एक करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन झारखंड में गिरफ्तार, पांच राज्यों में 200 से ज्यादा वारदातों का था मास्टरमाइंड

रांची, 12 नवंबर (आईएएनएस)| एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर प्रशांत बोस और उसकी पत्नी शीला मरांडी पुलिस के कब्जे में हैं। दोनों को शुक्रवार दोपहर जमशेदपुर के पास कांड्रा टोल ब्रिज पर एक गाड़ी में पकड़ा गया। प्रशांत बोस भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के पोलित ब्यूरो का सदस्य और उनके ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो का सचिव है। नक्सली संगठन में उसे किशन दा उर्फ मनीष उर्फ बूढ़ा के नाम से भी जाना जाता है। पुलिस उसे बिहार, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र में नक्सली संगठन के ऑपरेशन का मास्टरमाइंड मानती है। पुलिस ने आधिकारिक तौर पर प्रशांत बोस और उसकी पत्नी की गिरफ्तारी के बारे में कोई बयान नहीं जारी किया है, लेकिन दोनों को टोल ब्रिज के पास पकड़े जाने का वीडियो वायरल हो गया है। नक्सलियों का यह शीर्ष नेता पिछले चार दशकों से कई राज्यों की पुलिस के लिए वांटेड था। बताया जाता है कि पुलिस और आईबी की टीम को सूचना मिली थी कि प्रशांत बोस अपने इलाज के लिए सरायकेला-चांडिल आने वाला है। सूचना के आधार पर घेराबंदी की गयी और उसे कांड्रा टोल ब्रिज के पास एक गाड़ी में पकड़ लिया गया। बोस की पत्नी शीला मरांडी भी उसके साथ थी। वह भी कई नक्सली वारदातों में वांछित रही है। भरोसमंद सूत्रों ने बताया कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रशांत बोस को सुरक्षित ठिकाने पर ले गयी हैं, जहां उससे पूछताछ कर रही हैं।

प्रशांत बोस झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश एवं महाराष्ट्र में 200 से भी ज्यादा नक्सली वारदातों का मास्टरमाइंड माना जाता रहा है। उसकी उम्र 80 वर्ष से ज्यादा है, लेकिन नक्सली संगठन का थिंक टैंक होने के कारण उसकी संगठन में बड़ी अहमियत रही है। उसपर बिहार को छोड़कर इन सभी राज्यों में इनाम घोषित है। प्रशांत बोस मुख्य तौर पर झारखंड के जंगलों और पहाड़ियों में ही पनाह लेता रहा है। पुलिस को कभी पारसनाथ की पहाड़ियों, कभी हजारीबाग-बोकारो के झुमरा, कभी सारंडा तो कभी बूढ़ा पहाड़ पर मौजूद होने की सूचना मिलती थी, लेकिन वह इतना शातिर है कि हर बार पुलिस की घेराबंदी से बाहर निकलने में कामयाब रहा था। सारंडा के जंगलों में कोबरा बटालियन के साथ कई बार उसकी मुठभेड़ हो चुकी थी, लेकिन वह हर बार बच निकला था। प्रशांत बोस मूल रूप से पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले का रहने वाला है। उसने झारखंड के टुंडी प्रखंड की नावाटांड़ निवासी आदिवासी महिला शीला से विवाह किया था।

माना जा रहा है कि प्रशांत बोस की गिरफ्तारी से पुलिस को नक्सली संगठन की कार्यप्रणाली, उनके ऑपरेशन, हथियारों के जखीरे और आगे की योजनाओं के बारे में अहम सुराग हाथ लग सकते हैं। एनआईए की टीम भी उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी।

–आईएएनएस

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

editors

Read Previous

एप्पल कार में एलईडी स्क्रीन के साथ आने की उम्मीद

Read Next

कांग्रेस सांसद रिपुन बोरा ईंधन वृद्धि के विरोध में साइकिल से संसद पहुंचे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com