गुरुग्राम गोलीकांड : हमलावरों के खिलाफ पुलिस की निष्क्रियता को लेकर सरपंच के परिवार ने किया विरोध प्रदर्शन

गुरुग्राम, 15 नवंबर (आईएएनएस)| गुरुग्राम के कासन गांव के पूर्व सरपंच के परिवार के चौथे व्यक्ति, जो हथियारबंद हमलावरों द्वारा परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग में घायल हो गया था, ने भी दम तोड़ दिया है। इससे पहले एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

मृतक की पहचान बलराम (40) के रूप में हुई है, जिसे गोली लगी थी और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अपराधियों के खिलाफ पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ पीड़ित परिवार ने सोमवार को अस्पताल के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने से इनकार कर दिया।

विरोध प्रदर्शन में शामिल परिवार के एक सदस्य ने कहा, “घटना के कई दिनों बाद, पुलिस ने अभी तक कथित अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़ितों के परिवार के सदस्यों को अपराधियों द्वारा धमकाया जा रहा है और हमारी शिकायतों के बावजूद पुलिस अपराधियों को पकड़ने में विफल रही है। पुलिस को कथित अपराधियों को मार गिराना चाहिए। हम अपने परिवार के सदस्य का शव तब तक नहीं लेंगे, जब तक पुलिस अपराधियों का एनकाउंटर नहीं कर देती।”

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा, “तीन लोगों – विकास (21), सोहनपाल (35) और प्रवीण (38) की पहले मौत हो गई थी। चौथे व्यक्ति बलराम ने रविवार को दम तोड़ दिया। 8 साल के बच्चे समेत इसी परिवार के दो और लोगों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।”

इससे पहले शिकायतकर्ता राजेश कुमार ने पुलिस को बताया था कि वह दिवाली की शाम अपने भतीजे बलराम, सोहनपाल और प्रवीण के साथ घर के अंदर थे, जबकि उनका बेटा विकास राघव और बलराम का आठ साल का बेटा यश चौहान लॉन में दिवाली मना रहा था और उसी समय उन पर हमला हो गया।

उन्होंने कहा, “हमलावरों ने घर में प्रवेश किया और हम पर गोलियां चला दीं। विकास को कई गोलियां लगीं और जब हमने शोर मचाया तो सभी हथियारबंद अपराधी मौके से भाग गए।”

शिकायतकर्ता राजेश कुमार ने बताया था कि कासन गांव के योगेंद्र उर्फ रिंकू, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के दीपक उर्फ भोलू, भिवानी के मनीष राणा, सोनीपत के अमित समेत कुछ अन्य हमलावर पूर्व सरपंच गोपाल के घर में रात करीब आठ बजे घुस आए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने मुख्य आरोपी योगेंद्र उर्फ रिंकू की पहचान कर ली है। पुलिस का दावा है कि उसने 2007 में अपने भाई मनोज की हत्या का बदला लेने के लिए हमले की योजना बनाई थी।

पटौदी के सहायक पुलिस आयुक्त वीर सिंह ने कहा था कि 2007 में होली के दिन मुख्य आरोपी योगेंद्र उर्फ रिंकू के भाई मनोज की हत्या में कथित तौर पर बलराम और सोहनपाल शामिल थे और अब दिवाली पर हुए इस हमले को इससे जोड़ा जा सकता है।

–आईएएनएस

‘विपक्ष को 2029 में महिलाओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा’, संविधान संशोधन बिल गिरने पर अमित शाह

नई दिल्ली । लोकसभा में शुक्रवार को संविधान का 131वां संशोधन विधेयक पारित नहीं हो सका। मतदान के दौरान बिल के पक्ष में 298 सांसदों ने वोट किया, जबकि 230...

ट्रंप ने दिल्ली के एलजी तरनजीत संधू को दी बधाई, भारत-यूएस संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को सराहा

वाशिंगटन । पूर्व आईएफएस अधिकारी तरनजीत सिंह संधू दिल्ली के नए उपराज्यपाल होंगे। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक पोस्ट शेयर किया,...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है: सीएम सम्राट चौधरी

पटना | बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया...

महिला आरक्षण बिल के साथ परिसीमन जोड़ना पश्चिम बंगाल को बांटने की साजिश: सीएम ममता बनर्जी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण संशोधन बिल से जुड़े...

मुस्लिम महिलाओं के समान उत्तराधिकार अधिकारों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को नोटिस जारी किया

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं के उत्तराधिकार अधिकारों से जुड़े एक अहम मामले में केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह मामला शरीयत आधारित...

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने स्मार्ट गवर्नेंस के लिए 4 डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किए

इंफाल । मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने गुरुवार को राज्य में शासन और सेवा वितरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चार डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किए। मुख्यमंत्री कार्यालय...

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के सांसदों ने सरकार की नीयत पर उठाए सवाल, कहा-पहले जनगणना कराएं फिर परिसीमन

नई दिल्ली । नारी वंदन शक्ति अधिनियम और प्रस्तावित परिसीमन को लेकर संसद के भीतर और बाहर सियासी घमासान तेज हो गया है। एक ओर जहां सत्ता पक्ष इसे ऐतिहासिक...

टीसीएस विवाद के बाद, इन्फोसिस ने पुणे ऑफिस में उत्पीड़न को लेकर सोशल मीडिया पर लगे आरोपों को खारिज किया

नई दिल्ली । टीसीएस के नासिक ऑफिस में महिलाओं के शोषण को लेकर लगे आरोपों के बाद, आईटी कंपनी इन्फोसिस ने सोशल मीडिया पर लगे उन आरोपों को खारिज दिया...

पीएम मोदी ने की ऑस्ट्रियाई चांसलर से बात, व्यापार, निवेश और ग्रीन टेक्नोलॉजी पर सहयोग बढ़ाने पर फोकस

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर ने गुरुवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में एक द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में...

महिला आरक्षण बिल पर भिड़े अमित शाह और अखिलेश, ओम बिरला को करना पड़ा हस्तक्षेप

नई दिल्ली । लोकसभा में गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच तीखी बहस देखने को मिली। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर अखिलेश...

‘जनता के साथ धोखा’, राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल के समय पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला...

झारखंड कैबिनेट: बगैर नक्शे के बने मकान होंगे नियमित, राज्यकर्मियों के डीए में 5 से 8 प्रतिशत वृद्धि

रांची । झारखंड कैबिनेट ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहरी क्षेत्रों में स्वीकृत नक्शों के बगैर बने मकानों के नियमितीकरण के लिए बहुप्रतीक्षित...

editors

Read Previous

मोदी जी सुनो …. फकत एक रेल दे दो

Read Next

कर्नाटक में ड्रग पेडलिंग मामले के चलते सेलेब्रिटी, डीजे और उद्योगपति को हिरासत में लिया गया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com