जहरीली शराब से मौत मामले में नीतीश हुए सख्त, कहा, ‘छठ बाद फिर से शराबबंदी की समीक्षा की जाएगी’

पटना, 5 नवंबर (आईएएनएस)| बिहार में जहरीली शराब पीने से लोगों की हो रही मौत की खबरों के बाद सरकार भी अब चिंतित है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि छठ पर्व गुजर जाने दीजिए फिर से शराबबंदी को लेकर समीक्षा की जाएगी। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि हमलोग बाार-बार कह रहे है कि गलत चीजें ग्रहण कीजिएगा तो ऐसी नौबत आएगी। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, प्रतिदिन चारों ओर लोग पकडे जा रहे हैं, छापेमारी हो रही है, सबकुछ हो रहा है, लेकिन फिर भी कोई इलाके में ऐसा काम हो रहा है, कोई कर रहा है तो यह दुखद बात है। छठ पर्व के बाद मैं खुद शराबबंदी को लेकर विस्तृत समीक्षा करने वाला हूं।

उन्होंने कहा कि हमलोग बार-बार कह रहे हैं कि गलत चीजों का ग्रहण कीजिएगा तो ऐसी नौबत आएगी। उन्होंने कहा कि फिर एक बार कम्पेन प्रारंभ करना जरूरी है। लोगों को यह बताना जरूरी है कि शराब गलत चीज है। शराबबंदी लागू है, इस तरह कीजिएगा तो कार्रवाई होती है और आगे भी होगी।

उन्होंने कहा कि किस तरह शराब बना कर कितने गलत तरीके से लोग काम कर रहे हैं कि लोग चले जा रहे हैे। इस कारण फिर से एक जबरदस्त अभियान की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमने मन बना लिया है कि छठ पर्व के बाद फिर से एकबार समीक्षा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि बिहार के गोपालगंज और पश्चिम चंपारण जिले में पिछले तीन दिनों में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई है। अभी भी कई लोग बीमार बताए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार में शराबबंदी है और किसी भी तरह की शराब बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध है।

–आईएएनएस

पीएम मोदी ने यूएई हमले की कड़ी निंदा की, बोले- आम लोगों और इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना मंजूर नहीं

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के पोर्ट पर हुए हमले की कड़ी निंदा की और यूएई के लिए अपना समर्थन जताया। यूएई पर...

बंगाल में भाजपा नहीं देश की जीत, असम में अब विकास की गंगा बहेगी : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

गुवाहाटी । असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत दर्ज की है। पार्टी ने 126 सीटों वाली विधानसभा में 82 सीटें हासिल की है। असम में...

केरल में कांग्रेस की बढ़त पर सचिन पायलट ने जताई खुशी, पश्चिम बंगाल के नतीजों को बताया ‘चौंकाने वाला’

दिल्ली । चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने कहा कि केरल के चुनाव में हमारा स्ट्राइक...

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

मुंबई । पश्चिम बंगाल एवं असम में भाजपा और पुडुचेरी में एनडीए को मिली जीत पर भाजपा नेताओं ने खुशी जताई है। इसे लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने...

असम चुनाव: मजबत विधानसभा से बीपीएफ के चरण बोरो जीते, जेएमएम उम्मीदवार को 55 हजार वोटों से हराया

गुवाहाटी । असम के मजबत विधानसभा क्षेत्र में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने एक बार फिर परचम लहराया है। पार्टी ने चरण बोरो उम्मीदवार को यहां से मैदान में उतारा,...

कर्नाटक में गारंटी योजनाओं का असर, केरल में सत्ता की उम्मीद, तमिलनाडु में चौंकाने वाले नतीजे: डीके शिवकुमार

बेंगलुरु । कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस सरकार की गारंटी योजनाओं से राज्य में सकारात्मक परिणाम मिले हैं। उन्होंने चुनावी...

पश्चिम बंगाल में बन रही भाजपा सरकार, विपक्ष लगा रहा ईवीएम पर आरोप: गौरव भाटिया

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में मतगणना के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भाजपा सरकार बनने का दावा किया है।...

पश्चिम बंगाल : शुरुआती रुझानों पर महिलाओं ने जताई खुशी, पीएम मोदी की तारीफ

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है। भाजपा को पूरा विश्वास है कि वह इस बार प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी और टीएमसी का...

कर्नाटक: श्रींगेरी में डाक मतपत्रों की पुनर्गणना के बाद भाजपा के डी.एन. जीवराज विजयी, बोले- ‘सत्य की जीत’

बेंगलुरु । कर्नाटक के श्रींगेरी विधानसभा क्षेत्र में डाक मतपत्रों की पुनर्गणना के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार डी. एन. जीवराज ने कांग्रेस के मौजूदा विधायक टी. डी....

सीपीआईएम नेता भट्टाचार्य का टीएमसी पर तीखा हमला, बैठक को बताया ‘गुंडों का मनोबल बढ़ाने का नाटक’

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दोबारा मतदान और संबंधित मुद्दों पर सीपीआई(एम) नेता एवं वरिष्ठ वकील बिकाश रंजन भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है। दोबारा...

ईरान ने जासूसी मामले में दो लोगों को फांसी पर लटकाया, मोसाद को पहुंचाते थे जानकारी

तेहरान । ईरान ने शनिवार को इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' के लिए जासूसी करने वाले दो लोगों को फांसी दे दी। यह जानकारी ईरानी न्यायपालिका की मिजान समाचार एजेंसी...

मध्य प्रदेश रोजगार सृजन में देश का अग्रणी राज्य, सीएम के प्रयासों को मिला सुखद परिणाम

भोपाल । मध्य प्रदेश रोजगार सृजन में इन्वेस्ट इंडिया के आंकड़ों में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। यह जानकारी भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी में सामने आई...

editors

Read Previous

ग्लोबल टेक इनोवेशन में बेंगलुरु को मिला आठवां स्थान

Read Next

मोदी के एक तिहाई मंत्रियों के हैं दो से ज्यादा बच्चे, जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बना तो नहीं लड़ पाएंगे अगला चुनाव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com