भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष ने आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)| भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष ने जाति और धर्म की राजनीति को लेकर आम आदमी पार्टी पर राजनीतिक हमला बोला है। बी एल संतोष ने आप मुखिया अरविंद केजरीवाल के पुराने बयान और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा पणजी में दिए गए बयान को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए आप पर तीखा कटाक्ष किया है। भाजपा संगठन के हिसाब से राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद दूसरे नंबर पर आने वाले सबसे ताकतवर पदाधिकारी बी एल संतोष ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पुराने ट्वीट और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के गोवा के पणजी में सीएम और डिप्टी सीएम के उम्मीदवार के बारे में दिए गए बयान को शेयर करते हुए आप पर निशाना साधा है।

आप के दोनों नेताओं के बयानों को शेयर करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष ने ट्वीट किया, ऑड और ईवन दिनों में विज्ञापन सीएम और उनकी पार्टी ।

इस ट्वीट के जरिए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव ने आम आदमी पार्टी पर जाति और धर्म की राजनीति को लेकर कटाक्ष करते हुए इशारों-इशारों में निशाना साधा है। बी एल संतोष ने अरविंद केजरीवाल के जिस पुराने ट्वीट को शेयर किया हैं, उसमें केजरीवाल ने जाति और धर्म की बजाय शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ने की वकालत की थी। इसके साथ ही भाजपा नेता ने गोवा में दिए गए मनीष सिसोदिया के उस बयान को भी शेयर किया है , जिसमें मनीष सिसोदिया ने ऐलान किया था कि उनकी पार्टी गोवा विधान सभा चुनाव में भंडारी समुदाय के व्यक्ति को मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर पेश करेगी। मनीष सिसोदिया ने यह ऐलान भी किया था कि गोवा में उनकी पार्टी की सरकार बनने पर ईसाई समुदाय के व्यक्ति को ही राज्य का उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

दरअसल, अगले वर्ष की शुरूआत में गोवा समेत 5 राज्यों में विधान सभा चुनाव होने हैं। पार्टी विस्तार की मुहिम में लगी आम आदमी पार्टी भी पूरी ताकत के साथ राज्य में विधान सभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है, जबकि भाजपा राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के मिशन के साथ चुनावी मैदान में उतरने जा रही है।

–आईएएनएस

इजरायल-लेबनान सीजफायर का वैश्विक स्तर पर स्वागत, खाड़ी देशों ने उल्लंघन से बचने पर दिया जोर

नई दिल्ली । इजरायल और लेबनान के बीच दस दिनों का सीजफायर हुआ है। सीजफायर की खबर से लेबनान के लोगों में खुशी और जश्न का माहौल है। लोग खुशी...

सीजफायर के दौरान इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किमी का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा : नेतन्याहू

यरूशलम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम लागू होने के बाद भी इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किलोमीटर का सुरक्षा क्षेत्र बनाए रखेगा।...

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इजरायल-लेबनान सीजफायर का किया स्वागत

बेरूत । इजरायल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आखिरकार राहत की खबर सामने आई है। शुक्रवार को दोनों देशों के बीच 10 दिनों का युद्धविराम लागू हो...

होर्मुज स्ट्रेट खुलवाने के लिए मैक्रों और स्टार्मर करेंगे ग्लोबल मीटिंग की मेजबानी, लगभग 40 देशों के नेता होंगे शामिल

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की वजह से होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों के ट्रांजिट को लेकर काफी मुश्किलें आ रही है। एक तरफ ईरान होर्मुज पर...

होर्मुज स्ट्रेट खुला, ईरान पर अमेरिकी नाकेबंदी जारी: डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । मिडिल ईस्ट में युद्धविराम के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को वाणिज्यिक जहाजों के लिए “पूरी तरह खुला” घोषित किया गया है। हालांकि, अमेरिका ने संकेत दिया है कि...

अमेरिका ने ईरान वार्ता में प्रगति के दिए संकेत, कहा-समझौते की संभावनाओं को लेकर हैं आश्वस्त

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत “सार्थक और जारी” है। हालांकि होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर जारी तनाव अब भी वार्ता की गति और परिणाम...

ईरान की कमर तोड़ने के लिए अमेरिका ने तेल व्यापार से जुड़े देशों को दी सेकेंडरी बैन की चेतावनी

वॉशिंगटन । पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान की वार्ता विफल होने के बाद अमेरिकी सरकार अब तेहरान को घेरने के लिए दूसरा तरीका अपना रही है। अमेरिका का कहना है कि ईरान...

ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच 34 साल बाद हो रही वार्ता का किया स्वागत

वॉशिंगटन । अमेरिका ने एक बार फिर से साफ किया है कि इजरायल और लेबनान के बीच संभावित सीजफायर ईरान के साथ उसकी बातचीत का हिस्सा नहीं है। अमेरिका के...

ईरान ने यूरेनियम संवर्धन के अधिकारों पर समझौते से किया इनकार, यूएस पर युद्ध भड़काने का लगाया आरोप

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने कहा कि ईरान अपने न्यूक्लियर संवर्धन अधिकारों से कोई समझौता नहीं करेगा। सरकारी मीडिया ने गुरुवार को बताया कि...

ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर पहुंचे भारत, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा

नई दिल्ली । ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर बुधवार को अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचे। क्रिश्चियन स्टॉकर इस दौरे पर व्यापार, निवेश और नई तकनीक जैसे खास...

अमेरिका के बिना होर्मुज मिशन की योजना बना रहा है यूरोप : रिपोर्ट

वाशिंगटन । यूरोपीय देश अमेरिका और ईरान के बीच एक महीने से ज्यादा समय तक चले संघर्ष के बाद होर्मुज स्ट्रेट को लेकर एक योजना तैयार कर रहे हैं। यूरोपीय...

मध्य-पूर्व का संघर्ष वैश्विक विकास के लिए खतरा, मुद्रास्फीति की आशंकाएं बढ़ीं

वाशिंगटन । मध्य पूर्व में जारी युद्ध का असर अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने चेतावनी दी है कि यह संघर्ष...

editors

Read Previous

2030 तक स्कूलों में 100 फीसदी सकल नामांकन का लक्ष्य : केंद्रीय शिक्षा मंत्री

Read Next

बोम्मई ने पहली कैबिनेट बैठक में प्रदेशवासियों को दी कई सौगात

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com