इराक में कोविड अस्पताल में आग लगने से 40 से अधिक की मौत


बगदाद:| इराक के एक अस्पताल में कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड में आग लगने से 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिणी शहर नसीरिया के अल-हुसैन अस्पताल में लगी आग पर सोमवार देर रात काबू पा लिया गया।

आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक रिपोटरें से पता चला है कि ऑक्सीजन टैंक में विस्फोट होने के चलते यह आग लगी है।

पत्रकारों ने इमारत से जले हुए शवों को बाहर निकाले जाने की बात कही है। बचावकर्मी अभी भी जीवित बचे लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

स्वास्थ्य अधिकारी हैदर अल-जमीली ने एक प्रमुख मीडिया आउटलेट को बताया, “आशंका जताई जा रही है कि लोग अभी भी वार्ड के अंदर फंसे हुए हैं, जिसमें कथित तौर पर 60 रोगियों के लिए जगह है।”

आग लगने के बाद प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया और लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अधिकारियों के इस्तीफे की मांग की।

इराक के संसद अध्यक्ष मोहम्मद अल-हलबौसी ने ट्वीट किया कि इस तरह से आग लगना इराकी लोगों के जीवन की रक्षा करने में विफलता का स्पष्ट प्रमाण है और यह इस विनाशकारी विफलता को समाप्त करने का समय है।

–आईएएनएस

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

सीएम ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर के खिलाफ दायर की याचिका, ईसी और सीईओ को बनाया पक्षकार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कई आरोप लगा चुकी हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त...

केंद्रीय बजट जन-केंद्रित, पर्यटन, रोजगार, स्वास्थ्य व शिक्षा पर फोकस सराहनीय: त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री

अगरतला । त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026–27 का स्वागत करते हुए इसे “जन-केंद्रित और...

बजट पर कानपुर के उद्यमियों की राय: एमएसएमई पर फोकस सराहनीय, कुछ राहत की कमी भी खली

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में उद्यमियों ने केंद्र सरकार की तरफ से पेश बजट की तारीफ की। उन्होंने इसे एक अच्छा और दीर्घकालिक बजट बताया। उद्यमियों ने समाचार...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

एफएंडओ में तेजी से बढ़ रही सट्टेबाजी को कम करने के लिए एसटीटी में की बढ़ोतरी: केंद्र

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने रविवार को कहा कि फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (एफएंडओ) में तेजी से बढ़ रही सट्टेबाजी और प्रणालीगत जोखिम को कम करने के लिए सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन...

केंद्रीय बजट 2026-27: रक्षा बजट में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 7.8 लाख करोड़ रुपए का आवंटन

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026-27 में देश के रक्षा क्षेत्र के लिए 7.8 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया है। यह राशि पिछले वित्त...

ममता बनर्जी सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती हैं: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता । भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने आनंदपुर स्थित वेयरहाउस में लगी भीषण आग की घटना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सिर्फ...

विदेश मंत्री जयशंकर ने सर्जिया गोर से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों के कई आयामों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर से नई दिल्ली में मुलाकात की है। हफ्ते भर में दोनों नेताओं की...

सबरीमाला सोना चोरी केस: एसआईटी ने एक्टर जयराम से की पूछताछ, गवाह के तौर पर पेश किए जाने की संभावना

चेन्नई । केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोना चोरी मामले में मशहूर अभिनेता जयराम से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने पूछताछ की है। जांच एजेंसी ने अभिनेता से...

कश्मीरी शॉल विक्रेताओं पर हमलों का आरोप, नासिर खेउहामी ने सरकार से सुरक्षा की मांग की

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खेउहामी ने देश के विभिन्न हिस्सों में कश्मीरी शॉल विक्रेताओं के साथ हो रही मारपीट और कथित हमलों को लेकर...

‘हिमंता बिस्वा सरमा की बातें तथ्यहीन’, कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने किया गौरव गोगोई का बचाव

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने 'पाकिस्तानी एजेंट' वाले आरोपों पर पार्टी नेता गौरव गोगोई का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि असम में कांग्रेस के प्रति लोगों...

admin

Read Previous

वाराणसी शहर में पहली बार शुरु होगी रोपवे सेवा

Read Next

बकरीद पर आयोजित कार्यक्रम में एक समय पर 50 से लोग अधिक न हों

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com