पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेस का देशव्यापी ‘फुलप्रूफ प्लान’

नई दिल्ली,7 नवम्बर (आईएएनएस)| पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने देशभर, खासतौर पर कांग्रेस शासित राज्यों, में फुलप्रूफ प्लान तैयार किया है। इसके लिए दिल्ली से केंद्रीय नेताओं की टीम राज्यों में 14 नवंबर से 29 नवंबर भेजी जाएगी।

दरअसल हर राज्य में कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाकर, ज्वलंत मुद्दों पर जनता को जागरूक करने लिए अलग-अलग कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ किसानों के मसले पर भी मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने इससे अलग तैयारी की है। उन्होंने इसके लिए ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक अलग-अलग टीमों का गठन किया है, जो प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे और जनता के बीच जाएंगे। उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक पदयात्रा निकालने की तैयारी की है।

इस संबंध में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, कांग्रेस की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी को लेकर 15 दिनों तक लगातार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस के तमाम राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के नेता, अपने-अपने क्षेत्रों में ‘पदयात्रा’ और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन कर विरोध जताएंगे। इन 15 दिनों के दौरान करीब सप्ताह भर तक कांग्रेस समितियां पूरे देश में अपने-अपने क्षेत्रों में पदयात्रा भी करेंगी।

कांग्रेस शासित राज्यों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम करने के मसले पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि 80 प्रतिशत श्रेय तो सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी का है। अभी कांग्रेस के पास पूरी तरह से 3 राज्य ही हैं, जहां इनके दाम देशभर से कम किये जा रहे हैं। जब उपचुनाव में बीजेपी को तमाचा लगा है, तब जिस पेट्रोल और डीजल की कीमत 50 रुपए बढ़ाई है, उसमें 5 रुपए कम कर देती हैं। पेट्रोल और डीजल पर जो एक्साइज ड्यूटी यूपीए सरकार में 9 रुपए 48 पैसे और 3 रुपए 56 पैसे थी वो आज 32 रुपए और 31 रुपए है। इसलिए कांग्रेस देशभर में इस मुद्दे पर प्रदर्शन करेगी। जन जागरण अभियान चलाएगी।

जनजागरण अभियान को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि अन्नदाता किसानों, मेहनतकश मजदूरों, दैनिक वेतन भोगियों, भारत के भविष्य- छात्रों, बेरोजगारों, गृहलक्ष्मी-गृहणियों यानी समाज के हर वर्ग के तरक्की के अवसरों को मोदी सरकार ने अवसाद में तब्दील कर दिया है। इसलिए ये अभियान कांग्रेस शुरू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा आत्महत्या को लेकर जारी की गई रिपोर्ट रोंगटे खड़े कर देने वाली है। जब जीने का अंतिम अवसर भी दम तोड़ दे, तब आदमी मौत को गले लगा लेता है। सुरजेवाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि साल 2014 से 2020 तक, मोदी सरकार की नीतियों के माध्यम से 9,52,875 भारत के नागरिक आत्महत्या करने को मजबूर किए गए।

–आईएएनएस

पश्चिम एशिया तनाव के बीच एलपीजी लेकर पहुंचा पहला भारतीय जहाज शिवालिक

गांधीनगर । पश्चिम एशिया की तनावपूर्ण स्थिति के बीच भारतीय जहाज शिवालिक एलपीजी कैरियर गुजरात स्थित मुंद्रा पोर्ट पहुंच चुका है। यह कतर से गैस लेकर भारत पहुंचा है। यह...

पीएम गोल्डा मेयर: इजरायल की ‘दादी’, जिन्होंने भारत का मुश्किल समय में दिया साथ

नई दिल्ली । 'यू कैन नॉट शेक हैंड्स विद अ क्लेंच्ड फिस्ट'—यानी मुट्ठी बंद हो तो हाथ नहीं मिलते। यही मशहूर कथन है इजरायल की पहली और दुनिया की तीसरी...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच 4,300 से ज्यादा भारतीय उड़ानें रद्द: सरकार

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण भारतीय और विदेशी एयरलाइंस ने हजारों उड़ानें रद्द कर दी हैं। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु...

पाक‍िस्‍तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में इमारत की छत गिरने से आठ महिलाओं की मौत, 50 घायल

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जि‍ले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में आठ मह‍िलाओं की मौत हो गई। कल्याणकारी भुगतान के वितरण के...

अफवाहों के बीच नेतन्याहू का नया वीडियो आया सामने, आम लोगों से घुलते-मिलते दिखे इजरायली पीएम

नई दिल्ली । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं जिनमें उनकी मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े किए जा...

मध्य-पूर्व स्थिति पर चीन के विशेष दूत ने कुवैत और कतर से बातचीत की

बीजिंग । मध्य पूर्व मामलों के लिए चीन के विशेष दूत जाई जून ने कुवैत सिटी में कुवैती विदेश मंत्री खालिद अल-जर्राह से मुलाकात की। खालिद अल-जर्राह ने कहा कि...

ईरान में हमलों से उठा धुआं पहुंच सकता है पश्चिमी पाकिस्तान, एक्यूआई बिगड़ने का खतरा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के मौसम विभाग (पीएमडी) ने कहा है कि ईरान में हुए हवाई हमलों के बाद वहां से उठने वाला धुआं और प्रदूषण पाकिस्तान की हवा को भी...

यूएन ने जताई चिंता, तालिबान की पाबंदियों से अफगान महिलाओं तक मदद पहुंचाने में मुश्किल

काबुल । संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान में महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंध देश की तरक्की को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय मीडिया के...

मध्य पूर्व संकट: ईरान में भारतीय दूतावास की अपील, ‘लैंड बॉर्डर से दूर रहें, सतर्कता बरतें’

तेहरान । अमेरिका और इजरायल के ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हालात को देखते हुए भारत सरकार ने सोमवार को एक...

मिडिल ईस्ट संकट से बाधित इंडिगो की लंदन-मुंबई फ्लाइट 10 मार्च को भरेगी उड़ान

नई दिल्ली । भारत की सबसे किफायती माने जाने वाली एयरलाइन इंडिगो मिडिल ईस्ट संकट की वजह से 8 मार्च को मुंबई-लंदन उड़ान पूरी नहीं कर पाई थी। अब 10...

यूएई का दावा: ईरान की 12 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन मार गिराए

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान की ओर से दागी गई कई बैलिस्टिक मिसाइलों और...

सीबीएसई का बड़ा फैसला: कतर में 12 मार्च से होने वाली बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

दोहा । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, यानी सीबीएसई, ने कतर में 12 मार्च से आयोजित होने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक नया सर्कुलर जारी किया है। कतर...

editors

Read Previous

यूपी में पुल की रेलिंग से लटका मिला किशोरी का शव

Read Next

सऊदी अरब मिड ईस्ट ग्रीन इनिशिएटिव समिट की मेजबानी करेगा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com