सरकार शराबबंदी पर मुस्तैद, विपक्ष ‘स्टेमेंट’ देने में लगा है, 16 नवंबर को उच्चस्तरीय बैठक : नीतीश

पटना, 9 नवंबर (आईएएनएस)| बिहार में जहरीली शराब से हो रही मौत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को सख्त दिखे। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी मुस्तैदी से इसमें लगी हुई है, हमारी यह जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जो विपक्ष में हैं वे सिर्फ स्टेमेंट देने में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 16 नवंबर को हम इसकी विस्तृत समीक्षा करेंगे कि कितना कम्पलेन आया, कितने पर एक्शन हुआ, क्या नतीजा निकला। मुख्यमंत्री सोमवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए जहरीली शराब से हुई मौत पर सख्त दिखे। पत्रकारों के शराब पीने से हुई मौत मामले पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा शराब खतरनाक चीज है। उन्होंने कहा कि जो गलत धंधा करता है, उससे लेकर कोई इसे लेगा तो यही सब नतीजा निकलेगा।

उन्होंने कहा कि 16 नवंबर को हमारी हर जिले के साथ मीटिंग है। बैठक में पूरे तौर पर हम उसकी समीक्षा करेंगे।

उन्होंने साफ लहजे में कहा, “इस पर जितना उचित कार्रवाई करने की जरूरत है, वह जरूर करेंगे। हम सबके हित में काम कर रहे हैं। बार-बार हमलोग कह रहे हैं कि शराब पीना स्वास्थ्य के लिये कितना खतरनाक है।”

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, “सरकार पूरी मुस्तैदी से इसमें लगी हुई है, हमारी यह जिम्मेदारी है। जो विपक्ष में हैं वो सिर्फ स्टेमेंट देने में लगे हुए हैं। सब लोगों को इसपर मिलकर काम करना है। यह निजी चीज नहीं है, इसमें सभी का हित है।”

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जहां कहीं भी इस संबंध में गड़बड़ करने वालों की जानकारी मिलती है उसकी सूचना दें। उसके लिए कमिटी बनी हुई है। 16 नवंबर को हम इसकी विस्तृत समीक्षा करेंगे कि कितना कम्पलेन आया, कितने पर एक्षन हुआ, क्या नतीजा निकला? इन सब चीजों की जानकारी लेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हें, उन पर कार्रवाई होगी। कई जगहों पर लोग पकड़े जा रहे हैं। गांव में भी कुछ लोग शराब बनाकर बेच रहे हैं, जिसमें कई लोगों की जान गई है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को सोचना चाहिए कि ये सब चीज नहीं पीना है।

–आईएएनएस

मल्लिकार्जुन खड़गे को अब चारधाम यात्रा पर जाने की जरूरत: टीआर श्रीनिवास

हैदराबाद । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता टीआर श्रीनिवास ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी को लेकर दिए बयान को बेहद आपत्तिजनक और गलत बताया। उन्होंने कहा कि...

पहलगाम की बैसरन घाटी के पास हैं ये तीन शानदार स्पॉट्स, एलओसी के बहुत करीब, सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील

नई दिल्ली । 22 अप्रैल 2025 का दिन भारत और खासकर कश्मीर के लिए दिल दहला देने वाला था क्योंकि पहलगाम की बैसरन घाटी में अपने परिवार और दोस्तों के...

गुवाहाटी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों तक में घुसा पानी

गुवाहाटी । असम की राजधानी गुवाहाटी में 19 और 20 अप्रैल की मध्यरात्रि हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई...

सीजे रॉय सुसाइड केस में एसआईटी का खुलासा, आईटी रेड के दौरान डिप्रेशन बनी मौत की वजह

बेंगलुरु । कर्नाटक के चर्चित उद्योगपति और कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक-चेयरमैन सीजे रॉय की आत्महत्या मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने जांच पूरी कर ली है। जांच में निष्कर्ष...

लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

नई दिल्ली/लंदन । भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब लंदन स्थित हाईकोर्ट की किंग्स बेंच डिवीजन ने भारत में उनके प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ...

पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल ने पार किया 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा

नई दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल जगत में एक और अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 3 करोड़ (30 मिलियन) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर...

पश्चिम बंगाल: पार्क स्ट्रीट स्थित रेस्तरां ने यूट्यूबर को बीफ परोसने पर माफी मांगी

कोलकाता । पार्क स्ट्रीट स्थित लोकप्रिय बार-कम-रेस्तरां ओलीपब ने यूट्यूबर सायक चक्रवर्ती को गलती से मटन के बजाय बीफ परोसने के बाद औपचारिक माफी जारी की है। इस घटना के...

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और ग्रुप कैप्टन प्रशांत कीर्ति चक्र से सम्मानित

नई दिल्ली । गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर को कीर्ति चक्र से सम्मानित करने...

पिछले साल की तुलना में इस साल बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये,अगले वर्ष भी मेला फ्री रहेगा।

नयी दिल्ली इस बार विश्व पुस्तक मेले में प्रवेश निःशुल्क होने से बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने आज 9 दिवसीय मेले के समापन पर...

नई दिल्ली: ली मेरिडियन होटल की बारहवीं मंजिल से कूदकर शख्स ने की खुदकुशी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके में स्थित पांच सितारा होटल ली मेरिडियन में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। लाजपत नगर निवासी 50...

बेटे तारिक रहमान ने खालिदा जिया को दी श्रद्धांजलि, बोले, ‘वो थीं प्यार करने वाली मां, जिन्होंने पूरी जिंदगी की बांग्लादेश के नाम ‘

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने मंगलवार को अपनी मां, बीएनपी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को भावुक श्रद्धांजलि दी और उन्हें एक...

पायलट नमन स्याल के सर्वोच्च बलिदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा : भारतीय वायुसेना

नई दिल्ली । दुबई एयर शो 2025 में तेजस विमान हादसे में शहीद हुए फाइटर पायलट नमन स्याल के पार्थिव शरीर को रविवार को स्वदेश लाया गया। भारतीय वायुसेना के...

editors

Read Previous

पैरालंपिक (निशानेबाजी) : राहुल जाखर मिक्सड 25 मीटर पिस्टल के फाइनल में

Read Next

असम के 6 जवानों की मौत पर मिजोरम ने मनाया जश्न , असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने लगाये आरोप

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com