फिर बढ़ने लगा कोरोना का क़हर, कहीं तीसरी तो, कहीं चौथी लहर

दुनिया भर में एक बार फिर कोरोना का क़हर बढ़ने लगा है। डेल्टा वेरिएंट लगभग चिंता का विषय बना हुआ है। जहां भारत में तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां की जा रही हैं वहीं दर्जन भर से ज्यादा देश चौथी लहर का सामना कर रहे हैं। ब्रिटेन से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक कोरोना फिर से ख़तरनाक रूप लेता जा रहा है। सिर्फ़ दक्षिण अमेरिका में कोरोना का क़हर फिलहाल कम हुआ है। बाक़ी दुनिया में हालात फिर तेज़ी से बिगड़ते जा रहे हैं।

दुनिया में कोराना का क़हर

कोरोन के मामलों पर नज़र रखने वाली वेबसाइट वर्ल्डओमीटर डॉट इंफो (www.worldometers.info) के साप्ताहिक विश्लेषण के मुताबिक़ पिछले सात दिनों में दुनिया भर में कोरोना के नए मामलों में 13% और मौत के आंकड़ों में 2% की बढ़ोतरी हुई है। यानि पिछले सात दिनों में दुनिया में कोरोना के 31,11,257 नए मरीज़ मिले हैं। जबकि उससे पिछले हफ्ते 27,51,541 मरीज़ मिले थे। पिछले सात दिनों में दुनिया में कोरोना से 54,683 लोगों की मौत हुई जबकि उससे पिछले हफ्ते 53,600 लोगों की मौत हुई थी। ये आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि एक बार फिर दुनिया में कोरोना से हाहाकार मच सकता है। कुछ दिनों पहले तक ये दोनों ही आंकड़े नकारात्मक थे। यानि कोरोना संक्रमण कम हो रहा था।

कहीं तीसरी, तो कहीं चौथी लहर

भारत समेत दुनिया के कई देश कोरोना की तीसरी लहर का सामना करने की तैयारिय़ों में जुटे हैं। भारत में तीसरी लहर से निपटने के लिए हाल ही में केंद्र सरकार ने 23123 करोड़ रुपए के पैकेज का ऐलान किया है। क़रीब दर्जन भर से ज्यादा देशों में चौथी लहर भी दस्तक दे चुकी है। ऐसे देशों में जापान, दक्षिण कोरिया, पाकिस्तान, ईरान, तुर्की,कोलंबिया, ब्राज़ील, पेरु, अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रीका, इटली, फ्रांस, पोलेंड, और जर्मनी शामिल हैं। यूरोप, उत्तरी अमेरिका, अफ्रीका और एशिया के भारत समेत कई ज्यादातर देश कोरोना की तीसरी लहर के मुहाने पर खड़े हैं।

क्या है भारत की स्थिति

भारत में नए मामलों में तो 6% की कमी आई है लेकिन मौत के आंकड़े में 7% की बढ़त दर्ज की गई है। पिछले सात दिन में भारत में कोरोन के 2,85,795 नए मरीज़ मिले। उससे पिछले हफ्ते 3,02,939 नए मरीज़ मिले थे। पिछले सात दिनों में जहां देश में कोरोना से 6,028 लोगों की मौत हुई। जबकि पिछले हफ्ते मौत का आंकड़ा 5,642 था। सरकार और एक्सपर्ट लगातार तीसरी लहर के जल्द आने की चेतावनी दे रहे हैं। भारत में पर्यटन स्थलों और बाज़ारों से आने वाली भीड़ की तस्वीरे तीसरी लहर के जल्द आने का ख़तरा बढ़ा रहीं हैं। सरकार की तरफ़ से रोज़ाना चेतावनी जारी की जा रही है।

आस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड

न्यूज़ीलैंड को छोड़कर ऑस्ट्रेलिया और इसके आसपास के तीन देशों में कोरोना के नए मामलों में 86% और मौत के आंकड़ों में 94% की बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज़्यादा पापुआ न्यू गिनी में एक हफ्ते मे नए मामले 24200% और मौत के आंकडे में 600% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूज़ीलैंड में नए मरीज़ों के आंकड़ों में 50% की कमी आई है और एक भी मौत नहीं हुई है। कोरोना सबसे ज्यादा तेज़ी से इसी क्षेत्र में फैसल रहा है। से क्षेत्र के पांच देशों में से चार में कोरोना ने कोहराम मचा रहा है। ऑस्ट्रेलिया में एक हफ्ते में 54% नए मरीज़ बढ़ें हैं और मौत के आंकड़ें में 100% का इज़ाफ़ा हुआ है।

यूरोप और ब्रिटेन

यूरोप और ब्रिटेन में कोरोना का कहर सबसे ज्याद देखने को मिल रहा है। यूरोप में पिछले सात दिन में नए मामलों में 34% और मौते के आंकड़े में एक प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यूरोप के कई देशों में कोरोना की चौथी लहर आ चुकी है। कई देशों में चौथी लहर के जल्द आने की आशंका जताई जा रही है। यूरोप के कुल 47 देशों में से 38 में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा हैं। सिर्फ़ 9 देशों में ही नए मामले और मौत के आंकड़ों में कमी दर्ज की गई है। ब्रिटेन, रूस, स्पेन, नीदरलैंड, फ्रांस, पुर्तगाल, यूनान जैसे देशों देशों में कोराना के डेल्टा वेरिएंट ने कहर बरपाया हुआ है।

