रांची में कश्मीरी युवकों से मारपीट, धार्मिक नारे दोहराने का दबाव डाला, विरोध में सड़क जाम, तीन हिरासत में

रांची, 27 नवंबर (आईएएनएस)| रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में फेरी लगाकर गर्म कपड़े बेचने वाले पांच-छह कश्मीरी युवकों के साथ शनिवार को लगभग 11 बजे कुछ लोगों ने मारपीट की। इस घटना के विरोध में कश्मीरी युवकों और स्थानीय लोगों ने लगभग 20 मिनट तक डोरंडा में सड़क जाम कर दी। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग डोरंडा थाने पहुंचे और कश्मीरी युवकों से मारपीट करनेवालों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मारपीट के आरोपी तीन लोगों को पकड़ा है। पिछले बीस दिनों के अंदर यह दूसरी बार है, जब रांची में गर्म कपड़े बेचनेवाले कश्मीरी युवकों से मारपीट की गयी है। मो. बुरहान, मो. तनवीर, मो. सरताज, मो. रियाज और गुलाम नबी का आरोप है कि वे कपड़े बेचने जा रहे थे, तब कडरूपुल के पास बीस की संख्या में बदमाशों ने उनपर हमला किया और उनके कई सामान लूट लिये। मारपीट करनेवालों ने उनपर धार्मिक नारे लगाने का भी दबाव दिया। इस घटना के बाद कश्मीरी युवकों और स्थानीय लोगों ने करीब 20 मिनट तक सड़क जाम कर दिया।

पुलिस के मौके पर पहुंचने और कार्रवाई के आश्वासन के बाद उन्होंने सड़क जाम हटाया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने डोरंडा थाना पहुंचकर घटना का विरोध जताया। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। मारपीट का आरोप लगानेवाले कश्मीरी युवकों का बयान दर्ज किया जा रहा है। आरोप सही पाये जाने पर पकड़े गये लोगों को जेल भेजा जा सकता है। मारपीट करने और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। इधर मारपीट के आरोप में पकड़े गये तीनों युवकों ने खुद को निर्दोष बताया है।

बता दें कि इसके पहले भी 11 नवंबर को डोरंडा थाना क्षेत्र के हाथीखाना पत्थर रोड में कुछ लोगों ने चार कश्मीरी युवकों के साथ मारपीट की थी और उनसे जबरन कुछ नारे दोहराने को कहा था। पीड़ित युवक बिलाल अहमद, शब्बीर अहमद, वसीम अहमद की शिकायत पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

editors

Read Previous

यूपी की मस्जिद में 27 अगस्त से जुमे की नमाज फिर से शुरू

Read Next

यूपी में नाबालिग दलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 5 गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com