अमेरिकी दूतावास छात्रों के लिए जारी करने जा रहा ‘ओपन डोर्स’ रिपोर्ट

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)| दिल्ली स्थित संयुक्त राज्य अमेरिका का दूतावास ‘ओपन डोर्स’ रिपोर्ट 2021 जारी करने जा रहा है। सोमवार, 15 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा सप्ताह के अवसर पर अमेरिका का दिल्ली स्थित मिशन इंडिया, 2021 के लिए यह ओपन डोर्स रिपोर्ट जारी करेगा। ओपन डोर्स, अंतर्राष्ट्रीय छात्रों और संयुक्त राज्य अमेरिका में उच्च शिक्षा संस्थानों में अध्ययन या अध्यापन करने वाले विद्वानों और विदेशों में अध्ययन करने वाले यूएस छात्रों पर उनके घरेलू कॉलेजों या विश्वविद्यालयों में अकादमिक क्रेडिट के लिए एक व्यापक सूचना संसाधन है।

युनाइटेड स्टेट्स में अंतर्राष्ट्रीय विनिमय गतिविधि का यह सर्वेक्षण यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट द्वारा प्रायोजित है।

इस मौके पर डॉन हेफ्लिन, कांसुलर मामलों के मंत्री परामर्शदाता, अमेरिकी दूतावास नई दिल्ली एंथनी मिरांडा, सांस्कृतिक और शैक्षिक मामलों के परामर्शदाता, सार्वजनिक कूटनीति से जुड़े अधिकारी अमेरिकी दूतावास नई दिल्ली में उपस्थित होंगे।

वहीं भारत सरकार का केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय शिक्षा के क्षेत्र में भारत और अमेरिका की भागीदारी के लिए एक नया मार्ग खोल रहा है। इसके जरिए भारत और अमेरिका एक दूसरे के साथ रिसर्च के क्षेत्र में सहयोग करेंगे। दोनों देशों के बीच छात्रों और शिक्षकों की दोतरफा गतिशीलता तय की जाएगी। साथ ही दोनों देशों के शैक्षणिक संस्थान आपस में साझेदारी करेंगे।

भारत और अमेरिका के बीच यह साझेदारी विशेष रूप से उद्योग केंद्रित शिक्षा और दोनों देशों की उच्च शिक्षा को आपस में जोड़ने के लिए है। भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावासों द्वारा सुगम ‘भारत-अमेरिका शिक्षा भागीदारी को आगे बढ़ाने’ पर बीते सप्ताह एक गोलमेज सम्मेलन किया गया है।

इस गोलमेज सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की। भारत और अमेरिका के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रधानाचार्य और कुलाधिपति भी इस दौरान मौजूद रहे।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत और अमेरिका शिक्षा क्षेत्र में मजबूत संबंध साझा करते हैं। विशेष रूप से हमारे देशों के उद्योग, शिक्षा जगत और नीति निर्माताओं को आपस में जोड़ने में इस सहयोग को और गहरा करने और ज्ञान आधारित भागीदारी का निर्माण करने की अपार संभावनाएं हैं।

–आईएएनएस

ईरान की अमेरिका को कड़ी चेतावनी, जमीनी हमले की स्थिति में दी जवाबी कार्रवाई की धमकी

वाशिंगटन । ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका जमीनी हमला करता है, तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...

संकट गहराने के साथ ही क्यूबा अगला निशाना होगा : ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि क्यूबा “अगला होगा” जो पतन का सामना करेगा। उन्होंने द्वीपीय राष्ट्र को एक असफल राज्य बताने के साथ ही यह संकेत...

ईरान का भारी जल संयंत्र बुरी तरह क्षतिग्रस्त, संचालन बंदः आईएईए

वियना । अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा है कि मध्य ईरान के खोंडाब में स्थित ईरान का भारी जल उत्पादन संयंत्र बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और...

ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई

कुवैत सिटी । कुवैत सरकार ने घोषणा की कि सोमवार तड़के ईरान द्वारा किए गए हमले में कुवैत के एक बिजली और जल विलवणीकरण (डिसेलिनेशन) संयंत्र पर काम कर रहे...

ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज ने ट्रंप से ईरान पर हमले का मकसद पूछा, स्पष्टता की मांग

नई दिल्ली । ईरान संघर्ष की वजह से मिडिल ईस्ट में भारी तनाव की स्थिति बनी हुई है। ईरान अमेरिका और इजरायल के हमलों का जवाब मिडिल ईस्ट में अमेरिकी...

नेवी कमांडर तंगसीरी का निधन,आईआरजीसी ने की आधिकारिक पुष्टि

तेहरान । ईरान ने आधिकारिक तौर पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी के निधन की पुष्टि की है। ईरानी न्यूज एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, तंगसीरी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की फोन पर बात

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने खाड़ी देशों और मध्य पूर्व एशिया के सहयोगियों से संवाद कायम रखने का सिलसिला जारी रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

यूएस एंबेसी ने पीएम मोदी के लिए ट्रंप के बयान को दोहराया, प्रधानमंत्री को ‘काम पूरा करने वाला लीडर’ बताया

नई दिल्ली । भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें...

पीएम बनते ही बालेंद्र शाह के एक्स अकाउंट का बदला बायो, प्रधानमंत्री बनने से पहले रिलीज किया गाना

काठमांडू । राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता बालेंद्र शाह ने शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। महज 35 साल की उम्र में पीएम बनने वाले बालेंद्र...

मिडटर्म चुनाव में ‘ऐतिहासिक जीत’ का दावा, ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मिडटर्म चुनावों को लेकर बड़ा दावा करते हुए रिपब्लिकन पार्टी की ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया। साथ ही उन्होंने डेमोक्रेट्स पर तीखा...

बदलते वैश्विक हालात में अमेरिका की मुश्किलें बढ़ीं, चीन-रूस बने बड़ी चुनौती

वॉशिंगटन । वैश्विक हालात में तेजी से बदलाव के बीच अमेरिका अब एक साथ दो परमाणु खतरों—चीन और रूस का सामना कर रहा है। यह बात शस्त्र नियंत्रण और अंतरराष्ट्रीय...

इजरायल का दावा ‘एयर स्ट्राइक में ईरानी नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत’

तेल अवीव । इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराया है। इजरायली मीडिया ने इसकी...

editors

Read Previous

रश्मिका मंदाना: ‘मिशन मजनू’ ने मुझे बहुत कुछ दिया

Read Next

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने पहली तिमाही से तीन गुना शुद्ध लाभ में वृद्धि की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com