जनसंख्या नियंत्रण के मामले में नीतीश को मिला मांझी का साथ, कहा, नीतीश मॉडल सफल’

पटना: बिहार में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर राजनीतिक दलों में बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच, जनसंख्या नियंत्रण के मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सहयोगी दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) का साथ मिला है।

हम के प्रमुख और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को कहा कि जनसंख्या नियंत्रण का नीतीश मॉडल सफल है। उन्होंने नीतीश मॉडल को अन्य राज्यों को भी अपनाने की आवश्यकता बताई है।

पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान एवं उपायों का स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा, ” बिहार में बच्चियों के शिक्षा का असर है कि देश के प्रजनन दर के औसत बिहार का प्रजनन दर कम है। इसलिए, जनसंख्या नियंत्रण के लिए अन्य राज्यों को भी नीतीश कुमार के मॉडल को अपनाने की आवश्यकता है।”

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की घोषणा के बाद बिहार में यह मामला गर्म हो गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लाना जरूरी नहीं। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लाने से बहुत लाभ नहीं होने वाला है। इसके लिए महिलाओं को शिक्षित और जागरुक करना जरूरी है।

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद सरकार में शामिल भाजपा के नेताओं ने जनसंख्या नियंत्रण को जरूरी बताया है।

–आईएएनएस

होर्मुज स्ट्रेट में नाकेबंदी पर ईरान की धमकी, हम पहली मिसाइल से ही अमेरिकी जहाजों को डुबो देंगे

नई दिल्ली । इस्लामाबाद में ईरान के साथ वार्ता असफल होने के बाद अमेरिका ने अरब और ओमान की खाड़ी में ईरानी बंदरगाह से आने और जाने वाले सभी देशों...

डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान संघर्ष के बीच भी अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत, तेल और बाजार स्थिर

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ जारी संघर्ष के बावजूद अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। उन्होंने दावा किया कि इस संकट के दौरान...

अमेरिका की मध्यस्थता में इजरायल और लेबनान के बीच उच्च स्तरीय वार्ता शुरू

वाशिंगटन । अमेरिका की मध्यस्थता में इजरायल और लेबनान के बीच एक दुर्लभ और उच्च स्तरीय सीधी बैठक संपन्न हुई। बीते 30 वर्षों में यह पहला अवसर था जब दोनों...

अमेरिका और ईरान के बीच दो दिनों में हो सकती है वार्ता, ट्रंप बोले- पाकिस्तान में बैठक की उम्मीद

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ सीधी बातचीत का दूसरा राउंड “अगले दो दिनों में” हो सकता है। यह एक संभावित डिप्लोमैटिक शुरुआत...

ईरान को कभी परमाणु हथियार नहीं मिलेंगे : ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान “परमाणु हथियार हासिल नहीं करेगा” और यह पुष्टि की कि अमेरिका ने नौसैनिक नाकाबंदी शुरू कर दी है क्योंकि वे...

समझौते के लिए तानाशाही छोड़कर ईरान के अधिकारों का सम्मान करे अमेरिका : राष्ट्रपति पेजेश्कियान

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने संकेत दिया है कि तेहरान अमेरिका के साथ किसी समझौते पर पहुंचने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि समाधान के लिए...

भारत-पाक युद्ध रुकवाने में मेरी भूमिका के पीएम शहबाज कायल, मुझे अच्छा लगता है: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर पाकिस्तान-भारत संघर्ष को याद किया है। ट्रुथ सोशल पर इस्लामाबाद टॉक्स के नाकाम रहने के कारण गिनवाए और ये भी कि...

ईरान के फर्स्ट उपराष्ट्रपति बोले-अमेरिका के साथ समझौता संभव, इजरायल शामिल नहीं हुआ तो नहीं होगी कोई डील

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में वार्ता होने वाली है। एक महीने से ज्यादा समय पश्चिम एशिया में चले संघर्ष और होर्मुज संकट के बाद पूरी...

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कोस्टा रिका के फैसले को सराहा, आतंकवाद के खिलाफ बताया बड़ा कदम

नई द‍िल्‍ली । इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कोस्टा रिका के राष्ट्रपति रोड्रिगो चावेस रोबल्स के उस फैसले की सराहना की है, जिसमें उन्होंने आईआरजीसी, हिज्बुल्लाह, हमास और हूती को...

‘इजरायल के विनाश की बात बर्दाश्त नहीं’, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान पर भड़के पीएम नेतन्याहू; दी चेतावनी

तेल अवीव । ईरान के साथ अमेरिका के सीजफायर की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह पर बड़ा हमला कर दिया। इस हमले की अंतरराष्ट्रीय...

ईरान से बात मनवाने के लिए आखिर अमेरिका ने पाकिस्तान का क्यों लिया सहारा? ये थी रणनीति

वॉशिंगटन । अंतरराष्ट्रीय राजनीति में सिर्फ औपचारिक वार्ताएं ही नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे चलने वाली ‘शांत कूटनीति’ भी बड़े फैसलों को आकार देने में अहम भूमिका निभाती है। ऐसा...

राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायली पीएम नेतन्याहू से ईरान संग युद्धविराम पर की बात : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों के युद्धविराम पर सहमति बनी है। इजरायल ने भी इस फैसले का समर्थन किया है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने...

editors

Read Next

एरियल हेनरी हैतियन पीएम के रूप में पदभार संभालेंगे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com