देश दुनिया में जायका बढ़ाएगी ‘जबलपुरी मटर’

जबलपुर, 4 नवंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में पैदा होने वाली मटर अब देश और विदेशों में भी भोजन का जायका बढ़ायेगी। अभी तक देश के अन्य राज्यों और बड़े महानगरों को यहां से मटर की आपूर्ति की जाती थी, अब दूसरे देशों को भी इसके निर्यात के रास्ते खुल गये हैं। नई फसल आने पर यहां से मटर दुबई निर्यात की जायेगी। वियतनाम भी जबलपुर की मटर के संभावित खरीददारों में शामिल है।

राज्य में एक जिला-एक उत्पाद योजना में चयन के बाद से यहां की मटर की वैष्विक स्तर पर ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिये किये जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप हाल ही में दो बड़ी उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। जहां जबलपुर की मटर का ब्रांड नेम तय हो गया है, वहीं औद्योगिक क्षेत्र उमरिया डुंगरिया स्थित एक निजी प्रसंस्करण इकाई फ्रोजन एग्रो को मटर के एक्सपोर्ट का लाइसेंस भी प्राप्त हो गया है।

जबलपुर में उत्पादित मटर की पहचान देश और दुनिया मे ‘जबलपुरी मटर’ के नाम से होगी । जबलपुर से बाहर भेजी जाने वाली मटर के हर बेग पर जबलपुरी मटर का लोगो लगा होगा । प्रशासन द्वारा उद्यानिकी विभाग से सहयोग से बकायदा इस ट्रेडमार्क (लोगो) का रजिस्ट्रेशन कराया गया है। इस लोगो (ट्रेडमार्क) का मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मानस भवन में आयोजित जिले के मुख्य समारोह में लोकार्पण किया गया। जबलपुर की मटर को देश और दुनिया में विशिष्ट पहचान दिलाने के लिये मटर उत्पादक किसानों तथा दूसरे राज्यों एवं महानगरों को मटर की आपूर्ति करने वाली फर्मों के बीच समन्वय स्थापित कराया गया है। व्यापारी फर्म किसानों से मंडियों में मटर खरीदेंगीं और ‘जबलपुरी मटर’ के लोगो लगे बैग में उसकी पैकिंग कर बाहर भेजेंगी।

बता दें कि जबलपुर जिले में प्रतिवर्ष करीब 30 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे में मटर की फसल ली जाती है। यहां करीब दो लाख 40 हजार मेट्रिक टन मटर की पैदावार होती है और 400 करोड़ रुपये का कारोबार होता है।

जबलपुर की मटर का स्वाद देश के दूसरे राज्यों में उत्पादित मटर की तुलना में ज्यादा मिठास लिये होता है। यहां से देश के प्रमुख महानगरों के अलावा मटर की ज्यादातर आपूर्ति महाराष्ट्र एवं गुजरात सहित दक्षिणी भारत के राज्यों को की जाती है। जबलपुर की सहजपुर स्थित मंडी संभाग की सबसे बड़ी मटर की मंडी है।

उद्यानिकी विभाग की उप-संचालक डॉ नेहा पटेल के अनुसार आत्मनिर्भर भारत और आत्म निर्भर मध्यप्रदेश की संकल्पना के अनुसार जबलपुर जिले में एक जिला-एक उत्पाद के लिये मटर का चयन किया गया है।

डॉ पटेल ने बताया कि जबलपुर जिले से विदेशों को मटर के निर्यात के लिये कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देशन में बनाई गई रणनीति के फलस्वरूप न केवल जबलपुर की मटर को विशिष्ट पहचान मिलेगी साथ ही किसानों को अच्छे उनकी फसल की अच्छी कीमत मिल सकेगी।

–आईएएनएस

मिडिल ईस्ट संकट का असर: पाकिस्तान में बोझ सरकार उठाएगी या आम जनता?

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट तनाव का सीधा असर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। ईंधन की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बाद सरकार ने दो महीने के लिए...

किसानों की आय बढ़ाना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों की आय और सुरक्षा बढ़ाने को सबसे ज्यादा...

उत्तराखंड का यूसीसी अन्य राज्यों के लिए एक नींव के रूप में काम करेगा: मनु गौड़

देहरादून । उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) पर यूसीसी ड्राफ्ट कमेटी के सदस्य मनु गौड़ ने कहा कि उत्तराखंड का यूसीसी अन्य राज्यों के लिए एक नींव के रूप...

सीएम ममता लगातार हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान दे रहीं : भाजपा प्रवक्ता भारती घोष

कोलकाता । भाजपा पश्चिम बंगाल मुख्यालय, 6 मुरलीधर सेन लेन से पूर्व आईपीएस अधिकारी और पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता भारती घोष ने राज्य के मौजूदा गंभीर मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस...

भागलपुर में बोले सीएम नीतीश कुमार, बिहार को विकसित राज्यों में शामिल कराना सरकार का लक्ष्य

भागलपुर । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अपनी समृद्धि यात्रा के तहत भागलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के लिए 442 करोड़ रुपए की लागत से 144 विकासात्मक योजनाओं...

कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 प्रत्याशियों की लिस्ट

नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने केरलम (पहले केरल) समेत चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस बीच दक्षिण भारतीय...

यूएई में हिरासत में मेजर विक्रांत ने बहन सेलिना जेटली से संपर्क से किया इनकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका का किया निपटारा

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली द्वारा दायर उस याचिका का अब निपटारा हो गया है, जिसमें उन्होंने यूएई में हिरासत में रखे गए अपने भाई मेजर विक्रांत जेटली...

सरकार ने ओएनजीसी की गैस की कथित हेराफेरी के आरोप में रिलायंस और बीपी से मांगे 2.81 अरब डॉलर: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने भारत के पूर्वी तटवर्ती केजी बेसिन में स्थित ओएनजीसी के तेल क्षेत्र से कथित तौर पर गैस की हेराफेरी करने के आरोप में रिलायंस इंडस्ट्रीज...

पांच राज्यसभा सीटों पर एनडीए की जीत हुई: संजय सरावगी

पटना । बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। इस चुनाव में भी महागठबंधन को निराशा हाथ लगी है। महागठबंधन, जो इस चुनाव परिणाम...

यूएई के पेट्रोलियम सुविधा केंद्र की स्‍थित‍ि संभली, ड्रोन हमले के बाद भड़की थी आग

दुबई । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैराह में पेट्रोलियम सुविधा केंद्र पर ड्रोन हमले के बाद लगी आग को सोमवार को काबू में कर लिया गया है। अधिकारियों ने...

मैं सीएम की रेस में नहीं हूं, बिहार में भाजपा से होगा मुख्यमंत्री : चिराग पासवान

पटना । बिहार का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से ही होगा। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इसकी पुष्टि कर दी है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि वे सीएम...

एलपीजी गैस संकट को लेकर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने केंद्र पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद...

editors

Read Previous

आईआईटी का कमाल, बोतल में डाली जिंदगी !

Read Next

मैसूरु सामूहिक दुष्कर्म मामला : पीड़िता ने की आरोपी की पहचान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com