नीरज चोपड़ा, सुमित अंतिल समेत 12 खिलाड़ी खेल रत्न से सम्मानित, 35 को मिला अर्जुन पुरस्कार

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)| ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा, पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल और महिला क्रिकेटर मिताली राज सहित नौ अन्य खिलाड़ियों को शनिवार को यहां राष्ट्रपति भवन में देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया गया। वहीं, 35 एथलीटों को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया। ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले चोपड़ा और पैरालंपिक हीरो को जोरदार तालियों के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कई मंत्रियों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में खेल रत्न पुरस्कार दिया गया।

इस वर्ष इन पुरस्कारों के लिए बड़ी संख्या में नाम दिए गए थे, जिन पर इस महीने की शुरुआत में (सेवानिवृत्त) न्यायमूर्ति मुकुंदकम शर्मा की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने फैसला लिया।

खेल रत्न बारह खिलाड़ियों को मिला जिसमें, नीरज (एथलेटिक्स), रवि दहिया (कुश्ती), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी), पीआर श्रीजेश (हॉकी), अवनी लेखारा (पैरा-शूटिंग), एंटील (पैरा-एथलेटिक्स), प्रमोद भगत ( पैरा-बैडमिंटन), कृष्णा नगर (पैरा-बैडमिंटन), मनीष नरवाल (पैरा-शूटिंग), मिताली राज (क्रिकेट), सुनील छेत्री (फुटबॉल), और मनप्रीत सिंह (हॉकी)।

इस बीच, टोक्यो 2020 पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा नागर पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हुए। क्योंकि ऐसी बातें सामने आ रही थीं कि उनकी मां का शुक्रवार को निधन हो गया और इसलिए वह इस समारोह में नहीं पहुंच सके।

इस समारोह में टोक्यो 2020 ओलंपिक में 41 साल बाद भारत को ऐतिहासिक कांस्य पदक दिलाने वाली पुरुष हॉकी टीम के सभी सदस्यों को श्रीजेश और मनप्रीत को छोड़कर अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, ये दोनों पहले ही इसे प्राप्त कर चुके हैं।

अर्जुन पुरस्कार लेने वाले एथलीटों में अरपिंदर सिंह, सिमरनजीत कौर, शिखर धवन, भवानी देवी, मोनिका देवी, वंदना कटारिया, संदीप नरवाल, हिमानी उत्तम परब, अभिषेक वर्मा, अंकिता रैना, दीपक पुनिया, दिलप्रीत सिंह, हरमन प्रीत सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, अमित रोहिदास, बीरेंद्र लकड़ा, सुमित, नीलकांत शर्मा, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, शमशेर सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, वरुण कुमार, सिमरनजीत सिंह, योगेश कथूनिया, निषाद कुमार, प्रवीण कुमार, सुहास यतिराज, सिंहराज अधाना, भावना पटेल, हरविंदर सिंह और शरद कुमार शामिल हैं।

इस अवसर पर लाइफ टाइम श्रेणी के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार भी प्रदान किया गया। इसे कोचों में टीपी औसेफ (एथलेटिक्स), सरकार तलवार (क्रिकेट), सरपाल सिंह (हॉकी), आशान कुमार (कबड्डी) और तपन कुमार पाणिग्रही (तैराकी) को दिया गया।

द्रोणाचार्य नियमित श्रेणी में राधाकृष्णन नायर पी (एथलेटिक्स), संध्या गुरुंग (मुक्केबाजी), प्रीतम सिवाच (हॉकी), जय प्रकाश नौटियाल (पैरा-शूटिंग) और सुब्रमण्यम रमन (टेबल टेनिस) को सम्मानित किया गया।

लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार एथलीट लेखा केसी, शतरंज ग्रैंडमास्टर अभिजीत कुंटे, दविंदर सिंह गरचा (हॉकी), विकास कुमार (कबड्डी) और सज्जन सिंह (कुश्ती) को दिया गया। पंजाब विश्वविद्यालय (चंडीगढ़) को 2021 के लिए मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएएमए) ट्रॉफी मिली।

भारत ने टोक्यो ओलंपिक में सात पदक जीतकर इतिहास रच दिया था और टोक्यो पैरालिंपिक में, भारतीय एथलीटों ने 19 पदकों के साथ शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक शामिल थे।

–आईएएनएस

नाइट क्लब विवाद: स्टोक्स और एटकिंसन को बड़ी राहत, अब नहीं होगी और कार्रवाई

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ अब कोई और कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्रिकेट रेगुलेटर ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते...

दूसरी बार ‘आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुने गए मुशफिकुर रहीम

दुबई । बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को मई 2026 के लिए 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। मुशफिकुर ने अपने ही देश के साथी खिलाड़ी...

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

editors

Read Previous

अफगानिस्तान से सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए तालिबान के साथ बातचीत करेगा यूके

Read Next

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में 1 जवान घायल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com