दोहा सौदे की शर्ते पूरी नहीं हुईं : खलीलजाद

काबुल:अफगानिस्तान सुलह के लिए अमेरिका के पूर्व विशेष प्रतिनिधि जलमय खलीलजाद ने कहा है कि वाशिंगटन और तालिबान द्वारा हस्ताक्षरित 2020 के दोहा समझौते की शर्ते पूरी नहीं हुई हैं। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने की शुरूआत में विशेष प्रतिनिधि के रूप में अपने पद से हटने वाले खलीलजाद ने फॉक्स न्यूज के एक साक्षात्कार के दौरान यह टिप्पणी की।

उन्होंने कहा कि 29 फरवरी, 2020 को हस्ताक्षरित समझौता, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन के तहत शर्तो पर आधारित था, लेकिन मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कैलेंडर-आधारित वापसी का चयन किया।

उन्होंने कहा, “तालिबान ने उन (शर्तो) को लागू नहीं किया है। हम उन समझौतों के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराना चाहते हैं। मैंने इस बात की वकालत की थी कि अलगाव के बजाय, हमें तालिबान पर बातचीत करने और आतंकवाद से निपटने वाले शेष हिस्सों के कार्यान्वयन (और) एक व्यापक-आधारित सरकार की स्थापना पर एक समझौते पर पहुंचने के लिए दबाव बनाने की आवश्यकता है।”

टोलो न्यूज ने बताया कि अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार ने अमेरिका पर समझौते का पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए आरोपों से इनकार किया है।

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने एक बयान में कहा, “हमारी ओर से दोहा में हुए समझौते पर हस्ताक्षर किए गए और इसका पालन किया गया। समझौते के महत्वपूर्ण बिंदुओं के बीच, यह उल्लेख किया गया था कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल अमेरिका और उसके सहयोगियों के खिलाफ नहीं किया जाना है, और यह नहीं हुआ। सभी इसके गवाह हैं।”

समझौते के कुछ बिंदुओं में अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी और अल कायदा को तालिबान के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में काम करने से रोकना शामिल था।

अगस्त में अमेरिकी सेना की पूर्ण वापसी के बाद, तालिबान ने अफगानिस्तान पर नियंत्रण कर लिया।

–आईएएनएस

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, बोले-हीरा भारत से की ब्रिटिश लूट का प्रतीक

न्यूयॉर्क । उपनिवेश-विरोधी बयानों से सुर्खियों में रहने वाले न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा है कि अगर ब्रिटेन के किंग चार्ल्स उनसे मिलते, तो वे उनसे कोहिनूर...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव से तेल आपूर्ति पर खतरा, अमेरिकी सांसदों ने महंगाई और बढ़ने की आशंका

वॉशिंगटन | अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। अलग-अलग राज्यों में तेल की कीमतें 90 रुपए से लेकर...

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जमा राशि में अंतर की रिपोर्ट्स को खारिज किया

मुंबई । सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें जमा राशि में अंतर की बात कही गई थी। साथ ही कहा...

नेपाली एयरलाइंस ने नेटवर्क मैप में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया, बवाल मचने पर मांगी माफी

काठमांडू । नेपाल की सरकारी स्वामित्व वाली नेपाल एयरलाइंस ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने नेटवर्क मैप में भारत के जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने...

होर्मुज शिपिंग पर हमलों की भारत ने की निंदा, फ्री नेविगेशन फिर से शुरू करने की उठाई मांग

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल शिपिंग पर हुए हमलों की निंदा की और फ्री नेविगेशन को फिर से शुरू करने की...

अमेरिका का साइबर ऑपरेशन स्ट्रैटेजी के मामले में चीन पर फोकस, सीनियर कमांडर ने क्षमता बढ़ाने की दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिका अपनी लंबे समय की रणनीतिक चुनौती के तौर पर चीन पर अपना मिलिट्री फोकस बढ़ा रहा है। अमेरिका के सीनियर कमांडरों ने चेतावनी दी है कि बढ़ते...

अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत मैंडेलसन मामले में ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर की नहीं होगी जांच

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के खिलाफ ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन मामले की जांच नहीं होगी। हाउस ऑफ कॉमन्स में वोटिंग के बाद यह फैसला लिया...

न्यूजीलैंड के लिए भारत के साथ आगे बढ़ने का बहुत बड़ा मौका है: एफटीए डील पर बोले पीएम लक्सन

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में मुक्त व्यापार समझौता हुआ है। एफटीए को लेकर प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि ये डील न्यूजीलैंड के लिए...

ओमान के सुल्तान से मिले ईरान के विदेश मंत्री अराघची, पुतिन से भी करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पाकिस्तान के दौरे के बाद ओमान पहुंचे। अराघची ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल और विदेश मंत्री सैय्यद...

ट्रंप ने की 30 दिनों के भीतर फिर से व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर आयोजित करने की अपील

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर को 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि...

जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, पीएम ताकाइची ने लोगों को अलर्ट रहने की दी चेतावनी

टोक्यो । सोमवार सुबह उत्तरी जापान के एक हिस्से में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। हालांकि, किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग पर बराक ओबामा बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई शूटिंग के बाद आरोपी को पकड़ा जा चुका है। अमेरिकी एजेंसी मामले की जांच कर रही है और ये पता...

editors

Read Previous

मैं तालिबान विरोधी प्रतिरोध कभी नहीं छोड़ूंगा : अहमद मसूद

Read Next

इंग्लैंड में होने वाले वनडे टूर्नामेंट से बाहर हुए श्रेयस अय्यर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com