नीतीश की शराबबंदी पर बैठक से पहले तेजस्वी ने पूछे 15 सवाल

पटना, 16 नवंबर (आईएएनएस)| बिहार में हाल के दिनों में कथित तौर पर शराब पीने से लोगों की हुई मौत के बाद प्रारंभ हुई सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को जहां इस मामले को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक करने वाले हैं, वहीं इसके पहले विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने उनसे 15 प्रश्न पूछे हैं। तेजस्वी ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री इन प्रश्नों का जवाब भी देंगे। पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी ने नीतीश कुमार से पूछा की वे आज शराबबंदी पर कौन से नंबर की समीक्षा बैठक कर रहे है? क्या यह 1100वीं समीक्षा बैठक है?

उन्होंने सवाल किया कि पिछले 6 वर्ष में शराबबंदी पर की गयी हजारों समीक्षा बैठकों का क्या परिणाम निकला। अगर आज की बैठक का भी वांछित परिणाम नहीं मिलता है तो यह आपकी(नीतीश की) विफलता नहीं होगी।

तेजस्वी ने आरोप लगाते हुए कहा कि शराबबंदी के नाम पर लाखों गरीबों-दलितों को जेल में डाल दिए गए , लेकिन मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए की अब तक कितने माफिया, कारोबारी, तस्करों और अधिकारियों को जेल भिजवाया गया।

शराबबंदी को लेकर कारवाई करने पर भी तेजस्वी ने प्रश्न उठाया कि अब तक कितने डीएसपी और एसपी स्तर के अधिकारी बर्खास्त किए गए।

तेजस्वी ने एक अन्य प्रश्न में पूछा है कि शपथ लेने वाले अधिकांश पुलिसकर्मी और जदयू के नेता शराब क्यों पीते है?

राजद नेता ने मुख्यमंत्री से पूछा, “हम शराबबंदी में सहयोग करते है, साक्ष्य प्रस्तुत करते है तो आप कारवाई करने की बजाय सदन में बैठे-बैठे मास्क के अंदर मुस्कुराते है। आपके लिए शराबबंदी नहीं कुर्सी महत्वपूर्ण है।”

तेजस्वी ने बड़े नेताओं पर भी कारवाई नहीं करने को लेकर भी प्रश्न पूछा है। उन्होंने सवाल किया की पिछले 15 दिनों में विभिन्न जिलों में जहरीली शराब से हुई 65 मौतों का दोषी कौन है और शराब राज्य में कैसे पहुंचती है।

राजद नेता ने मुख्यमंत्री को नसीहत देते हुए कहा, “दिखावटी समीक्षा बैठक से पूर्व आपको गहन आत्म चिंतन, मनन और मंथन की जरूरत है। जबतक आप स्वयं की तथा खुलेमन से शासन- प्रशासन की गलतियां स्वीकार नहीं करेंगे तब तक ये बैठकें सामान्य रूप से चलती रहेंगी और इनका कोई अपेक्षित परिणाम सामने नहीं आएगा।”

–आईएएनएस

इटली के रक्षा मंत्री का भारत दौरा: शहीदों को नमन, रक्षा सहयोग पर राजनाथ संग अहम चर्चा

नई दिल्ली । इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेट्टो भारत के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। यहां अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से की। यहां...

टीआरएस नेता के. कविता ने भर्ती में आयु सीमा में छूट लागू करने की मांग की

हैदराबाद । तेलंगाना राष्ट्र सेना (टीआरएस) की नेता के. कविता ने गुरुवार को मांग की कि तेलंगाना सरकार राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों के लिए...

राहुल गांधी ने किया ग्रेट निकोबार द्वीप का दौरा, केंद्र की परियोजना पर बोले- ‘ये विकास नहीं, विनाश है’

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ग्रेट निकोबार द्वीप के दौरे का वीडियो शेयर किया और केंद्र सरकार पर निशाना। उन्होंने केंद्र की 'ग्रेट...

टीएमसी के बदमाशों ने मेरे सिर पर रॉड से वार किया : भाजपा पोलिंग एजेंट

नादिया । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के दौरान राज्य के कई इलाकों से हिंसा और तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। नादिया जिले के चापड़ा...

बंगाल में मतदान: एनडीए के नेता बोले, बंगाल में बन रही है डबल इंजन सरकार

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बुधवार को दूसरे चरण के लिए 142 सीटों पर मतदान जारी है। हालांकि, कुछ जगहों पर छिटपुट हिंसा की खबरें भी...

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हैदराबाद । हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर एक बम धमकी भेजी...

ईरान ने होर्मुज को फिर से खोलने और लड़ाई खत्म करने के लिए अमेरिका को दिया नया प्रस्ताव

वाशिंगटन । ईरान ने अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और युद्ध खत्म करने का एक नया प्रस्ताव दिया है। हालांकि इस नए प्रस्ताव में परमाणु मुद्दे का...

केजरीवाल की न्यायाधीश को चिट्ठी पर राजनीति तेज, वीरेंद्र सचदेवा बोले- ‘सजा के डर से राजनीतिक नौटंकी कर रहे आप नेता’

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जस्टिस स्वर्णमाला के खिलाफ टिप्पणी पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण या अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों तक जाने वाली सड़कों...

एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराएगा भारत

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच रहे हैं। वह यहां 28 अप्रैल को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक...

एनडीए सरकार ने बिहार की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया: तेजस्वी यादव

पटना । बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को बिहार की एनडीए सरकार को निशाने पर लेते हुए सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार...

राष्ट्रपति पद ‘खतरनाक पेशा’ पर हिंसा से नहीं डरेंगे, व्हाइट हाउस के पास फायरिंग के बाद बोले ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद को 'खतरनाक पेशा' बताते हुए कहा कि वे हिंसा से डरकर पीछे नहीं हटेंगे। यह बयान उस घटना के कुछ...

editors

Read Previous

भारत-पाकिस्तान एलओसी सुरक्षा बलों, नागरिकों के लिए ‘हत्या के मैदान’ हैं : आरटीआई

Read Next

कश्मीर मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com