएस

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या में वृद्धि, प्राथमिक शिक्षा में भी बढ़े छात्र: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति...

केरल बजट में कल्याण, स्वास्थ्य बीमा और शिक्षा पर मुख्य फोकस

तिरुवनंतपुरम । केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने गुरुवार को विधानसभा में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार का लगातार छठा बजट पेश किया। इस साल के आखिर में विधानसभा...

editors

Read Previous

विवेकानंद रेड्डी हत्याकांड में जानकारी देने वाले को सीबीआई ने इनाम की पेशकश की

Read Next

‘अमेरिका समेत सभी देशों से संबंध चाहता है तालिबान’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com