कोविड को देखते हुए पांचवा विश्व आपदा प्रबंधन कांग्रेस कल से राजधानी में शुरू होगा जिसका उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के प्रांगण में इस चार दिवसीय कांग्रेस को अंजाम दिया जाएगा जिसमें कई मंत्री तथा देश भर के सैकड़ों प्रतिनिधि और विशेषज्ञ और नीति निर्माता आदि भाग लेंगे।
हैडरबाद की संस्था आपदा प्रबंधन इनिशिएटिव एंड कँवर्जेंस सोसाइटी द्वारा आयोजित
इस बार कांग्रेस की थीम कोविड काल मे आपदा प्रबंधन वित्त एवं टेक्नॉलजी होगी। इस कांग्रेस में कुल 7 पूर्ण सत्र होंगे और 36 तकनीकी सत्र होंगे तथा 13 विशेष तकनीकी सत्र होंगे जिसमें कई पेपर पेश किए जाएंगे।
इस कांग्रेस के आयोजन में आई आई टी रुड़की जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय जामिया विश्वविद्यालय एमिटी विश्वविद्यालय समेत कई अन्य विश्वविद्यालय सहयोग कर रहे हैं। इस कांग्रेस की शुरुआत 2008 में हुई थी और उसका उद्घाटन पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम ने किया था। पिछला कांग्रेस मुम्बई में हुआ था।











