गुवाहाटी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों तक में घुसा पानी

गुवाहाटी । असम की राजधानी गुवाहाटी में 19 और 20 अप्रैल की मध्यरात्रि हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़कों पर पानी भर जाने के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा कदम उठाते हुए सोमवार को सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। जिला आयुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कामरूप (मेट्रो) के अध्यक्ष स्वप्नील पॉल द्वारा जारी आदेश के अनुसार गुवाहाटी नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज 20 अप्रैल को बंद रहेंगे। प्रशासन ने यह निर्णय विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

इस संबंध में असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उच्च शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा निदेशालय सहित संबंधित सभी विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जलभराव वाले क्षेत्रों में राहत कार्य भी जारी है।

स्थानीय निवासियों ने भी प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। एक व्यक्ति ने बताया कि रात भर बारिश के बाद उन्हें ड्यूटी पर जाने के लिए पानी से भरी सड़कों से गुजरना पड़ा। वहीं, एक अन्य निवासी ने कहा कि शहर की सड़कों की हालत खराब है और नालियों के जाम होने के कारण जल निकासी की समस्या और बढ़ गई है।

एक निवासी ने कहा कि भारी बारिश ने गुवाहाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। प्रशासन द्वारा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन जलभराव की समस्या ने शहरी व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। रास्तों में पानी भरने और लोगों को आवाजाही में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई प्रमुख मार्गों पर पानी जमा होने से यातायात भी प्रभावित हुआ है।

गौरतलब है कि जहां उत्तर भारत के कई हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, वहीं गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। रविवार रात से शुरू हुई तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में कृत्रिम बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

भारत के विभाजन के लिए कांग्रेस और मुस्लिम समाज उत्तरदायी: नरेंद्र कश्यप

Read Next

साइबर क्राइम और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बेंगलुरु में 12 ठिकानों पर छापेमारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com