सीपीआईएम नेता भट्टाचार्य का टीएमसी पर तीखा हमला, बैठक को बताया ‘गुंडों का मनोबल बढ़ाने का नाटक’

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दोबारा मतदान और संबंधित मुद्दों पर सीपीआई(एम) नेता एवं वरिष्ठ वकील बिकाश रंजन भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है।

दोबारा मतदान को लेकर भट्टाचार्य ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “यह उसी मतदान की पुनरावृत्ति है जो पिछली बार हुआ था। लोग अपनी राय देने के लिए वोट डालने बाहर आ रहे हैं। अब देखते हैं कि इसका नतीजा क्या निकलता है।”

चुनाव आयोग के सर्कुलर को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सही ठहराए जाने पर भट्टाचार्य ने कहा कि यह एक कानूनी मामला था, जिसकी बहुत जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा, “सुप्रीम कोर्ट ने सही किया। चुनाव कैसे कराए जाएं, यह चुनाव आयोग का अधिकार क्षेत्र है। कोर्ट के पास मना करने के अलावा कोई चारा नहीं था, क्योंकि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और बिना बाधा के संपन्न होना चाहिए।”

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सांसद अभिषेक बनर्जी द्वारा पार्टी नेताओं के साथ की गई वर्चुअल बैठक पर बिकाश रंजन भट्टाचार्य ने इसे ‘गुंडों का मनोबल बढ़ाने का नाटक’ बताया। उन्होंने कहा, “टीएमसी एक ऐसी पार्टी है जिसका असली नियंत्रण गुंडों के हाथ में है। वे इस बार पिछले चुनावों जितना प्रदर्शन नहीं कर पाए, इसलिए हताश हैं। अब गुंडा नेताओं का हौसला बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।”

अतिरिक्त पुलिस पर्यवेक्षकों की तैनाती का स्वागत करते हुए भट्टाचार्य ने कहा, “मतगणना पूरी तरह बाधामुक्त होनी चाहिए। “लोकतंत्र में लोगों का विश्वास बनाए रखना बहुत जरूरी है। अगर यह विश्वास टूटा तो अराजकता फैल सकती है, जो देश के लिए खतरनाक है।”

कालीघाट पुलिस स्टेशन के ओसी की बंदूक के साथ वायरल तस्वीर पर उन्होंने कहा, “प्रशासन को कानून के अनुसार काम करना चाहिए, न कि राजनीतिक आकाओं की मर्जी से। अगर प्रशासन कानून के दायरे में रहकर काम करता है तो कोई समस्या नहीं होगी।”

–आईएएनएस

पीएम मोदी ने यूएई हमले की कड़ी निंदा की, बोले- आम लोगों और इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना मंजूर नहीं

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के पोर्ट पर हुए हमले की कड़ी निंदा की और यूएई के लिए अपना समर्थन जताया। यूएई पर...

बंगाल में भाजपा नहीं देश की जीत, असम में अब विकास की गंगा बहेगी : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

गुवाहाटी । असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत दर्ज की है। पार्टी ने 126 सीटों वाली विधानसभा में 82 सीटें हासिल की है। असम में...

केरल में कांग्रेस की बढ़त पर सचिन पायलट ने जताई खुशी, पश्चिम बंगाल के नतीजों को बताया ‘चौंकाने वाला’

दिल्ली । चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने कहा कि केरल के चुनाव में हमारा स्ट्राइक...

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

मुंबई । पश्चिम बंगाल एवं असम में भाजपा और पुडुचेरी में एनडीए को मिली जीत पर भाजपा नेताओं ने खुशी जताई है। इसे लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने...

असम चुनाव: मजबत विधानसभा से बीपीएफ के चरण बोरो जीते, जेएमएम उम्मीदवार को 55 हजार वोटों से हराया

गुवाहाटी । असम के मजबत विधानसभा क्षेत्र में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने एक बार फिर परचम लहराया है। पार्टी ने चरण बोरो उम्मीदवार को यहां से मैदान में उतारा,...

कर्नाटक में गारंटी योजनाओं का असर, केरल में सत्ता की उम्मीद, तमिलनाडु में चौंकाने वाले नतीजे: डीके शिवकुमार

बेंगलुरु । कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस सरकार की गारंटी योजनाओं से राज्य में सकारात्मक परिणाम मिले हैं। उन्होंने चुनावी...

पश्चिम बंगाल में बन रही भाजपा सरकार, विपक्ष लगा रहा ईवीएम पर आरोप: गौरव भाटिया

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में मतगणना के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भाजपा सरकार बनने का दावा किया है।...

पश्चिम बंगाल : शुरुआती रुझानों पर महिलाओं ने जताई खुशी, पीएम मोदी की तारीफ

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है। भाजपा को पूरा विश्वास है कि वह इस बार प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी और टीएमसी का...

कर्नाटक: श्रींगेरी में डाक मतपत्रों की पुनर्गणना के बाद भाजपा के डी.एन. जीवराज विजयी, बोले- ‘सत्य की जीत’

बेंगलुरु । कर्नाटक के श्रींगेरी विधानसभा क्षेत्र में डाक मतपत्रों की पुनर्गणना के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार डी. एन. जीवराज ने कांग्रेस के मौजूदा विधायक टी. डी....

ईरान ने जासूसी मामले में दो लोगों को फांसी पर लटकाया, मोसाद को पहुंचाते थे जानकारी

तेहरान । ईरान ने शनिवार को इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' के लिए जासूसी करने वाले दो लोगों को फांसी दे दी। यह जानकारी ईरानी न्यायपालिका की मिजान समाचार एजेंसी...

मध्य प्रदेश रोजगार सृजन में देश का अग्रणी राज्य, सीएम के प्रयासों को मिला सुखद परिणाम

भोपाल । मध्य प्रदेश रोजगार सृजन में इन्वेस्ट इंडिया के आंकड़ों में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। यह जानकारी भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी में सामने आई...

महाराष्ट्र: अमरावती में 2 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अमरावती । अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ 3 लाख 75 हजार रुपए का जब्त माल शनिवार को नागपुर जाकर...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

पीएमए ने दी चेतावनी, पाकिस्तान में ‘मानव-निर्मित महामारी’ का खतरा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com