सपा के गढ, आजमगढ़़ में भगवा फहराने की फिराक में भाजपा

लखनऊ, 5 नवंबर (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मिशन 2022 सत्ता दोहराने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी के तहत अब उसने सपा का गढ़ कहे जाने वाले आजमढ़ में भगवा फहराने की फिराक में जुट गयी है। इसी लिहाज से 13 नवंबर को आजमगढ़ में राज्य विष्वविद्यालय की नींव भाजपा के चणक्य माने जाने वाले गृहमंत्री अमित शाह के हाथों रखी जा रही है।

हलांकि, आजमगढ़ भाजपा के लिए ज्यादा मुफीद नहीं रहा है। यहां पर मोदी लहर के बावजूद 2017 में सपा ने 10 में से पांच सीटें जीती थी, जबकि भाजपा को महज एक सीट से संतोष करना पड़ा था। शेष बसपा के खाते में गयी थी।

सपा के इस मजबूत किले को भाजपा इस बार किसी तरह तोड़ना चाहती है। इसके लिए भाजपा के चाणक्य अमित शाह खुद यहां पर 13 नवम्बर को रैली करेंगे। अमित शाह पिछले सप्ताह लखनऊ प्रवास के दौरान योगी सरकार के मंत्रियों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सियासी माहौल भांपने के बाद अब वह अपना रूख पूर्वांचल की ओर किया है। यहां पर वह सपा के मजबूत दुर्ग आजमगढ़ और प्रधानामंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र काषी में पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर 2022 की चुनावी रणनीति बनाएंगे।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि आजमगढ़ सपा का मजबूत गढ़ रहा है। मोदी लहर में भी भाजपा का प्रदर्शन अच्छा नहीं था। लिहाजा, इस बार भाजपा दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरने जा रही है। इसकी कमान खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभाली है। साल 2017 के चुनाव में भाजपा को फूलपुर पवई सीट पर जीत मिली थी। इस सीट से भाजपा के अरुणकांत यादव विधायक हैं। नौ सीटें सपा और बसपा के खाते में गई थीं। इसी कारण भाजपा यहां पर अपने प्रदर्शन को और अच्छा करना चाहती है।

उन्होंने बताया यहां पर अमित शाह कई बैठकें करेंगे। शाह इस दौरान अलग-अलग सांगठनिक बैठकों के साथ ही समाज में पैठ रखने वाले लोगों के साथ चर्चा करेंगे। इस दौरान अमित शाह प्रधानमंत्री मोदी के काशी क्षेत्र के विधानसभा सीटों पर सक्रिय दावेदार, पूर्व प्रत्याशी, विधायक सहित अन्य लोगों की समीक्षा भी करेंगे। आजमगढ़ में विधानसभा की दस सीटें हैं। इसी कड़ी में राज्य विश्वविद्यालय की नींव डाली जा रही है। पार्टी का प्रयास है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में और ज्यादा सीटें जीती जा सकें।

यहां पर फूलपुर पवई, गोपालपुर, दीदारगंज, मुबारकपुर, मेंहनगर (सुरक्षित), लालगंज (सुरक्षित), अतरौलिया, सगड़ी, आजमगढ़ सदर और निजामाबाद सीटें आती हैं।

अगर पुराने राजनीतिक परिस्थितियों को देखे तो यहां पर मोदी लहर में भी भाजपा लालगंज और आजमगढ़ लोकसभा सीट नहीं जीत पाई थी। 2014 में आजमगढ़ से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने चुनाव जीता था। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां से भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल निरहुआ को हराया था। हालांकि 2014 के के चुनाव भाजपा ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित लालगंज पर चुनाव जीता था।

सपा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व वरिष्ठ नेता रजनीश राय का कहना है कि सपा का यहां पर कोई तोड़ नहीं है। इस बार जनता सपा को पहले से ज्यादा प्यार देगी। भाजपा सिर्फ झूठ और नफरत की राजनीति करती है। जनता इनके चेहरे को पहचान गयी है। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में सपा के सिपाहियों ने पूरे सिद्दत के साथ काम किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार निरीक्षण भी करते थे। वह रिपोर्ट भी लेते थे। यहां पर सपा को कोई विकल्प नहीं है।

