आगरा में 30 फीट गहरे बोरवेल से रेस्क्यू की गई नीलगाय, बिलाव

आगरा: देश में खुले कुओं और बोरवेल का खतरा अभी भी बना हुआ है, क्योंकि इस खतरनाक स्थिति में जंगली जानवर गिरते रहते हैं और अपनी जान जोखिम में डालते हैं। आगरा के एत्मादपुर स्थित राहन कलां गांव में एक नीलगाय का बछड़ा 30 फुट गहरे कुएं में गिर गया। जब ग्रामीण नजदीक से देखने के लिए जमा हुए, तो नीलगाय के साथ एक बिलाव फंसा हुआ देखकर वे दंग रह गए। नर नीलगाय का बछड़ा और छोटा भारतीय बिलाव दोनों को 30 फुट गहरे खुले बोरवेल से रेस्क्यू किया गया।
वन्यजीव एसओएस के प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा दोनों जानवरों को सुरक्षित रूप से बचा लिया गया है और बाद में जंगल में वापस छोड़ दिया गया।

वन्यजीव एसओएस द्वारा दो सदस्यीय बचाव दल को तुरंत आवश्यक बचाव उपकरण और चिकित्सा सहायता के साथ भेजा गया, ताकि गिरने के दौरान जानवरों को लगी किसी भी चोट का इलाज किया जा सके।

दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बोरवेल से जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वन्यजीव एसओएस पशु चिकित्सकों द्वारा गहन चिकित्सा जांच के बाद, नीलगाय और बिलाव को सुरक्षित रूप से वापस जंगल में छोड़ दिया गया।

वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, खुले कुएं न केवल वन्यजीवों के लिए, बल्कि लोगों की सुरक्षा के लिए भी एक बड़ा खतरा हैं। कुओं को कवर करने की तत्काल आवश्यकता है, खासकर जो परिधि पर हैं समय पर वन विभाग और वन्यजीव एसओएस तक पहुंचने के लिए हम लोगों के बहुत आभारी हैं।

वन्यजीव एसओएस के संरक्षण परियोजनाओं के निदेशक, बैजुराज एमवी ने कहा, एक जंगली जानवर को बचाने के लिए बहुत विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है। बचाव अभियान के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए हमारी टीम को एक-एक करके दोनों जानवरों को निकालना पड़ा। हमारे बचाव दल पूरे दिन काम करते हैं। हमारी रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे काम करती हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जानवरों की सहायता के लिए आई कोई भी कॉल खाली ना रह जाए।

नीलगाय (बोसेलाफस ट्रैगोकैमेलस) सबसे बड़ा एशियाई मृग है और यह भारतीय उपमहाद्वीप के लिए स्थानिक है। यह प्रजाति वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-3 के तहत संरक्षित है।

छोटा भारतीय बिलाव (विवरिकुला इंडिका), जिसे ओरिएंटल सिवेट भी कहा जाता है, दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया का मूल निवासी है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची- 3 के तहत उच्च मांग के कारण खतरे में रहते हैं।

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

editors

Read Previous

‘बालिका वधू’ स्टार, ‘बिग बॉस 13’ के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में निधन

Read Next

मधुमेह, हाई बीपी ने कोविड मरीजों में बढ़ा दिया ब्रेन स्ट्रोक का खतरा: स्टडी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com