उत्तरी अमेरिका

उत्तरी अमेरिका में पिछले सात दिनों में कोरोना के नए मामलों में 33% की बढ़ोतरी हुई है जबकि मौत के आंकड़े में 0.2% की कमी आई है। उत्तरी अमेरिका के कुल 35 देशों में से 20 में कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है जबकि 15 में ये ग्राफ नीचे आ रहा है। एक हफ्ते में क्यूबा में नए मरीज़ों के आंकड़ें में 68% और मौत के आंकड़ें में 74% का इज़ाफ़ा हुआ है। ग्वाटेमाल में ये नए मरीज़ 57% बढ़ें हैं लेकिन मौत के आंकड़ें में 45% की कमी आई है। मैक्सिको में ये नए मराज़ों में 47% और मौत के आंकड़ें में 27% की बढ़ोतरी हुई है। अमेरिका में 33% नए मरीज़ बढ़ें हैं जबकि मौते के आंकड़े मं 7% की कमी आई है।

एशिया

भारत समेत एशिया के कई देशों में कोरोना का क़हर कम हो रहा है। लेकिन ज्यादातर एशियाई देशों में इसका क़हर बढ़ता जा रहा है। एशिया के कुल 49 देशों में से 20 में कोरोना के मामले काफी तेज़ी से बढ़ रहे हैं। जबकि 29 देशों में इनमे कमी आ रही है। एक हफ्ते में एशिया में 18% नए मामले बढ़े है जबकि मौत के आंकड़े में 24% की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान इज़्राइल, इंडोनेशिया, ब्रुनेई, जापान, दक्षिण कोरिया, बांगलादेश, पाकिस्तान, म्यांमार में हालात लगातार बेक़ाबू होते जा रहे हैं। जबकि यूएई, अफ़गानिस्तान, सऊदी अरब, नेपाल, श्रीलंका और कज़ाख़िस्तान जैसे देशों में कोरोना का कहर कम हुआ है।

अफ्रीका

अफ्रीका महाद्वीप में एक हफ्ते में 13% नए मरीज़ बढ़ें हैं। मौत के आंकड़े में 12% बढ़ोतरी हुई है। अफ्रीका के कुल 55 देशों में से 29 में कोराना तेज़ी से फैल रहा है जबकि 26 देशों में इसके संक्रमण में कमी आ रही है। लाबिया में एक हफ्ते में नए मरीज़ों के आंकड़े में सबसे ज़्यादा 260% की बढ़ोतरी हुई है। जबकि सी दौरान मौत के आंकड़े में 36% का इज़ाफ़ा हुआ है। मोरक्को, जाम्बिया, मोज़ांम्बिक, जिंबाबवे और ट्यूनीशिया जैसे देशों में भी कोरोना कहर भरपा रहा है। इन देशों में ग़रीबी के कारण टीकाकरण का अभियान कभी काफी सुस्त चाल से चतल रहा है। इन देशों की मदद के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन लगातार अमीर देशों से मदद की अपील कर रह है।

दक्षिण अमेरिका

दक्षिण अमेरिका एक मात्र महाद्वीप है जहां कोरोना का कहर कम हो रहा है। एक हफ्ते में यहां नए मरीज़ो के आंकड़ों में 33% और मौत के आंकड़े में 16% की कमी दर्ज की गई है। इस महाद्वीप के कुल 13 देशों में से सिर्फ़ एक देश गुयाना में नए मरीज़ों का आंकड़ा 23% और मौत का आंकड़ा 58% बढ़ा है। बाक़ी सभी देशों में नए मरीज़ों और मौत का आंकड़ा लगातार कम हो रहा है। सबसे ज्यादा प्रभावित ब्राज़ील में हफ्तेभर में नए मराज़ो के आंकड़ें में 9% और मौते के आंकड़ें में 18% की कमी आई है।

—यूसुफ़ अंसारी

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

गोवा शिपयार्ड में 50 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, 15 जुलाई तक फॉर्म भरने का मौका

पणजी । गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) ने अलग-अलग विषयों के अनुसार एक से दो वर्ष की अवधि के लिए अप्रेंटिस के विभिन्न 50 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीवारों की...

बिहार न्यायिक अकादमी में कई पदों पर नौकरी का अवसर, तुरंत करें आवेदन

पटना । नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए बिहार न्यायिक अकादमी, पटना ने अनुबंध-आधारित पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों...

गाजियाबाद के राजनगर में दो मंजिला मकान में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

गाजियाबाद । गाजियाबाद के राजनगर इलाके में बुधवार को एक दो मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग मकान के ग्राउंड फ्लोर और...

बृहन्मुंबई नगर निगम ने चेंबूर में वृक्ष उखड़ने की दुर्घटना की जांच के लिए समिति का गठन किया

मुंबई । बृहन्मुंबई नगर निगम आयुक्त अश्विनी भिडे ने चेंबूर पश्चिम क्षेत्र के डायमंड गार्डन के पास एक स्कूल बस पर पीपल का पेड़ गिरने की घटना की गहन जांच...

भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 444 अंक उछला, निफ्टी ने छुआ 24,000 का स्तर

मुंबई । वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे...

केंद्र ने अगले छह महीनों के लिए रवि अग्रवाल को दोबारा सीबीडीटी का चेयरमैन नियुक्त किया

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने मंगलवार को रवि अग्रवाल को अगले छह महीने के लिए कॉन्ट्रैक्ट आधार पर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन के तौर पर दोबारा...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

editors

Read Previous

दिल्ली में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, ओलंपियन कर्णम मल्लेश्वरी बनेंगी प्रथम उपकुलपति

Read Next

अनुष्का शर्मा ने विराट के साथ शेयर कीं कई सारी तस्वीरें

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com