महामारी के बावजूद, यूपी में बैंकिंग कारोबार में वृद्धि

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महामारी की दूसरी लहर में पूर्ण तालाबंदी के बजाय राज्य में आंशिक कर्फ्यू लगाने के फैसला किया था, जिसकी वजह से लोगों और राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इस अवधि के दौरान कल्याणकारी योजनाएं निर्बाध रूप से चलती रहीं, घातक वायरस से बचाव के लिए सख्त दिशानिर्देशों के तहत औद्योगिक गतिविधियों की छूट के साथ सरकार के खजाने को लाभ होता रहा।

नतीजतन, महामारी के बावजूद चालू वित्त वर्ष के दौरान 97,002 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है, जिससे राज्य का कुल कारोबार मार्च, 2020 में 16.91 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 19.37 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

यूपी राज्य स्तरीय बैंकिंग समिति (यूपीएसएलबीसी) के समन्वयक बृजेश कुमार सिंह के अनुसार, जनवरी से मार्च 2021 तक राज्य में कुल बैंक जमा 12.7 लाख करोड़ रुपये हो गए, जो दिसंबर 2020 से 59,345 करोड़ रुपये की वृद्धि है।

राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना समेत कई कल्याणकारी योजनाओं में भी लक्ष्य को पार कर लिया है।

इसके अलावा, सरकार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 47.38 लाख इकाइयों को 27,875 करोड़ रुपये का ऋण दिया, इस संबंध में लक्ष्य का 99 प्रतिशत प्राप्त किया।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने चालू वित्त वर्ष में वार्षिक ऋण योजना लक्ष्य का 80 प्रतिशत हासिल कर लिया है।

महामारी और उसके बाद के कर्फ्यू में उत्तर प्रदेश में डिजिटल लेनदेन में भी तेजी आई है।

मार्च, 2021 के अंत तक राज्य में कुल ऑनलाइन लेनदेन 391 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो मार्च, 2020 में 189 करोड़ रुपये था, जिसमें 106 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

सिद्धार्थ नगर और फिरोजाबाद ने हाल के महीनों में कुल डिजिटलीकरण हासिल किया है।

–आईएएनएस

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है। वॉशिंगटन...

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या में वृद्धि, प्राथमिक शिक्षा में भी बढ़े छात्र: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति...

editors

Read Previous

140 अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को लीबिया से उनके देश भेजा गया

Read Next

पंजाब के कैप्टन ने कहा, रावत सोनिया गांधी के समक्ष मुद्दा उठाएंगे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com