शेन निगम की फिल्म ‘ड्रिडम’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

चेन्नई । साउथ फिल्म इंडस्ट्री में क्राइम और थ्रिलर फिल्मों का चलन तेजी से बढ़ा है। दर्शक रहस्य और सस्पेंस से भरी कहानियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक और बहुप्रतीक्षित मलयालम फिल्म ‘ड्रिडम’ रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच काफी चर्चा थी और अब सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद इसका इंतजार और भी बढ़ गया है।

दरअसल, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने इस फिल्म को ‘यू/ए 16 प्लस’ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। इसका मतलब यह है कि 16 साल से ऊपर के दर्शक इस फिल्म को देख सकते हैं। फिल्म का निर्देशन मार्टिन जोसेफ ने किया है और इसमें अभिनेता शेन निगम मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद अब यह फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ई4 एंटरटेनमेंट ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी साझा की। उन्होंने एक पोस्टर जारी करते हुए बताया कि फिल्म अब पूरी तरह तैयार है और जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है। इस घोषणा के बाद फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है।

फिल्म में शेन निगम एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर विजय राधाकृष्णन के किरदार में नजर आएंगे। यह किरदार एक ऐसे इंस्पेक्टर का है, जो अपने करियर की शुरुआत कर रहा है और पहली बार एक थाने की जिम्मेदारी संभालता है। शुरुआत में उसे एक ऐसे इलाके में पोस्टिंग मिलती है, जिसे शांत और अपराधमुक्त माना जाता है।

कहानी में मोड़ तब आता है जब एक दिन एक व्यक्ति का शव मिलता है। इस घटना के बाद मामला गंभीर हो जाता है और जांच की जिम्मेदारी विजय राधाकृष्णन पर आ जाती है। हालांकि, शुरुआत में उन्हें कोई ठोस सुराग नहीं मिलता, जिससे केस और उलझता चला जाता है। इसी बीच मीडिया का दबाव बढ़ने लगता है और उनके वरिष्ठ अधिकारी भी उन पर जल्दी केस सुलझाने का दबाव डालते हैं।

स्थिति तब और मुश्किल हो जाती है जब उन्हें सिर्फ एक हफ्ते के अंदर इस मामले को सुलझाने का समय दिया जाता है। अब कहानी इसी बात के इर्द-गिर्द घूमती है कि क्या शेन निगम का किरदार इस रहस्य को सुलझा पाएगा।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

‘सिस्टम’ में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, फिल्म 22 मई को ओटीटी पर देगी दस्तक

Read Next

‘वियतनाम के साथ भारत ठोस परिणामों की ओर अग्रसर’, तो लाम के साथ साझा प्रेस वार्ता में बोले पीएम मोदी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com