दूसरी ओर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने कहा कि हमने 47 विधायकों से अपनी पार्टी का विस्तार किया। 2017 में हमें जनता ने 325 सीटें दी है। 70-80 सीटें हम नहीं जीत पाए थे। जो नहीं जीते थे। उसे जीतना है। उसी क्रम में आजमगढ़ भी है। यहां पर भाजपा सीटें जीतने के लिए संपर्क-संवाद काम हो रहा है। आजमगढ़ में कमल खिलाने की तैयारी हो रही है।

–आईएएनएस

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने ट्रंप की टैरिफ नीति का बचाव किया

वाशिंगटन । अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर ने ट्रंप प्रशासन की व्यापार नीति का जोरदार बचाव किया। उन्होंने प्रतिनिधियों से कहा कि टैरिफ (आयात शुल्क) और सख्त बातचीत की...

‘नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती’, गोरखपुर ईको पार्क के उद्घाटन पर बोले सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती है। करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो और नीयत...

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सुलझाया 40 साल पुराना कोल्ड मर्डर केस, आरोपी पति गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने करीब 40 साल पुराने एक कोल्ड मर्डर केस को सुलझा लिया है। आरोपी का नाम चंद्रशेखर प्रसाद बताया गया है, जो मूल...

दिल्ली की अदालत ने आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल की जमानत याचिका पर ईडी को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली । दिल्ली की अदालत ने कथित कोयला चोरी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पीएसी) के सह-संस्थापक विनेश कुमार चंदेल द्वारा...

मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की मांग तुष्टीकरण की राजनीति : डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महिला सशक्तीकरण और आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों का बचाव करते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला...

ईरान वार्ता में पाकिस्तान की भूमिका पर पूर्व यूएस एनएसए ने उठाए सवाल, ‘चीन का क्लाइंट’ बताया

वाशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एचआर मैकमास्टर ने ईरान से जुड़ी कूटनीतिक कोशिशों में पाकिस्तान की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पाकिस्तान को चीन का...

ईरानी शिक्षा मंत्री का दावा, ‘1,300 में से आधे से अधिक स्कूलों की मरम्मत पूरी’

तेहरान । अमेरिका-इजरायल एयर स्ट्राइक के बाद 40 दिन तक चले संघर्ष में ईरान की कई इमारतों और बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा। कई शैक्षिक संस्थान तबाह हो गए। इस...

मल्लिकार्जुन खड़गे को अब चारधाम यात्रा पर जाने की जरूरत: टीआर श्रीनिवास

हैदराबाद । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता टीआर श्रीनिवास ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी को लेकर दिए बयान को बेहद आपत्तिजनक और गलत बताया। उन्होंने कहा कि...

पिता के नक्शे कदम पर चल रहे निशांत कुमार: अनंत सिंह

पटना । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जदयू नेता निशांत कुमार तीन मई से बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं। उनकी यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू...

यासीन मलिक को मौत की सजा की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टली

नई दिल्ली । कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को मौत की सजा देने की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई...

पहलगाम की बैसरन घाटी के पास हैं ये तीन शानदार स्पॉट्स, एलओसी के बहुत करीब, सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील

नई दिल्ली । 22 अप्रैल 2025 का दिन भारत और खासकर कश्मीर के लिए दिल दहला देने वाला था क्योंकि पहलगाम की बैसरन घाटी में अपने परिवार और दोस्तों के...

‘पीएम मोदी को आतंकवादी कहना देश का अपमान’, अमित शाह का खड़गे पर पलटवार

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की। एआईएडीएमके का भाजपा के साथ...

editors

Read Previous

43.8 प्रतिशत लोगों का लगता है उनका जीवन और देश दोनों ही ‘खराब स्थिति’ में हैं

Read Next

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले ब्राम्हण वोटों के लिए छिड़ा सियासी संग्राम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com