पांच लाख रुपये में हाथी, तीन लाख रुपये में टाइगर, शेर और घड़ियाल को ले सकते हैं गोद

रांची, 8 नवंबर (आईएएनएस)| अब आप पांच लाख रुपये में हाथी, तीन लाख रुपये में टाइगर, लायन और घड़ियाल, एक लाख रुपये में भालू और पच्चीस हजार खर्च कर मोर को ‘अपना’ बना सकते हैं। पशुप्रेमियों के लिए यह आकर्षक योजना रांची के ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान प्रबंधन नेपेश की है। लोग एक निश्चित राशि चुकाकर जैविक उद्यान के जानवरों को गोद ले सकते हैं और इसके एवज में इनकम टैक्स पर छूट भी पा सकते हैं। कुछ साल पहले मशहूर सिने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस जैविक उद्यान में अनुष्का और दुर्गा नामक बाघिन और सुंदरी नामक शेरनी को गोद लिया था। अब जैविक उद्यान प्रबंधन एक बार फिर जानवरों की परवरिश के लिए लोगों से सहयोग की अपील कर रहा है। पशुप्रेमी एक निश्चित राशि चुका कर यहां रह रहे किसी भी जानवर को साल भर के लिए गोद ले सकते हैं। इस राशि से जानवरों की बेहतरीन परवरिश तो होगी ही, इस योगदान के एवज में आयकर की धारा 80 जी के तहत छूट का भी प्रावधान उपलब्ध नहीं है। इतना ही नहीं, उद्यान परिसर में जानवरों को गोद लेनेवालों का नाम डिस्प्ले किया जायेगा और डोनर्स एवं उनके परिवार के लोगों को पूरे साल नि:शुल्क प्रवंश दिया जायेगा।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जैविक उद्यान में हाथी, बाघ, शेर, दरियाई घोड़ा, चीता, स्लोथ और हिमालयन भालू, घड़ियाल, भेड़िया, चीतल, लंगूर, एमू, सांप सहित विभिन्न जीव-जंतुओं को गोद लिया जा सकता है। गोद लेने के एवज में चिड़ियाघर प्रबंधन को मिलनेवाली राशि जानवरों की देखरेख, इलाज और प्रशिक्षण पर खर्च की जाती है।

लगभग 83 हेक्टेयर में फैले इस उद्यान में अभी 4 शेर, 10 बाघ और 8 तेंदुआ समेत कुल वन्य प्राणियों की संख्या 1498 है। इस उद्यान परिवार में जिराफ और जेब्रा भी शामिल होनेवाले हैं। जिराफ कोलकाता के जूलोजिकल गार्डेन और जेब्रा द अफ्रीका से आयेगा। इसके लिए सारी कागजी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।

–आईएएनएस

नरेंद्र मोदी आरएसएस से नहीं, भाजपा से प्रधानमंत्री, वह संघ के स्वयंसेवक जरूर हैं : मोहन भागवत

मुंबई । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर नेहरू सेंटर ऑडिटोरियम, वर्ली में आयोजित दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला 'नए क्षितिज' का शुभारंभ शनिवार को भव्य रूप...

सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल

नई दिल्ली । हरियाणा के फरीदाबाद में 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में शनिवार की शाम को सुनामी झूला गिरने से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने...

एसआईआर को लेकर सुवेंदु अधिकारी का टीएमसी पर हमला, घुसपैठियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप

पटना । मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा...

बिहार: आईजीआईएमएस से पीएमसीएच शिफ्ट किए गए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव

पटना । बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन को शनिवार को पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) से पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) शिफ्ट किया गया है।...

उत्तराखंड में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘गोदान’, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा

देहरादून । उत्तराखंड सरकार ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म 'गोदान' को राज्य में टैक्स फ्री करने का फैसला लिया है। इस संबंध में...

ओमान में आज से शुरू होगी अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता

वाशिंगटन । शुक्रवार को परमाणु वार्ता के लिए यूएस और ईरान ओमान में मिलेंगे। व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम कूटनीति पर...

राहुल गांधी और कांग्रेस देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं: सांसद मनोज तिवारी

वाराणसी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने संसद की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर फिर से गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा...

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, महिला को उसकी मर्जी के बिना गर्भावस्था जारी रखने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी अदालत किसी महिला को, खासकर नाबालिग को, उसकी मर्जी के बिना...

दिल्ली पुलिस के जवान की लाइसेंसी पिस्टल से गर्लफ्रेंड ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। यहां दिल्ली पुलिस में तैनात एक सिपाही की...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस : पांच आरोपियों को 11 फरवरी तक पुलिस कस्टडी, मुख्य आरोपी अभी तक फरार

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों...

यूएन प्रमुख ने ‘न्यू स्टार्ट’ संधि के खत्म होने को अंतरराष्ट्रीय शांति, सुरक्षा के लिए ‘गंभीर क्षण’ बताया

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हथियारों को सीमित करने वाली संधि ‘न्यू स्टार्ट’ की अवधि...

editors

Read Previous

दिग्विजय सिंह की बढ़ी सियासी सक्रियता के मायने

Read Next

चंकी पांडे: अनन्या पांडे के पिता होने पर मुझे गर्व है

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com