बोम्मई ने पहली कैबिनेट बैठक में प्रदेशवासियों को दी कई सौगात

बेंगलुरु: कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को 1,000 करोड़ रुपये की लागत से किसानों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति कार्यक्रम सहित लोगों तक पहुंचने के लिए कई उपायों की घोषणा की। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि तीसरी कोविड लहर का सामना करने के लिए टीकाकरण उनकी प्राथमिकता होगी।

बोम्मई ने कैबिनेट बैठक के बाद घोषणा की कि उनके विजन के अनुसार राज्य में किसानों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा, यह कृषि क्षेत्र से जुड़े परिवारों के छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद करेगा।

बोम्मई ने खुद मुख्य सचिव और अन्य शीर्ष सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। बता दें कि उनकी पूर्ण कैबिनेट का गठन होना अभी बाकी है।

उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के परामर्श से योजना का मसौदा तैयार किया जाएगा और राज्य में पहली बार इसे जल्द ही लागू किया जाएगा।

संध्या सुरक्षा योजना के तहत अब तक 35.98 लाख लाभार्थियों को 1,000 रुपये मिल चुके हैं और 1,200 रुपये और मिलेंगे। इससे सरकारी खजाने पर 862 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ेगा।

विधवा पेंशन योजना के तहत राशि में 200 रुपये की वृद्धि की गई है और दिव्यांग व्यक्तियों को 200 रुपये और मिलने जा रहे हैं।

महंगाई को देखते हुए ये उपाय किए गए हैं। उन्होंने रेखांकित किया कि समाज के जिस वर्ग को सामाजिक सुरक्षा की जरूरत है, वह हमारी सरकार तक पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि उन्होंने पहली बैठक में नौकरशाहों के लिए ओरिएंटेशन (उन्मुखीकरण) दी। उन्होंने कहा, मैंने अतिरिक्त खर्च और भ्रष्टाचार से बचने के लिए अंतर-विभागीय समन्वय, टीम वर्क और योजनाओं के समयबद्ध कार्यान्वयन पर जोर दिया है।

उन्होंने कहा है कि सरकारी अधिकारियों का चलता है, वाला रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यानी मुख्यमंत्री ने धरातल पर काम करने को लेकर सख्त संदेश दिया है और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई का संदेश दिया है।

उन्होंने कहा, मैंने मुख्य सचिव से फाइल क्लीयरेंस ड्राइव पर विशेष रूप से बात की है, जिसमें सरकारी विभागों में सभी फाइलों की आवाजाही की जानकारी दो दिनों में प्राप्त की जाएगी और लगभग 15 दिनों में निपटा दी जाएगी।

बोम्मई ने कहा कि कार्यक्रमों को प्रभावित किए बिना अनावश्यक खचरें में न्यूनतम 5 प्रतिशत की कटौती करने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि कोविड की स्थिति ने अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है।

–आईएएनएस

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

निशांत कुमार के जदयू ज्वाइन करने पर गिरिराज सिंह बोले, नए युग की नई शुरुआत

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को पटना स्थित जदयू कार्यालय में विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री गिरिराज...

सोशल मीडिया पर गलत प्रचार को रोकने के लिए एक प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा: सीएम रेवंत रेड्डी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार सोशल मीडिया को विनियमित करने के लिए एक कानून लाने की योजना बना रही है।...

ईरानी नौसेना के जहाज को कोच्चि में डॉकिंग की अनुमति इंसानियत के आधार पर दी: एस. जयशंकर

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शनिवार को पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच कोच्चि में ईरानी नौसेना के जहाज को डॉक करने की...

नेपाल के पूर्व पीएम ओली हारे, करीब 50 हजार मतों से बालेन शाह ने दी मात

काठमांडू । नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली झापा-5 सीट से हार गए हैं। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के पूर्व मेयर और रैपर बालेन शाह ने उन्हें करीब 50...

बंगाल: भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ ने पकड़ी रफ्तार, पार्टी नेताओं ने ममता सरकार पर साधा निशाना

कोलकाता । भाजपा की परिवर्तन यात्रा को पश्चिम बंगाल में लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पार्टी नेता ममता सरकार पर भ्रष्टाचार, कुशासन और एडमिनिस्ट्रेटिव नाकामियों का आरोप लगा...

editors

Read Previous

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष ने आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

Read Next

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को फेंड्र्स ऑफ एमपी की ओर से अमेरिका आने का आमंत्रण

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com